IPL 2025
आईपीएल 2025 से पहले राजस्थान रॉयल्स से भी कई खिलाड़ी अलग हो सकते है लेकिन खिलाड़ियों से पहले बड़ी खबर टीम के हेड कोच कुमार संगकारा से जुड़ी हुई आ रही है।
इंडियन प्रीमियर लीग 2025 की शुरुआत में अभी लंबा समय है। सीजन की शुरुआत से पहले मेगा नीलामी होनी है। नीलामी से पहले कई मुख्य खिलाड़ीयों के उनके मौजूदा टीम से अलग होने की खबरों के साथ ही टीमों की कोचिंग टीम में भी बड़े बदलाव होते नजर आ रहे हैं।

IPL 2025 से पहले राजस्थान रॉयल से कई खिलाड़ियों को अलग किया जा सकता है। लेकिन खिलाड़ियों से पहले बड़ी खबर कुमार संगकारा से जुड़ी हुई आ रही है।
IPL 2025: 3 साल पहले जुड़े थे संगकारा
IPL 2025: कुमार संगकारा साल 2021 में राजस्थान रॉयल से जुड़े थे। वें टीम के निदेशक होने के साथ ही हेड कोच भी हैं। उनकी कोचिंग में आरआर आईपीएल 2022 का फाइनल मुकाबला भी खेली थी।

वहीं साल 2024 के प्लेऑफ में जगह बनाई थी। कुछ दिन पहले एक रिपोर्ट के अनुसार दावा किया गया था कि राहुल द्रविड़ राजस्थान रॉयल के नए हेड कोच बन सकते हैं। संगकारा आरआर का साथ छोड़ते हैं और राहुल द्रविड़ राजस्थान के हेड कोच बनते हैं। इस पर स्थिति आने वाले समय में स्पष्ट होगी।
IPL 2025: छोड़ सकते हैं टीम का साथ
IPL 2025: मीडिया सूत्रों के अनुसार राजस्थान रॉयल्स टीम के निदेशक और हेड कोच कुमार संगकारा राजस्थान की टीम से अपने तमाम प्रकार के पदों से इस्तीफ़ा दे सकते हैं। रिपोर्ट के मुताबिक इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर चाहते हैं कि कुमार संगकारा व्हाइट बॉल में इंग्लैंड क्रिकेट टीम के कोच बन जाएं।

IPL 2025: इंग्लैंड टीम में कोच का पद अभी खाली है क्यूंकि कोच मैथ्यू माँट ने कुछ समय पहले अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। उसके बाद से यह पद अभी तक खाली है, आरआर में लंबे समय से साथ रहते हुए जोस बटलर और संगकारा के बीच अच्छी बांडिंग बन गई है।
संगकारा के कोच के रूप में खुद को साबित भी किया है इसलिए भी बटलर चाहते हैं कि वे आरआर का साथ छोड़ इंग्लैंड के कोच बन जाएं। हालाँकि, अभी तक इस पर कोई भी अधिकारिक घोषणा नही हुई है।
यह भी पढ़ें:-टी20I क्रिकेट में सर्वाधिक जीत हासिल करने वाली शीर्ष 10 टीमें, टॉप 2 में एशिया की दो बेहतरीन टीमें शामिल







