Thursday, February 19

आईसीसी महिला विश्व कप के सेमीफाइनल में पहुंचने वाली चारों टीमों का फैसला हो गया है। भारत ने न्यूजीलैंड को हराकर चौथे स्थान पर रहते हुए सेमीफाइनल में जगह बनाई। अब भारत का सामना ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच होने वाले मैच की विजेता टीम से होगा। सेमीफाइनल से पहले भारत को 26 अक्टूबर को अपना आखिरी लीग मैच बांग्लादेश के खिलाफ खेलना है। न्यूजीलैंड पर 53 रन की जीत के साथ भारत सेमीफाइनल में पहुंच गया है। टीम इंडिया ट्रॉफी जीतने से सिर्फ दो कदम दूर है और पहली बार चैंपियन बनकर इतिहास रच सकती है।

विश्व कप के सेमीफाइनल में भारत, ऑस्ट्रेलिया, साउथ अफ्रीका और इंग्लैंड की टीमें पहुंच गई हैं। पहला सेमीफाइनल 29 अक्टूबर को गुवाहाटी में होगा, जबकि दूसरा सेमीफाइनल नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेला जाएगा। फाइनल मैच भी 2 नवंबर को डीवाई पाटिल स्टेडियम में ही होगा।

भारतीय टीम बनी सेमीफाइनल में पहुंचने वाली चौथी टीम

स्मृति मंधाना (109 रन) और प्रतिका रावल (122 रन) की शानदार पारियों के साथ भारतीय टीम ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए बारिश से प्रभावित मैच में न्यूजीलैंड को डकवर्थ-लुईस नियम से 53 रन से हराया। इसके साथ ही भारत सेमीफाइनल में पहुंचने वाली चौथी टीम बन गई। ऑस्ट्रेलिया, साउथ अफ्रीका और इंग्लैंड पहले ही सेमीफाइनल में अपनी जगह बना चुके थे। लगातार तीन मैच हारने के बाद हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली टीम को डीवाई पाटिल स्टेडियम में यह जीत हासिल करनी जरूरी थी।

मंधाना-रावल की 212 रन की रिकॉर्ड साझेदारी

भारत की जीत में मंधाना और रावल के शतकों के साथ पहले विकेट के लिए बनी 212 रन की रिकॉर्ड साझेदारी ने अहम भूमिका निभाई। जेमिमा रोड्रिग्स ने भी 76 रन की तेज़ नाबाद पारी खेली, जिससे भारत ने 49 ओवर में तीन विकेट पर 340 रन बनाए। बारिश से मैच प्रभावित होने के कारण न्यूजीलैंड को 44 ओवर में 325 रन का लक्ष्य मिला। हालांकि ब्रुक हालिडे (81 रन) और इसाबेल गेज (नाबाद 65 रन) की अच्छी पारियों के बावजूद न्यूजीलैंड टीम 44 ओवर में आठ विकेट पर 271 रन ही बना सकी। भारत की ओर से रेणुका सिंह और क्रांति गौड़ ने दो-दो विकेट लिए, जबकि स्नेह राणा, श्री चरणी, दीप्ति शर्मा और रावल को एक-एक विकेट मिला।

न्यूजीलैंड की पारी 44 ओवर तक सीमित

बारिश की वजह से भारतीय पारी के दौरान खेल करीब 90 मिनट तक रुका रहा। इसके बाद मैच को 49-49 ओवर का कर दिया गया। लेकिन जैसे ही भारतीय पारी खत्म हुई, फिर से बारिश शुरू हो गई, जिससे ओवर घटाकर न्यूजीलैंड की पारी 44 ओवर की कर दी गई।

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

मैं एक हिंदी कंटेंट राइटर, SEO एक्सपर्ट और डिजिटल मीडिया स्पेशलिस्ट हूं। मुझे फीचर राइटिंग, ब्लॉगिंग और सोशल मीडिया कंटेंट प्रोडक्शन में काफी दिलचस्पी है। मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ हिमाचल प्रदेश से एम.ए. इन जर्नलिज्म एंड न्यू मीडिया की पढ़ाई की है। अपने करियर की शुरुआत सिद्धिविनायक टाइम्स में जूनियर हिंदी कंटेंट राइटर के रूप में की और वर्तमान में ABC वर्ल्ड मीडिया में फीचर राइटिंग और स्पोर्ट्स कंटेंट क्रिएशन और गेमिंग कंटेंट क्रिएशन पर कार्यरत हूं। कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ मैं वर्डप्रेस वेबसाइट पर ऑन-पेज और ऑफ-पेज SEO, ग्राफिक डिजाइन (कैनवा), और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में भी कुशल हूं।

Leave A Reply

Exit mobile version