India Tour of Sri Lanka: इस समय भारतीय क्रिकेट टीम के श्रीलंका दौरे को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। वहीं काफी लंबे समय से इस टेस्ट सीरीज का इंतजार कर रहे सभी क्रिकेट फैंस के लिए अच्छी खबर आई है। क्यूंकि अब अगस्त के महीने में भारतीय क्रिकेट टीम और श्रीलंका क्रिकेट टीम केबीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाने वाली है।

इसके अलावा यह टेस्ट सीरीज मौजूदा विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का भी हिस्सा होने वाली है। तभी तो ए.बी.ए. इसे में इन दोनों ही टीमों के लिए काफी महत्वपूर्ण भी मानी जा रही है। इस बीच अब क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड और श्रीलंका क्रिकेट ने 15 से 27 अगस्त के बीच टेस्ट सीरीज आयोजित करने की योजना बनाई है। लेकिन अभी तक इन दोनों ही बोर्डों की तरफ से इस आधिकारिक कार्यक्रम जारी नहीं किया गया है।

गाले में खेला जा सकता है पहला टेस्ट :-

इसके अलावा अब क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार पहला टेस्ट मैच 15 से 19 अगस्त के बीच गाले इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जा सकता है। इसके अलावा गले का यह मैदान स्पिन गेंदबाजों के लिए काफी मददगार भी माना जाता है। इसके चलते हुए इस मैच में यहां पर काफी रोमांच भी देखने को मिल सकता है।

Indian cricket team
Indian cricket team

इसके बाद इस सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच 23 अगस्त से शुरू हो सकता है। वहीं इस दूसरे मैच के लिए कोलंबो के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब मैदान को संभावित मेजबान माना जा रहा है। लेकिन अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है।

नौ साल बाद श्रीलंका में टेस्ट खेलेगा भारत :-

इस बीच हम आपको यहां पर बता देना चाहते हैं कि भारतीय क्रिकेट टीम आखिरी बार साल 2017 में टेस्ट सीरीज खेलने के लिए श्रीलंका में गया था। उस समय भारतीय टीम की कप्तानी पूर्व दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली के हाथों में थी। वहीं तब उनकी कप्तानी में भारतीय टीम ने काफी शानदार प्रदर्शन करते हुए श्रीलंका टीम का क्लीन स्वीप किया था।

indian cricket team
indian cricket team

इसके बाद अब लगभग नौ साल बाद भारतीय टीम फिर से टेस्ट सीरीज के लिए श्रीलंका का दौरा करने वाली है। लेकिन इस बार भारतीय टीम की कमान शुभमन गिल के हाथों में रहने वाली है। इसके अलावा इस बार भी दोनों टीमें के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है।

टी20 सीरीज पर भी हुई दोनों देशों की चर्चा :-

indian cricket team
indian cricket team

इन दो टेस्ट मैचों की सीरीज के अलावा भी भारत और श्रीलंका की टीमों के बीच तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की सीरीज भी खेले जाने की पूरी संभावना बनीं हुई है। क्यूंकि इस समय बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने भी यह संकेत दिए हैं कि तीन टी20 मुकाबलों को लेकर बातचीत जारी है और जल्द ही इसपर अंतिम फैसला लिया जा सकता है। इसके अलावा लंका प्रीमियर लीग का फाइनल मैच 9 अगस्त को खेला जाएगा। इसके चलते हुए अब ऐसे में टेस्ट सीरीज के बाद टी20 मैचों का आयोजन आसान हो सकता है।

काफी व्यस्त है भारतीय टीम का शेड्यूल :-

इसके अलावा अब भारतीय क्रिकेट टीम का आगामी कार्यक्रम काफी व्यस्त रहने वाला है। इसके अलावा इस श्रीलंका के दौरे के बाद भारतीय टीम को सितंबर में बांग्लादेश का दौरा करना है। तब वहां पर भारतीय टीम को तीन वनडे और तीन टी20 मैचों की सीरीज खेलनी है। इसके अलावा भारतीय टीम को वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलु मैदान पर सीरीज भी खेलनी है।

Indian cricket team
Indian cricket team

इसके बाद टीम इंडिया को एशियन गेम्स में भी हिस्सा लेना है। इसके चलते हुए बीसीसीआई को सभी खिलाड़ियों के वर्कलोड और कार्यक्रम के बीच संतुलन बनाना होगा। लेकिन अभी केवल सभी क्रिकेट फैंस को भारतीय टीम के आधिकारिक कार्यक्रम का इंतजार है। इस बीच अब यह तय माना जा रहा है कि अगस्त में भारत और श्रीलंका के बीच रोमांचक टेस्ट क्रिकेट देखने को मिलने वाली है।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version