Tuesday, February 17

टी20 क्रिकेट सबसे छोटा और पसंद किया जाने वाला फ़ॉर्मेट है। इस प्रारूप की शुरुआत 2003 में इंग्लैंड ने की थी। इस फ़ॉर्मेट में बल्लेबाज़ ताबड़तोड़ चौके-छक्के लगाते हैं और हर गेंद पर रोमांच बना रहता है। यही वजह है कि आईपीएल और वर्ल्ड कप जैसे टूर्नामेंट्स में इसकी ज़बरदस्त लोकप्रियता है।

इस फ़ॉर्मेट में बहुत से रिकॉर्ड बने और टूटे हैं। टी20 इंटरनेशनल मैच के दौरान सबसे ज़्यादा बार शून्य पर आउट होने वाले भारतीय खिलाड़ियों के बारे में जानते हैं

T20I में सबसे ज़्यादा बार शून्य पर आउट होने वाले भारतीय खिलाड़ी

1. रोहित शर्मा:

रोहित ने T20I खेलते हुए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 12 बार शून्य के स्कोर पर आउट होने का भारतीय रिकॉर्ड दर्ज किया है। इसमें सबसे टॉप पर शामिल हैं।

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने अपने टी20 करियर में 159 मैच खेले हैं, इस दौरान हिटमैन ने 32.05 की औसत से 4231 रन बनाए, जिसमें 5 शतक और 32 अर्धशतक शामिल हैं। इनका व्यक्तिगत सर्वाधिक स्कोर नाबाद 121 रन है।

Most ducks for India in T20Is
Rohit Sharma

2. विराट कोहली:

टी20 इंटरनेशनल में विराट कोहली दूसरे सबसे ज़्यादा बार शून्य पर आउट होने वाले भारतीय खिलाड़ी हैं। वह अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में 7 बार शून्य पर आउट हुए हैं।

विराट कोहली ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायर ले लिया है। इस फ़ॉर्मेट में विराट ने 125 मुकाबले खेले हैं, इस दौरान 48.69 की औसत से बल्लेबाज़ी करते हुए 4188 रन जोड़े, जिसमें एक शतक और 38 अर्धशतक शामिल हैं। T20I में कोहली का हाईएस्ट स्कोर नाबाद 122 रन का है।

Most ducks for India in T20Is
Virat Kohli

3. संजू सैमसन:

इस लिस्ट में सैमसन तीसरे स्थान पर हैं। इस फ़ॉर्मेट को खेलते हुए संजू सैमसन 6 बार डक पर आउट हुए।

भारतीय बल्लेबाज़ संजू सैमसन ने टी20 में अब तक 43 मैच खेले है, इस दौरान इस विकेटकीपर बल्लेबाज़ ने 25.32 की औसत से 861 रन बनाए हैं। इनके नाम इस फ़ॉर्मेट में 3 शतक और 2 अर्धशतक मौजूद हैं। संजू का सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर 111 रन का है।

Most ducks for India in T20Is
Sanju Samson

4. केएल राहुल और सूर्यकुमार यादव – 5 बार

इस फ़ॉर्मेट को खेलते हुए केएल राहुल 5 बार शून्य के स्कोर पर आउट हुए हैं। इस लिस्ट में भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव का नाम भी शुमार है, जो टी20 इंटरनेशनल में 5 बार डक पर आउट हुए।

Most ducks for India in T20Is
KL Rahul

5. वॉशिंग्टन सुंदर और श्रेयस अय्यर:

Most ducks for India in T20Is
Washington-Sundar/Getty Images

पाँचवें नंबर पर दो खिलाड़ियों के नाम दर्ज हैं  भारतीय ऑलराउंडर वॉशिंग्टन सुंदर और बल्लेबाज़ श्रेयस अय्यर 4-4 बार टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में शून्य पर आउट हो चुके हैं।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

मैं एक हिंदी कंटेंट राइटर, SEO एक्सपर्ट और डिजिटल मीडिया स्पेशलिस्ट हूं। मुझे फीचर राइटिंग, ब्लॉगिंग और सोशल मीडिया कंटेंट प्रोडक्शन में काफी दिलचस्पी है। मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ हिमाचल प्रदेश से एम.ए. इन जर्नलिज्म एंड न्यू मीडिया की पढ़ाई की है। अपने करियर की शुरुआत सिद्धिविनायक टाइम्स में जूनियर हिंदी कंटेंट राइटर के रूप में की और वर्तमान में ABC वर्ल्ड मीडिया में फीचर राइटिंग और स्पोर्ट्स कंटेंट क्रिएशन और गेमिंग कंटेंट क्रिएशन पर कार्यरत हूं। कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ मैं वर्डप्रेस वेबसाइट पर ऑन-पेज और ऑफ-पेज SEO, ग्राफिक डिजाइन (कैनवा), और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में भी कुशल हूं।

Leave A Reply

Exit mobile version