दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग आईपीएल में खिलाड़ियों को खरीदने के लिए ऑक्शन होता है। लेकिन कई बार ऐसा होता है कि टीमों को उन प्लेयर्स की ज़रूरत नहीं होती और वे दूसरी टीम से ट्रेड करना चाहती हैं। जिसके बदले में उन्हें या तो खिलाड़ी दिया जाता है या फिर डील सिर्फ कैश में होती है। तो चलिए जानते हैं आईपीएल इतिहास की 5 सबसे बड़ी ट्रेड डील्स जिन्होंने इस लीग का नक्शा ही बदलकर रख दिया।

आईपीएल इतिहास की 5 सबसे बड़ी ट्रेड

5. देवदत्त पडिक्कल फॉर आवेश खान (Devdutt Paddikal For Avesh Khan) – {RR To LSG}

Devdutt Padikkal And Avesh Khan Trade
Devdutt Padikkal And Avesh Khan Trade

राजस्थान रॉयल्स ने साल 2022 में देवदत्त पडिक्कल के ऊपर भरोसा जताते हुए 7.75 करोड़ में खरीदा था। यह निर्णय तब भी अटपटा था क्योंकि उनकी जगह टॉप 3 में बनती थी और उनका टॉप ऑर्डर पहले से ही भरा हुआ था, जिसके चलते अगले साल उन्होंने लखनऊ से आवेश खान के साथ ट्रेड किया था।

आवेश को भी एलएसजी ने 10 करोड़ में लिया था। साल 2024 के ऑक्शन से पहले यह ट्रेड संभव हुआ था। देवदत्त लखनऊ में आए थे और आवेश राजस्थान में गए थे।

देवदत्त का लखनऊ में प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था जबकि आवेश ने कुछ मैचों में अच्छा प्रदर्शन किया था। अगले सीजन में फिर से एलएसजी ने आवेश खान को खरीदा था।

4. शिखर धवन फॉर अभिषेक शर्मा, विजय शंकर, शाहबाज नदीम (Shikhar Dhawan For Abhishek Sharma, Vijay Shankar And Shahbaj Nadim) – {SRH To DC}

Shikhar Dhawan, Abhishek Sharma Shahbaj Nadim And Vijay Shankar Trade
Shikhar Dhawan, Abhishek Sharma Shahbaj Nadim And Vijay Shankar Trade

सनराइजर्स हैदराबाद के धुरंधर बल्लेबाज शिखर धवन ने उन्हें कई सीज़न तक मैच जिताने में अहम भूमिका निभाई थी। यही नहीं, उनकी एकमात्र ट्रॉफी में भी उनका बड़ा योगदान था। साल 2013-18 तक इस पूर्व ओपनर ने एसआरएच के लिए बहुत से मैच जिताने के अलावा कप्तानी भी की थी। लेकिन 2019 में उनका दिल्ली कैपिटल्स के साथ प्लेयर्स ट्रेड हुआ था।

हैदराबाद से धवन का ट्रेड दिल्ली कैपिटल्स में हुआ था और उनके बदले में एसआरएच को अभिषेक शर्मा, विजय शंकर और शाहबाज नदीम के रूप में 3 खिलाड़ी मिले थे। अभिषेक अभी भी टीम का हिस्सा हैं।

3. कैमरन ग्रीन फॉर ऑल कैश डील (Cameron Green for All Cash Deal) – {MI To RCB}

Cameron Green All Cash Trade
Cameron Green All Cash Trade

ऑस्ट्रेलिया के ताबड़तोड़ ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन की ट्रेड डील काफी हैरानी भरी थी। मुंबई की टीम में हार्दिक पांड्या की घर वापसी हो रही थी। एमआई ने अपने लगभग 10 खिलाड़ियों को बाहर कर दिया था, तब जाकर हार्दिक की ट्रेड संभव हुई थी, लेकिन उनके पास टीम में खिलाड़ी ही नहीं बचे थे जिससे वे ऑक्शन में जाकर स्क्वाड बना सकें। इसलिए उन्होंने कैमरन ग्रीन की ट्रेड हार्दिक पांड्या के साथ की थी।

