Indian bowler: इस समय भारतीय क्रिकेट टीम और ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का आगाज 22 नवंबर से होने वाला है। वहीं इस टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला पर्थ की तेज पिच पर खेला जाने वाला है।

इसके अलावा इन दोनों टीमों की तरफ से जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, पैट कमिंस और मिचेल स्टार्क जैसे तेज गेंदबाज इस मुकाबले को खेलते हुए दिखाई देंगे। इसके अलावा आइए जानते है उन भारतीय गेंदबाजों (Indian bowler) के बारे में जिन्होंने पर्थ में सबसे ज्यादा विकेट ली है।
Indian bowler बिशन सिंह बेदी :-
टेस्ट मैच में पर्थ के मैदान पर खेलते हुए सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में पहले स्थान पर भारत के पूर्व दिग्गज गेंदबाज बिशन सिंह बेदी हैं। क्यूंकि इस दिग्गज गेंदबाज (Indian bowler) ने साल 1977 में यहां पर केवल एक टेस्ट मैच खेला था।

इस मुकाबले में खेलते हुए उन्होंने 10 विकेट लिए थे। वहीं इस मुकाबले की पहली पारी में उन्होंने गेंदबाजी करते हुए 89 रन देकर 5 विकेट लिए थे। इसके बाद फिर उन्होंने (Indian bowler) दूसरी पारी में 105 रन देकर 5 विकेट लिए थे। उनके इस शानदार प्रदर्शन के बाद भी भारत इस मुकाबले को 2 विकेट से हार गया था।
मनोज प्रभाकर और आरपी सिंह :-
टेस्ट मैच में पर्थ के मैदान पर खेलते हुए सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में दूसरे स्थान पर संयुक्त रूप से भारत के 2 पूर्व तेज गेंदबाज (Indian bowler) मनोज प्रभाकर और आरपी सिंह का नाम आता है। साल 1992 में मनोज प्रभाकर ने पर्थ के मैदान पर एक मुकाबले (Indian bowler) में खेलते हुए 6 ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया था।

वहीं उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 5/101 का रहा था। इसके अलावा साल 2008 में पर्थ के मैदान पर ही आरपी सिंह ने एक मुकाबले में खेलते हुए 6 विकेट लिए थे। तब उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 4/68 का रहा था।
इरफान पठान और उमेश यादव :-
टेस्ट मैच में पर्थ के मैदान पर खेलते हुए सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर भारत के दिग्गज गेंदबाज (Indian bowler) इरफान पठान और उमेश यादव का नाम आता है।तब साल 2008 में इरफान पठान ने पर्थ के मैदान पर एक मुकाबले में खेलते हुए मैच की दोनों पारियों में 23.40 की औसत से 5 विकेट लिए थे। वहीं तब उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 3/54 का रहा था।

इसके अलावा उमेश यादव ने भी साल 2012 में पर्थ के मैदान पर 1 टेस्ट मैच में खेलते हुए 5 विकेट लिए थे। तब उन्होंने (Indian bowler) इस मुकाबले की पहली पारी में 93 रन देकर ये विकेट लिए थे। जबकि मुकाबले की दूसरी पारी में उन्होंने 3 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया था। लेकिन तब ऑस्ट्रेलिया की टीम को मुकाबले में पारी और 37 रन से जीत मिली थी।
कपिल देव, ईशांत शर्मा, अनिल कुंबल और जवागल श्रीनाथ :-
टेस्ट मैच में पर्थ के मैदान पर खेलते हुए सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में संयुक्त रूप से चौथे स्थान पर भारत के दिग्गज गेंदबाज (Indian bowler) कपिल देव, अनिल कुंबले, इशांत शर्मा और जवागल श्रीनाथ का नाम आता है।

इन सभी गेंदबाजों (Indian bowler) ने इस मैदान पर खेलते हुए 4-4 विकेट अपने नाम किए हैं। वहीं ईशांत शर्मा को छोड़कर सभी गेंदबाजों ने ये सभी विकेट 1-1 टेस्ट मैच खेलकर लिए हैं। क्यूंकि ईशांत ने यहां पर दो टेस्ट मैच साल 2008 और 2012 में खेले थे। वहीं उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 2/34 का रहा था।
Latest Cricket News in Hindi, Latest Football News in Hindi, Latest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा, खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरों पाने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।








