Saturday, March 14

आईपीएल 2026 के मिनी ऑक्शन से पहले सभी फ्रैंचाइज़ी ने अपने रिटेन और रिलीज़ खिलाड़ियों की लिस्ट जारी कर दी है। इस बार के ऑक्शन में कुछ बड़े खिलाड़ी भी शामिल हैं, जिन्होंने अपनी टीम के लिए काफी अच्छा प्रदर्शन किया है लेकिन अब वो अपने करियर के ढलान में हैं और उनका बिकना मुश्किल है। ये सभी खिलाड़ी आरसीबी से भी सम्बंधित हैं। क्योंकि यह कभी न कभी बैंगलोर से खेले हुए हैं। तो चलिए जानते हैं कि इस बार कौन से ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्होंने नीलामी में अपना नाम दिया है लेकिन वो अनसोल्ड जा सकते हैं।

आईपीएल 2026 में अनसोल्ड रह सकते हैं ये 3 खिलाड़ी

1. स्टीव स्मिथ (Steve Smith)

Steve Smith
Steve Smith

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान और इस दशक के सबसे बेहतरीन बल्लेबाज़ स्टीव स्मिथ का टी20 क्रिकेट में प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है। हालांकि उन्होंने अपने खेल में काफी बदलाव किया है और वो मॉडर्न डे बल्लेबाज़ों की तरह ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करना शुरू कर चुके हैं। लेकिन उनकी जगह सिर्फ टॉप ऑर्डर में बनती है और लगभग सभी फ्रैंचाइज़ी के पास वहां पर खिलाड़ी मौजूद हैं, इसलिए वो अनसोल्ड रह सकते हैं।

स्मिथ की उम्र भी ज्यादा हो चुकी है और वो लगातार रिस्क-फ्री अटैकिंग क्रिकेट नहीं खेल पाते हैं, इसलिए वो अपनी नेशनल टीम से भी बाहर चल रहे हैं और आईपीएल 2026 ऑक्शन में भी नहीं बिकते हुए दिख सकते हैं।

2. उमेश यादव (Umesh Yadav)

Umesh Yadav
Umesh Yadav

टीम इंडिया के तेज गेंदबाज़ उमेश यादव ने कई सालों तक अपनी गेंदबाज़ी से मैच जिताने में मदद की है। उमेश ने काफी समय तक आईपीएल भी खेला है और उसमें अच्छा प्रदर्शन किया है। हालांकि अब बढ़ती उम्र और लगातार क्रिकेट न खेलने की वजह से उनकी फॉर्म कुछ खास नहीं रही है।

पिछले सीजन गुजरात टाइटंस ने उमेश यादव को खरीदा था और उन्हें कुछ मैचों में मौका भी दिया था लेकिन उनका प्रदर्शन निराशाजनक रहा था, जिसकी वजह से उन्हें ड्रॉप कर दिया गया था। उनकी हालिया फॉर्म को देखते हुए उनका इस बार ऑक्शन में अनसोल्ड होना लगभग नजर आ रहा है।

3. केएस भरत (KS Bharat)

KS Bharat
KS Bharat

विकेटकीपर बल्लेबाज़ केएस भरत पिछले कई सालों से अनसोल्ड हो रहे हैं और इस बार भी उनका घरेलू क्रिकेट में प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है। उन्होंने आखिरी बार साल 2022 में आईपीएल खेला था और उसके बाद से वो अनसोल्ड ही हो रहे हैं।

आईपीएल 2026 में कुछ टीमों को विकेटकीपर की जरूरत है जो टॉप ऑर्डर में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर सकें, लेकिन भरत उस तरीके से बैटिंग नहीं करते हैं, जिसके चलते उन्हें फिर से निराशा का सामना करना पड़ सकता है।

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुकइंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

आकाश अवस्थी स्पोर्ट्स डाइजेस्ट हिंदी में बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और स्पोर्ट्स जर्नलिज्म में दो वर्षों का अनुभव रखते हैं। इससे पहले वे इंडिया न्यूज़ और स्पोर्ट्सविकी जैसे प्रतिष्ठित प्लेटफॉर्म्स के साथ भी काम कर चुके हैं। क्रिकेट, कबड्डी और अन्य खेलों की बारीकियों को गहराई से समझना और उन्हें आसान व रोचक अंदाज में पाठकों तक पहुंचाना उनकी खासियत है। खेल जगत के साथ साथ पॉलिटिक्स की हर हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है।

Leave A Reply

Exit mobile version