न्यूज़ीलैंड की टीम इस समय भारत के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज़ खेल रही है। भारतीय टीम ने शुरुआती 3 मैच जीते थे, लेकिन पिछले मैच में कीवी टीम ने मुकाबला जीतकर सीरीज़ में फाइटबैक दिया है।

इंडिया और न्यूज़ीलैंड के बीच टी20 सीरीज़ का आख़िरी मुकाबला 31 जनवरी को खेला जाना है। दोनों टीमें इस मुकाबले को जीतना चाहेंगी। तो चलिए जानते हैं कि आप त्रिवेंद्रम टी20 से पहले हेड-टू-हेड में कौन-सी टीम आगे है।

IND vs NZ हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

IND Vs NZ Head To Head In T20I
IND Vs NZ Head To Head In T20I

न्यूज़ीलैंड और इंडिया ने टी20 फ़ॉर्मेट में अब तक 28 टी20 मुकाबले खेले हैं, जिसमें भारत ने 16 मुकाबले जीते हैं और 11 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है, जबकि 1 मैच टाई हुआ है।

टी20 फ़ॉर्मेट में दोनों टीमों ने 28 मैच खेले हैं, जिसमें न्यूज़ीलैंड ने 11 मुकाबले जीते हैं और 16 मैचों में हार का सामना किया है, जबकि 1 मैच टाई रहा है।

INDIA
New Zealand
28 Match 28
16 Won 11
11 Lost 16
1 Tied 1

ग्रीनफ़ील्ड क्रिकेट स्टेडियम, त्रिवेंद्रम में हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

न्यूज़ीलैंड और इंडिया के बीच त्रिवेंद्रम के ग्रीनफ़ील्ड क्रिकेट स्टेडियम में अब तक 1 मुकाबला खेला गया है, जिसमें भारतीय टीम ने जीत दर्ज की थी।

INDIA
New Zealand
1 Match 1
1 Won 0
0 Lost 1
0 Tied 0

ग्रीनफ़ील्ड क्रिकेट स्टेडियम, त्रिवेंद्रम में भारत का रिकॉर्ड

टीम इंडिया ने त्रिवेंद्रम के ग्रीनफ़ील्ड क्रिकेट स्टेडियम में 4 मैच खेले हैं। भारतीय टीम का रिकॉर्ड इस ग्राउंड पर अच्छा है। अब तक खेले गए 4 मैचों में भारतीय टीम ने 3 मैचों में जीत दर्ज की है और 1 मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा है।

Total Match 4
Won 3
Lost 1
Tie 0
No Result 0

ग्रीनफ़ील्ड क्रिकेट स्टेडियम, त्रिवेंद्रम में न्यूज़ीलैंड का रिकॉर्ड

त्रिवेंद्रम के ग्रीनफ़ील्ड क्रिकेट स्टेडियम में न्यूज़ीलैंड की टीम ने अब तक सिर्फ 1 मैच खेला है। हालाँकि बारिश की वजह से वह मैच 8-8 ओवरों का हुआ था, जिसमें कीवी टीम को 8 रनों से हार का सामना करना पड़ा था।

Total Match 1
Won 0
Lost 1
Tie 0
No Result 0

इंडिया के हाईएस्ट और लोएस्ट स्कोर के आँकड़े

इंडिया का वनडे में न्यूज़ीलैंड के खिलाफ हाईएस्ट स्कोर 234 रन है, जो उन्होंने साल 2023 में अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में बनाया था। वहीं, अगर लोएस्ट स्कोर की बात की जाए, तो वह 79 रन है, जो भारतीय टीम ने साल 2016 में नागपुर में बनाया था।

हाईएस्ट स्कोर 234/4
लोवेस्ट स्कोर 79/10

न्यूज़ीलैंड के हाईएस्ट और लोएस्ट स्कोर के आँकड़े

न्यूज़ीलैंड का वनडे में इंडिया के खिलाफ सबसे बड़ा स्कोर 219 रन है। उन्होंने यह टोटल साल 2019 में वेलिंग्टन के वेस्टपैक स्टेडियम में हुए मुकाबले में बनाया था। वहीं, उनके लोएस्ट टोटल की बात करें, तो वह 66 रन है, जो साल 2023 में अहमदाबाद में बनाया गया था।

हाईएस्ट स्कोर 219/6
लोवेस्ट स्कोर 66/10

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुकइंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

आकाश अवस्थी स्पोर्ट्स डाइजेस्ट हिंदी में बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और स्पोर्ट्स जर्नलिज्म में दो वर्षों का अनुभव रखते हैं। इससे पहले वे इंडिया न्यूज़ और स्पोर्ट्सविकी जैसे प्रतिष्ठित प्लेटफॉर्म्स के साथ भी काम कर चुके हैं। क्रिकेट, कबड्डी और अन्य खेलों की बारीकियों को गहराई से समझना और उन्हें आसान व रोचक अंदाज में पाठकों तक पहुंचाना उनकी खासियत है। खेल जगत के साथ साथ पॉलिटिक्स की हर हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है।

Leave A Reply

Exit mobile version