Thursday, June 11

संजू सैमसन ने IPL 2026 में CSK के लिए दो शतक लगाए।

चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के लिए आईपीएल इतिहास में कई बड़े बल्लेबाजों ने शतक लगाए हैं और इन पारियों ने टीम को कई यादगार जीत दिलाई हैं। CSK की पहचान हमेशा ऐसे बल्लेबाजों से रही है जो बड़े मैच में खड़े होते हैं और टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाते हैं।

आईपीएल 2026 में संजू सैमसन ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 115*और मुंबई इंडियंस के खिलाफ 101* रनों की नाबाद पारी खेलकर इस लिस्ट में अपना नाम जोड़ लिया। उनकी ये दोनों पारियां पूरी तरह कंट्रोल और अटैक का मिश्रण थी, जिसने एक बार फिर दिखाया कि CSK के पास मैच जिताने वाले खिलाड़ी हमेशा मौजूद रहते हैं।

संजू सैमसन ने आगे बढ़ाई CSK के लिए शतकों की परंपरा

संजू सैमसन आईपीएल 2026 में 115* और 101* रनों की पारियां खेलकर CSK के लिए एक सीजन में दो शतक लगाने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए। इससे पहले शेन वॉटसन ने 2018 के सीजन में यह कारनामा किया था। हालांकि, मुरली विजय और ऋतुराज गायकवाड़ ने भी चेन्नई के लिए दो शतक लगाए हैं, लेकिन उन्होंने अलग-अलग सीजन में यह कारनामा किया है।

आईपीएल इतिहास में CSK के लिए शतक लगाने वाले बल्लेबाजों की पूरी लिस्ट

  1. 116* रन – माइकल हसी बनाम पंजाब किंग्स, मोहाली, 2008
  2. 127 रन – मुरली विजय बनाम राजस्थान रॉयल्स, चेन्नई, 2010
  3. 113 रन – मुरली विजय बनाम दिल्ली कैपिटल्स, चेन्नई, 2012
  4. 100* रन – सुरेश रैना बनाम पंजाब किंग्स, चेन्नई, 2013
  5. 100* रन – ब्रेंडन मैकुलम बनाम सनराइजर्स हैदराबाद, चेन्नई, 2015
  6. 106 रन – शेन वॉटसन बनाम राजस्थान रॉयल्स, पुणे, 2018
  7. 117* रन – शेन वॉटसन बनाम सनराइजर्स हैदराबाद, मुंबई, 2018
  8. 100* रन – अंबाती रायडू बनाम सनराइजर्स हैदराबाद, पुणे, 2018
  9. 101* रन – ऋतुराज गायकवाड़ बनाम राजस्थान रॉयल्स, अबू धाबी, 2021
  10. 108* रन – ऋतुराज गायकवाड़ बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स, चेन्नई, 2024
  11. 115* रन – संजू सैमसन बनाम दिल्ली कैपिटल्स, चेन्नई, 2026
  12. 101* रन – संजू सैमसन बनाम मुंबई इंडियंस, मुंबई (वानखेड़े), 2026

(Note: यह लिस्ट आईपीएल 2026 का फाइनल समाप्त होने तक अपडेटेड है।)

आईपीएल से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुकइंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Neetish Kumar Mishra Sports Digest Hindi में Editor के रूप में कार्यरत हैं और खेल पत्रकारिता में गहरा अनुभव रखते हैं। क्रिकेट, कबड्डी, टेनिस, फुटबॉल और अन्य खेलों की बारीकियों पर इनकी पकड़ बेहद मजबूत है।

Leave A Reply

Exit mobile version