Wednesday, March 11

Google News Sports Digest Hindi

IND vs NZ: इस समय भारतीय क्रिकेट टीम और न्यूजीलैंड की क्रिकेट टीम (IND vs NZ) के बीच 3 टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जा रही है। वहीं इस टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला जीतकर न्यूजीलैंड की टीम सीरीज में 1-0 से आगे हो गई है। इसके अलावा अब इस टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला 24 अक्टूबर से पुणे में खेला जाएगा।

indian cricket team
image source vis getty images

वहीं अगर भारतीय टीम (IND vs NZ) इस दूसरे टेस्ट मैच को भी हार जाती है तो उनके नाम एक शर्मनाक रिकॉर्ड भी जुड़ जाएगा। तभी तो अब भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा हर हाल में इस दूसरे टेस्ट मैच को जीतकर टेस्ट सीरीज को 1-1 से बराबर करना चाहेंगे।

rohit sharma
image source vis getty images

इसके अलावा दूसरी तरफ न्यूजीलैंड की टीम (IND vs NZ) के हौसले भी अभी काफी बुलंद है। क्यूंकि उन्होंने पहले टेस्ट मैच में भारतीय टीम को उसी की धरती पर हराया है। तभी तो न्यूजीलैंड की टीम भी इस दूसरे टेस्ट मैच को जीतकर एक नया इतिहास रचने की पूरी कोशिश करेगी।

IND vs NZ टेस्ट मैच में भारतीय टीम का पलड़ा भारी :-

indian cricket team
image source vis getty images

अगर हम भारत और न्‍यूजीलैंड (IND vs NZ) के हेड टू हेड टेस्ट रिकॉर्ड की बात करें तो भारतीय टीम का पलड़ा काफी भारी है। क्यूंकि इन दोनों टीमों के बीच अभी तक कुल 63 टेस्‍ट मैच खेले गए हैं। इन मैचों में खेलते हुए भारतीय टीम को 22 मुकाबलों में जीत मिली है। जबकि न्यूजीलैंड की टीम को केवल 14 मुकाबलों में ही जीत मिल सकी है। इसके अलावा इन दोनों टीमों के बीच 27 मुकाबले ड्रा पर छूटे है।

न्यूजीलैंड ने भारत में नहीं जीती कोई टेस्‍ट सीरीज :-

indian cricket team
image source vis getty images

भारत में खेलते हुए यूजीलैंड की टीम (IND vs NZ) ने अभी तक कोई भी टेस्‍ट सीरीज नहीं जीती है। क्यूंकि ये दोनों टीमें ही साल 1955 से टेस्ट सीरीज खेल रही है। तभी तो अब भारतीय कप्तान रोहित शर्मा 69 साल से बने अपनी टीम के दबदबे को बरकरार रखना चाहेंगे। इसके अलावा यह दोनों टीमें पहली बार ही पुणे में आमने-सामने होंगी। तभी तो अब देखना यह होगा कि इस मुकाबले में कौन सी टीम बाजी मारती है।

पुणे में टीम इंडिया का रिकॉर्ड :-

भारतीय टीम (IND vs NZ) ने पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में अभी तक केवल 2 ही मुकाबले खेले है। इन खेले गए दो मुकाबलों में से भारतीय टीम को एक में जीत मिली थी। जबकि एक मुकाबले में उनको हार का सामना करना पड़ा है। भारतीय टीम ने साल 2017 में यहां पर अपना पहला टेस्ट मैच खेला था।

indian cricket team
image source vis getty images

इस मुकाबले में भारतीय टीम (IND vs NZ) को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 333 रनों से हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद फिर भारतीय टीम ने यहां पर अपना दूसरा टेस्ट मैच साल 2019 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेला था। वहीं इस मुकाबले में भारतीय टीम ने दक्षिण अफ्रीका की टीम को 137 रनों से हराया था। क्यूंकि इस मुकाबले में भारतीय टीम के लिए दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने 254 रनों की नाबाद पारी खेली थी।

Latest Cricket News in HindiLatest Football News in HindiLatest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा, खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरों पाने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version