Wednesday, February 11

Google News Sports Digest Hindi

IND vs ENG: भारतीय क्रिकेट टीम और इंग्लैंड की क्रिकेट टीम (IND vs ENG) के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा मुकाबला आज 12 फरवरी को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाने वाला है। वहीं भारतीय टीम पहले ही इस सीरीज को 2-0 से जीत कर अपने नाम कर चुकी है। लेकिन इस समय कप्तान रोहित शर्मा की अगुवाई में भारतीय क्रिकेट टीम, इंग्लैंड की टीम (IND vs ENG) को वनडे सीरीज में क्लीन स्वीप करने के इरादे से मैदान में उतरेगी।

rohit and virat
image source via getty images

इसके अलावा जोस बटलर की कप्तानी वाली इंग्लैंड की टीम (IND vs ENG) इस अंतिम मैच को जीत कर अपने आप को क्लीन स्वीप होने से बचाने के इरादे से उतरने वाली है। इससे पहले आइए जानते हैं कि यह मैच कब और कहां होने वाला है। वहीं आप इस मैच को कहां पर देख सकते हैं।

कब और कहां होगा मैच :-

डेट :- 12 फरवरी 2025

स्थान :- नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद

टाइम :- दोपहर 1:30 बजे (टॉस: 1 बजे)

कहां देखें मैच :-

टीवी पर :- स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क में.

मोबाइल और ऑनलाइन :- डिज्नी प्लस हॉटस्टार ऐप और वेबसाइट में

अहमदाबाद स्टेडियम में दोनों टीमों का रिकॉर्ड :-

भारत :- 20 वनडे मैच खेले, 11 जीते, 9 हारे हैं.

इंग्लैंड :- 4 वनडे खेले, 1 जीता, 3 हारे हैं.

IND vs ENG के बीच तीसरा वनडे मैच :-

IND vs ENG: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में कैसा है टीम इंडिया का ट्रैक रिकॉर्ड, जानें कितने मैच जीते और कितने मैच हारे
image source via getty images

भारतीय क्रिकेट टीम आज तीसरे वनडे मैच को जीतकर इंग्लैंड क्रिकेट टीम (IND vs ENG) को 3-0 से हराने के इरादे से उतरने वाली है। जबकि दूसरी तरफ इंग्लैंड क्रिकेट टीम (IND vs ENG) चाहेगी कि वह कम से कम इस अंतिम मैचों को जीतकर अपने आत्मसम्मान को बचा सके। तभी तो अब यह देखना काफी दिलचस्प होगा कि इस मैच को कौन सी टीम जीतती है।

तीसरे वनडे मुकाबले के लिए भारत और इंग्लैंड की संभावित प्लेइंग-11 इस प्रकार है :-

भारत की संभावित प्लेइंग 11 :- रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह, रवींद्र जडेजा।

इंग्लैंड की संभावित प्लेइंग 11 :- फिल सॉल्ट (विकेटकीपर), बेन डकेत, जो रूट, हैरी ब्रूक, जोस बटलर (कप्तान), लियाम लिविंगस्टोन, जैमी ओवरटन, गस एटकिंसन, आदिल राशिद, मार्क वुड, साकिब महमूद।

दोनों टीमों का स्क्वॉड :-

भारत :- रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह, यशस्वी जायसवाल, ऋषभ पंत, रवींद्र जडेजा, हर्षित राणा.

इंग्लैंड :- जोस बटलर (कप्तान), जोफ्रा आर्चर, गस एटकिंसन, जैकब बेथेल, हैरी ब्रूक, ब्रायडन कार्से, बेन डकेट, जेमी ओवर्टन, जेमी स्मिथ, लियाम लिविंगस्टोन, आदिल रशिद, जो रूट, साकिब महमूद, फिल सॉल्ट, मार्क वुड.

Latest Cricket News in HindiLatest Football News in HindiLatest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा, खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरों पाने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version