Thursday, March 12

क्रिकेट में यह कहावत बहुत प्रसिद्ध हैं कि “बैटर्स विन यु मैच बट बोलर्स विन यु टूर्नामेंट” और यह आज भी सही हो रही हैं। आईपीएल इतिहास की सबसे पावरफुल बल्लेबाजी लाइनअप हमेशा से रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के पास रही हैं लेकिन वो कभी टूर्नामेंट नहीं जीत पायी थी। उनके पास एक से बढ़कर एक नाम थे जो अपने दम पर कहीं से भी मैच जिताने की क्षमता रखता था लेकिन वो चैंपियनशिप नहीं जीत पा रहे थे और पहली बार उन्होंने अपनी गेंदबाजी में काम किया और वो टाइटल जीत गए।

इस बार भी जिसकी गेंदबाजी अच्छी होगी वही टूर्नामेंट जीतने की प्रबल दावेदार होगी। इसलिए सभी टीमें अपनी गेंदबाजी को और मजबूत करना चाहेंगी। तो चलिए जानते हैं कि इस ऑक्शन में किन गेंदबाजों के ऊपर खूब पैसा खर्च होने वाला हैं।

इन गेंदबाजों पर IPL 2026 ऑक्शन में लगेगी बड़ी बोली

5. विल ओ’रूरकी (William O Rourkee)

William O'Rourke
William O’Rourke

न्यूज़ीलैंड के उभरते हुए तेज गेंदबाज विलियम ओ’रूरकी को पिछले साल लखनऊ सुपर जाइंट्स ने बतौर इंजरी रिप्लेसमेंट टीम में शामिल किया था। उन्होंने कुछ मुकाबलों में अच्छा प्रदर्शन भी किया था और अपनी गेंदबाजी से सभी को काफी प्रभावित किया था। उसके बाद से उनका इंटरनेशनल क्रिकेट में ग्राफ ऊपर ही गया है।

विल ने भी दिखाया था कि वह किसी भी फेज में गेंदबाजी कर सकते हैं और ऐसे गेंदबाजों की जरूरत सभी फ्रैंचाइज़ियों को रहती है, जो पावरप्ले और डेथ में अच्छी गेंदबाजी कर सकें। उन्हें खरीदने के लिए भी टीमें अच्छा-खासा पर्स खाली कर सकती हैं।

4. वनिंदू हसारंगा (Wanindu Hasaranga)

Wanindu Hasaranga
Wanindu Hasaranga

श्रीलंका के धाकड़ स्पिन गेंदबाज वनिंदू हसारंगा को राजस्थान रॉयल्स ने इस साल रिलीज कर दिया है। हसारंगा के साथ चोट का मसला रहता है, वरना वह इस समय दुनिया के सबसे बेहतरीन गेंदबाजों में से हैं। वह अपने दम पर मैच पलटने की क्षमता रखते हैं, जिसके चलते वह आईपीएल में कई बार भारी-भरकम रकम में खरीदे जा चुके हैं।

इस बार भी वह अच्छे फॉर्म में दिख रहे हैं। वह न सिर्फ गेंद से बल्कि बल्ले से भी मैच पलटने की काबिलियत रखते हैं, जिसके चलते वह कई फ्रैंचाइज़ी की टारगेट लिस्ट में शामिल हो सकते हैं।

3. लुंगी एनगिडी (Lungi Ngidi)

Lungi Ngidi
Lungi Ngidi

साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज लुंगी एनगिडी को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने पिछले साल रिप्लेसमेंट के रूप में टीम में ऐड किया था। उन्हें टीम में शामिल करने का फैसला काफी अहम था, क्योंकि उन्होंने आरसीबी को पहला खिताब जिताने में खास भूमिका निभाई थी।

वह पहले भी कई बार आईपीएल में खेल चुके हैं और चैंपियन बनने वाली टीम का हिस्सा रह चुके हैं। वह गेम के तीनों फेज में अच्छी गेंदबाजी कर सकते हैं और कई टीमें ऐसी हैं जिन्हें डेथ ओवर में बॉलर की जरूरत है, तो वह उन्हें खरीदना चाहेंगी।

2. रवि बिश्नोई (Ravi Bishnoi)

Ravi Bishnoi
Ravi Bishnoi

भारत के स्पिन गेंदबाज रवि बिश्नोई इस ऑक्शन में सबसे बेहतरीन स्पिन गेंदबाजों में से हैं। वह पिछले कुछ समय तक टीम इंडिया के लिए टी20 क्रिकेट भी खेल रहे थे। हालाँकि उसके बाद उनका प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा, जिसके चलते उन्हें पहले भारतीय टीम और अब लखनऊ सुपर जाइंट्स ने रिलीज कर दिया है।

भले ही इस युवा लेग स्पिनर को रिलीज किया गया हो, लेकिन अभी भी उनकी मांग कम नहीं हुई है और कई टीमें ऐसी हैं जिन्हें स्पिन गेंदबाजों की जरूरत है। ऐसे में उनके पीछे कई फ्रैंचाइज़ी बोली लगा सकती हैं और उन्हें महंगा दाम भी मिल सकता है।

1. माथिसा पथिराना (Matheesa Pathirana)

Matheesa Pathirana
Matheesa Pathirana

श्रीलंका के युवा तेज गेंदबाज माथिसा पथिराना को चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल 2026 से पहले रिलीज कर दिया है। यह निर्णय काफी हैरान करने वाला था, क्योंकि सीएसके ने उनके ऊपर काफी इन्वेस्ट किया था और मेगा ऑक्शन से पहले उन्हें भारी-भरकम रकम देकर रिटेन किया था। मेगा ऑक्शन के बाद यह पहला सीजन था और उन्हें इस बार रिलीज कर दिया गया है।

पथिराना का पिछले कुछ समय से प्रदर्शन काफी खराब रहा है, जिसके चलते उन्हें श्रीलंका की टीम से ड्रॉप कर दिया गया और वह लगातार अनफिट भी रह रहे हैं। उसके बाद भी कई टीमें उन्हें अपने स्क्वॉड में लेना चाहती हैं, क्योंकि उनके पास अभी भी काफी साल हैं और सीएसके भी उन्हें टीम में वापस लेना चाहेगी।

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुकइंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

आकाश अवस्थी स्पोर्ट्स डाइजेस्ट हिंदी में बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और स्पोर्ट्स जर्नलिज्म में दो वर्षों का अनुभव रखते हैं। इससे पहले वे इंडिया न्यूज़ और स्पोर्ट्सविकी जैसे प्रतिष्ठित प्लेटफॉर्म्स के साथ भी काम कर चुके हैं। क्रिकेट, कबड्डी और अन्य खेलों की बारीकियों को गहराई से समझना और उन्हें आसान व रोचक अंदाज में पाठकों तक पहुंचाना उनकी खासियत है। खेल जगत के साथ साथ पॉलिटिक्स की हर हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है।

Leave A Reply

Exit mobile version