IPL 2025: इंडियन प्रीमियर लीग रिटेंशन के लिए आखिरी तारीख 31 अक्टूबर है। इस डेडलाइन से पहले टीमों के जहन में एक ही सवाल घूम रहा है कि सभी 10 टीमें किन-किन खिलाड़ियों को रिटेन करेंगी। इस बीच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु यानी RCB के बल्लेबाज ने शानदार शतक ठोक हैरान कर दिया है। ये खिलाड़ी RCB के लिए पिछले सीजन बल्ले से कमाल भी कर चुका है।
बता दें कि, IPL 2024 में ये बल्लेबाज रॉयल चैलेंजर बंगलोर की ओर से तीसरा सबसे ज्यादा रन बनाने वाला बल्लेबाज रहा था। अब तक आप समझ ही गए होंगे कि हम किस खिलाड़ी की बात कर रहे हैं। जी हाँ हम जिस खिलाड़ी की बात कर रहे हैं, उसका नाम रजत पाटीदार (Rajat Patidar) है।

IPL 2025: रजत पाटीदार ने शतक जड़ रच दिया इतिहास
दरअसल, रजत पाटीदार (Rajat Patidar) ने IPL रिटेंशन की डेडलाइन से 2 दिन पहले ही बल्ले से गदर मचा दिया है। रजत ने इंदौर में मध्य प्रदेश की ओर से खेलते हुए हरियाणा के खिलाफ रणजी ट्रॉफी में धमाकेदार शतक ठोक बड़ा कीर्तिमान बना दिया। रजत ने महज 68 गेंदों पर शतक ठोकने कारनामा किया। इस तरह वह रणजी ट्रॉफी के इतिहास में 5वां सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाज बन गए। रजत पाटीदार ने महज 102 गेंदों पर 13 चौके और 7 छक्कों की मदद से 159 रनों की पारी खेली।

IPL 2025: रणजी ट्रॉफी में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट
- 48 गेंदें – ऋषभ पंत बनाम झारखंड, तिरुवनंतपुरम, 2016/17
- 56 गेंदें – राजेश बोरा बनाम त्रिपुरा, गुवाहाटी, 1987/88
- 56 गेंदें – रियान पराग बनाम छत्तीसगढ़, रायपुर, 2023/24
- 60 गेंदें – रूबेन पॉल बनाम गोवा, मद्रास, 1995/96
- 68 गेंदें – रजत पाटीदार बनाम हरियाणा, इंदौर, 2023/24
IPL 2025: ये साल रजत पाटीदार के लिए रहा था खराब
इस साल रजत पाटीदार (Rajat Patidar) के लिए घरेलू सत्र की शुरुआत अच्छी नहीं रही और वह दलीप ट्रॉफी की 6 पारियों में केवल 146 रन ही बना पाए। वह रणजी ट्रॉफी के पहले दौर में भी कुछ खास नहीं कर पाए। हालांकि, उन्होंने पंजाब के खिलाफ दूसरे मैच में 90 रन बनाकर खूब चर्चा बटोरी अब हरियाणा के खिलाफ धमाकेदार शतक जड़ कमाल कर दिया।
Latest Cricket News in Hindi, Latest Football News in Hindi, Latest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा, खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरों पाने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।







