Saturday, March 14

आईपीएल 2026 के मेगा ऑक्शन से पहले फ्रैंचाइज़ी मिनी ऑक्शन की तैयारी में जुटी हुई हैं। इस सीजन कई फ्रैंचाइज़ी के पास बड़ी पर्स है। हर ऑक्शन में ऐसा जरूर होता है कि कुछ खिलाड़ी ऐसे होते हैं जिनको कोई जानता नहीं है, लेकिन वे अच्छे प्राइस में बिकते हैं। इस बार भी कुछ ऐसा देखने को मिलने वाला है। क्योंकि फ्रैंचाइज़ी ऑक्शन से पहले ट्रायल करवा रही हैं और उनमें कई खिलाड़ियों ने टीमों को प्रभावित किया है और अब उनको लेने के लिए टीमें बड़ी रकम देने को भी तैयार हो सकती हैं।

इन 3 गेंदबाजों की ऑक्शन में लग सकती हैं बड़ी बोली

1. माथिसा पथिराना (Matheesa Pathirana)

Matheesa Pathirana
Matheesa Pathirana

श्रीलंका के युवा तेज गेंदबाज माथिसा पथिराना को चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल 2026 से पहले रिलीज कर दिया है। यह निर्णय काफी हैरान करने वाला था, क्योंकि सीएसके ने उनके ऊपर काफी इन्वेस्ट किया था और मेगा ऑक्शन से पहले उन्हें भारी-भरकम रकम देकर रिटेन किया था। मेगा ऑक्शन के बाद यह पहला सीजन था और उन्हें इस बार रिलीज कर दिया गया है।

पथिराना का पिछले कुछ समय से प्रदर्शन काफी खराब रहा है, जिसके चलते उन्हें श्रीलंका की टीम से ड्रॉप कर दिया गया और वह लगातार अनफिट भी रह रहे हैं। उसके बाद भी कई टीमें उन्हें अपने स्क्वॉड में लेना चाहती हैं, क्योंकि उनके पास अभी भी काफी साल हैं और सीएसके भी उन्हें टीम में वापस लेना चाहेगी।

2. लुंगी एनगिडी (Lungi Ngidi) 

Lungi Ngidi
Lungi Ngidi

साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज लुंगी एनगिडी को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने पिछले साल रिप्लेसमेंट के रूप में टीम में ऐड किया था। उन्हें टीम में शामिल करने का फैसला काफी अहम था, क्योंकि उन्होंने आरसीबी को पहला खिताब जिताने में खास भूमिका निभाई थी।

वह पहले भी कई बार आईपीएल में खेल चुके हैं और चैंपियन बनने वाली टीम का हिस्सा रह चुके हैं। वह गेम के तीनों फेज में अच्छी गेंदबाजी कर सकते हैं और कई टीमें ऐसी हैं जिन्हें डेथ ओवर में बॉलर की जरूरत है, तो वह उन्हें खरीदना चाहेंगी।

3. विल ओ’रूरकी (William O Rourkee) 

William O Rourkee
William O Rourkee

न्यूज़ीलैंड के उभरते हुए तेज गेंदबाज विलियम ओ’रूरकी को पिछले साल लखनऊ सुपर जाइंट्स ने बतौर इंजरी रिप्लेसमेंट टीम में शामिल किया था। उन्होंने कुछ मुकाबलों में अच्छा प्रदर्शन भी किया था और अपनी गेंदबाजी से सभी को काफी प्रभावित किया था। उसके बाद से उनका इंटरनेशनल क्रिकेट में ग्राफ ऊपर ही गया है।

विल ने भी दिखाया था कि वह किसी भी फेज में गेंदबाजी कर सकते हैं और ऐसे गेंदबाजों की जरूरत सभी फ्रैंचाइज़ियों को रहती है, जो पावरप्ले और डेथ में अच्छी गेंदबाजी कर सकें। उन्हें खरीदने के लिए भी टीमें अच्छा-खासा पर्स खाली कर सकती हैं।

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

आकाश अवस्थी स्पोर्ट्स डाइजेस्ट हिंदी में बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और स्पोर्ट्स जर्नलिज्म में दो वर्षों का अनुभव रखते हैं। इससे पहले वे इंडिया न्यूज़ और स्पोर्ट्सविकी जैसे प्रतिष्ठित प्लेटफॉर्म्स के साथ भी काम कर चुके हैं। क्रिकेट, कबड्डी और अन्य खेलों की बारीकियों को गहराई से समझना और उन्हें आसान व रोचक अंदाज में पाठकों तक पहुंचाना उनकी खासियत है। खेल जगत के साथ साथ पॉलिटिक्स की हर हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है।

Leave A Reply

Exit mobile version