Tuesday, June 16

लखनऊ सुपर जायंट्स बुधवार, 1 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 5वें मैच में अपने IPL अपने अभियान की शुरुआत करेगा। यह मुकाबला एकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। पिछले सीजन में दोनों ही टीमें प्लेऑफ में जगह बनाने में असफल रही थीं। दिल्ली कैपिटल्स सबसे करीब पहुंची थी, लेकिन पांचवें स्थान पर रहते हुए सिर्फ एक पॉइंट से टॉप-4 की रेस से बाहर रह गई थी।

हेड-टू-हेड रिकॉर्ड की बात करें तो DC का पलड़ा थोड़ा भारी रहा है। उन्होंने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ खेले गए 7 मुकाबलों में से 4 जीते हैं। हालांकि हाल के समय में लखनऊ ने भी कड़ी टक्कर दी है। टीम ने 3 मैच अपने नाम किए हैं साथ ही कई बार 200 के आसपास का मजबूत स्कोर खड़ा किया है। अब नजर रहेगी उन टॉप 3 खिलाड़ियों पर, जो इस मुकाबले में मैच का रुख बदल सकते हैं।

यह भी पढ़े: http://“मैं जिस दिन बोर हुआ, उसी दिन क्रिकेट छोड़ दूंगा” – मोहम्मद शमी ने रिटायरमेंट पर दिया बड़ा बयान

3. ऋषभ पंत (लखनऊ सुपर जायंट्स)

ऋषभ पंत 2025 के मेगा ऑक्शन में IPL इतिहास के सबसे महंगे भारतीय खिलाड़ी बने थे, जब लखनऊ सुपर जायंट्स ने उन्हें 27 करोड़ में खरीदा। उन्होंने IPL 2025 में टीम की कप्तानी संभाली, लेकिन पूरे सीजन में उनका प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा और वे लगातार अपनी फॉर्म से जूझते हुए दिखे। हालांकि, सीजन के आखिर में उन्होंने 118* रनों की शानदार पारी खेलकर दमदार वापसी की थी। पंत ने कुल 14 पारियों में 269 रन बनाए, लेकिन इसके बावजूद टीम सातवें स्थान पर ही खत्म कर पाई।

All Eyes Will Be on These 3 Players in the LSG vs DC Match
All Eyes Will Be on These 3 Players in the LSG vs DC Match

2. केएल राहुल (दिल्ली कैपिटल्स)

केएल राहुल इस मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स के लिए बेहद अहम खिलाड़ी साबित हो सकते हैं। 145 आईपीएल मैचों में 46.21 के शानदार औसत से 5222 रन बनाने वाले राहुल इस लीग के सबसे भरोसेमंद टॉप-ऑर्डर बल्लेबाजों में से एक माने जाते हैं।

All Eyes Will Be on These 3 Players in the LSG vs DC Match
All Eyes Will Be on These 3 Players in the LSG vs DC Match

लखनऊ जैसी चुनौतीपूर्ण पिच पर उनकी पारी को संभालने की क्षमता टीम के लिए काफी अहम होगी। अगर राहुल टीम को मजबूत शुरुआत देते हैं इसके साथ अंत तक टिककर बल्लेबाजी करते हैं, तो इससे मिडिल ऑर्डर पर दबाव कम होगा और टीम एक बड़ा स्कोर खड़ा कर सकती है। इनका  फॉर्म अगर रहा तो टीम इस बार ट्राफी जीत सकती है।

यह भी पढ़े: BGIS 2026: 6 लाख से अधिक लाइव दर्शकों के साथ टूटा हर रिकॉर्ड

1. निकोलस पूरन (लखनऊ सुपर जायंट्स)

निकोलस पूरन IPL 2025 में लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए सबसे प्रभावशाली खिलाड़ियों में से एक रहे। उन्होंने एक विस्फोटक T20 बल्लेबाज के रूप में अपनी अलग पहचान बनाई और पूरे सीजन में शानदार प्रदर्शन किया।

पूरन ने 14 मैचों में 524 रन बनाए, जिसमें उनका स्ट्राइक रेट 196.25 का रहा। यही नहीं, उन्होंने पूरे टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा 40 छक्के लगाकर अपनी आक्रामक बल्लेबाजी का दम भी दिखाया।

आईपीएल से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुकइंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

मैं हिंदी कंटेंट राइटर, SEO एक्सपर्ट और डिजिटल मीडिया स्पेशलिस्ट हूं। मुझे फीचर राइटिंग और सोशल मीडिया कंटेंट प्रोडक्शन में काफी दिलचस्पी है। मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ हिमाचल प्रदेश से एम.ए. इन जर्नलिज्म एंड न्यू मीडिया की पढ़ाई की है। अपने करियर की शुरुआत सिद्धिविनायक टाइम्स में जूनियर हिंदी कंटेंट राइटर के रूप में की और वर्तमान में ABC वर्ल्ड मीडिया में स्पोर्ट्स और गेमिंग कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Leave A Reply

Exit mobile version