Sunday, February 15

Nicholas Pooran Completes 600 T20 Sixes: वेस्टइंडीज के धाकड़ बल्लेबाज निकोलस पूरन ने टी20 क्रिकेट में 600 छक्के पूरे कर लिए हैं। उन्होंने IPL 2025 में लखनऊ सुपर जायंट्स की ओर से खेलते हुए दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ यह उपलब्धि हासिल की। इसी के साथ, पूरन इस मुकाम तक पहुंचने वाले दुनिया के चौथे बल्लेबाज बन गए हैं।

पूरन ने विशाखापत्तनम में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेले गए मैच में विप्रज निगम की गेंद पर जैसे ही पहला छक्का लगाया, वैसे ही उन्होंने टी20 क्रिकेट में 600 छक्कों जड़ने का मुकाम हासिल कर लिया।

टी20 क्रिकेट में 600 छक्के लगाने वाले चौथे खिलाड़ी बने निकोलस पूरन

निकोलस पूरन से पहले सिर्फ क्रिस गेल (1,056), किरोन पोलार्ड (908) और आंद्रे रसेल (733) ही टी20 क्रिकेट में 600 से ज्यादा छक्के लगा पाए हैं। खास बात यह है कि यह चारों खिलाड़ी वेस्टइंडीज के ही हैं। बता दें कि, पूरन ने 2013 में टी20 डेब्यू किया था और 385वें टी20 मैच में यह उपलब्धि हासिल की। उनके नाम 8,640 से ज्यादा रन भी दर्ज हैं।

T20I क्रिकेट में पूरन ने लगाए हैं 149 छक्के

पूरन ने वेस्टइंडीज के लिए 149 छक्के लगाए हैं, जो किसी भी कैरेबियाई खिलाड़ी द्वारा सबसे ज्यादा हैं। इस लिस्ट में एविन लुईस (124) और क्रिस गेल (124) उनसे पीछे हैं।टी20 इंटरनेशनल (T20I) क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वालों में पूरन पांचवें स्थान पर हैं।

इसके अलावा, पूरन ने कैरेबियन प्रीमियर लीग (CPL) में अब तक 176 छक्के जड़े हैं, जो टूर्नामेंट में तीसरे सबसे ज्यादा हैं। उनसे आगे सिर्फ एविन लुईस (198) और कीरोन पोलार्ड (192) हैं।

IPL में भी पूरन 127 से ज्यादा छक्के लगा चुके हैं और वह लीग के सबसे खतरनाक हिटर्स में से एक हैं। पूरन की यह उपलब्धि दिखाती है कि वह टी20 फॉर्मेट के सबसे विस्फोटक बल्लेबाजों में से एक हैं और उनका बल्ला आने वाले मुकाबलों में भी धमाल मचाने के लिए तैयार है।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Neetish Kumar Mishra Sports Digest Hindi में Editor के रूप में कार्यरत हैं और खेल पत्रकारिता में गहरा अनुभव रखते हैं। क्रिकेट, टेनिस, फुटबॉल और अन्य खेलों की बारीकियों पर उनकी पकड़ बेहद मजबूत है। नीतिश कुमार मिश्र अपने पेशेवर लेखन के जरिए पाठकों को न सिर्फ सटीक खबरें, बल्कि गहन विश्लेषण के माध्यम से खेलों को और करीब से समझने का मौका भी देते हैं।

Leave A Reply

Exit mobile version