कैमरन ग्रीन की कीमत 17.25 करोड़ थी जिसके चलते एमआई को ऑक्शन में टीम बनाने के लिए पैसे मिल सके थे। कैमरन ने आरसीबी के लिए काफी अच्छा प्रदर्शन किया था लेकिन मेगा ऑक्शन के चलते आरसीबी उन्हें रिटेन नहीं कर पाई थी और इस बार वे ऑक्शन में मौजूद हैं और सबसे महंगे खिलाड़ी बन सकते हैं।

2. संजू सैमसन फॉर रविंद्र जडेजा और सैम करन (Sanju Samson For Ravindra Jadeja And Sam Curran) -{CSK To RR}

Sanju Samson, Ravindra Jadeja And Sam Curran Trade
Sanju Samson, Ravindra Jadeja And Sam Curran Trade

राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन और उनकी फ्रैंचाइज़ी के बीच पिछले साल ही रिश्ते खराब होना शुरू हो गए थे, जिसके बाद वह दोबारा सामान्य नहीं हुए। उसके बाद विकेटकीपर बल्लेबाज ने फ्रैंचाइज़ी स्विच करने का फैसला लिया था। चेन्नई सुपर किंग्स ने शुरुआत में जब राजस्थान रॉयल्स से ट्रेड के लिए संपर्क किया था तो वे ऑल कैश डील चाहती थी, जिसे राजस्थान ने मना कर दिया था।

संजू की कप्तानी में राजस्थान ने 13 सालों के बाद फाइनल खेला था और लगातार प्लेऑफ़ में भी क्वालीफाई कर रही थी। लेकिन पिछले ऑक्शन में जो निर्णय लिए गए थे वे उनसे खुश नहीं थे।

हालाँकि उसके बाद रविंद्र जडेजा ने राजस्थान रॉयल्स में जाने की इच्छा जताई थी और उसके बाद फिर से ट्रेड की बातचीत शुरू हुई थी। लेकिन राजस्थान की टीम जडेजा के साथ सैम करन को भी चाहती थी, जिसे पहले तो सीएसके ने मना किया लेकिन बाद में मान गए। संजू सैमसन के बदले राजस्थान को रविंद्र जडेजा और सैम करन मिले।

1. हार्दिक पांड्या फॉर ऑल कैश डील (Hardik Pandya For All Cash Deal) – {GT To MI}

Hardik Pandya All Cash Trade Deal
Hardik Pandya All Cash Trade Deal

अब तक आईपीएल के इतिहास की सबसे बड़ी ट्रेड डील की बात की जाए तो वह हार्दिक पांड्या की ट्रेड है। साल 2022 में उन्होंने मुंबई इंडियंस छोड़ने का निर्णय लिया था और गुजरात टाइटंस में बतौर कप्तान शामिल हुए थे। उन्होंने पहले ही सीजन में टीम को ट्रॉफी जिताई और दूसरे सीजन में भी फाइनल खिलाया। हालांकि उसके बाद उनकी फिर से मुंबई में घर वापसी हुई।

मुंबई इंडियंस ने उन्हें गुजरात टाइटंस के साथ ऑल कैश डील में ट्रेड किया था। हार्दिक की कीमत ऑक्शन में 15 करोड़ रुपये थी। यह आईपीएल में अब तक की सबसे बड़ी ट्रेड है। 2024 आईपीएल में हार्दिक को मुंबई इंडियंस के फैंस ने काफी बू किया था, लेकिन टीम इंडिया को टी20 वर्ल्ड कप जिताने के बाद वो गालियां तालियों में बदल गईं। इस सीजन एमआई की टीम प्लेऑफ़ के लिए भी क्वालीफाई करने में सफल हुई थी।

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुकइंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

आकाश अवस्थी स्पोर्ट्स डाइजेस्ट हिंदी में बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और स्पोर्ट्स जर्नलिज्म में दो वर्षों का अनुभव रखते हैं। इससे पहले वे इंडिया न्यूज़ और स्पोर्ट्सविकी जैसे प्रतिष्ठित प्लेटफॉर्म्स के साथ भी काम कर चुके हैं। क्रिकेट, कबड्डी और अन्य खेलों की बारीकियों को गहराई से समझना और उन्हें आसान व रोचक अंदाज में पाठकों तक पहुंचाना उनकी खासियत है। खेल जगत के साथ साथ पॉलिटिक्स की हर हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है।

Leave A Reply

Exit mobile version