Thursday, June 4

CSK vs LSG मैच में एक बार फिर सभी की नजरें Mitchell Marsh पर रहेंगी।

आईपीएल 2026 के 53वें मुकाबले में आज चेन्नई सुपर किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स (CSK vs LSG) के बीच चेपॉक के मैदान पर आमने-सामने होगी। इस मुकाबले में सबसे ज्यादा चर्चा लखनऊ सुपर जायंट्स के स्टार ओपनर मिचेल मार्श (Mitchell Marsh) की हो रही है, जो इस समय शानदार फॉर्म में चल रहे हैं।

लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए यह मुकाबला भी काफी अहम माना जा रहा है, क्योंकि वह अभी भी प्लेऑफ की रेस में थोड़ी सी बनी हुई है। ऐसे में एक बार फिर टीम की उम्मीदें मिचेल मार्श और निकोलस पूरन जैसे बल्लेबाजों पर टिकी रहेंगी।

Mitchell Marsh ने RCB के खिलाफ 56 गेंदों में मचाई थी तबाही

मिचेल मार्श ने लखनऊ में खेले गए अपने पिछले मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ तूफानी बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 56 गेंदों पर 111 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली थी, जिसमें 9 चौके और 9 छक्के भी शामिल थे। उनकी इस विस्फोटक पारी की बदौलत लखनऊ सुपर जायंट्स ने मजबूत RCB को 9 रनों से हराया था।

इसके पहले भी मार्श ने मुंबई में 25 गेंदों पर 44 रन और लखनऊ में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ लो-स्कोरिंग मैच में 41 गेंदों पर 55 रन बनाए थे। वह पिछली पांच पारियों में चार बार 40 रन या उससे ज्यादा का स्कोर बना चुके हैं, जो उनके अच्छे फॉर्म को दिखाता है। यही वजह है कि अब चेन्नई सुपर किंग्स के गेंदबाजों के सामने उन्हें रोकना सबसे बड़ी चुनौती होगी।

इसे भी पढ़ें: CSK vs LSG: क्या आज चेपॉक में होगी MS धोनी की वापसी? ताजा फिटनेस अपडेट ने बढ़ाई ‘थाला’ फैंस की धड़कनें

पिछले दो सीजन से मिचेल मार्श हैं आईपीएल के सबसे सफल विदेशी बल्लेबाज

मिचेल मार्श 2025 से अब तक आईपीएल में सबसे ज्यादा रन (994) बनाने वाले विदेशी बल्लेबाज हैं, जो यह दिखाता है कि उनका निजी प्रदर्शन कितना बढ़िया रहा है। इस मामले में हेनरिक क्लासेन (24 पारियों में 981 रन) और जोस बटलर (24 पारियों में 886 रन) उनसे ठीक पीछे हैं।

मार्श ने आईपीएल 2025 और 2026 को मिलाकर अब तक 23 मैचों में 43.21 की औसत और 159.55 की स्ट्राइक रेट से 994 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने कुल 60 छक्के और 87 चौके लगाए हैं, जबकि दो शतक और सात अर्धशतक भी जड़े हैं।

अगर सिर्फ IPL 2026 की बात करें, तो मार्श ने अब तक 10 मैचों में 152.92 की स्ट्राइक रेट से 367 रन बनाए हैं, जिसमें 111 रनों की बेहतरीन पारी भी शामिल है। उन्होंने इस सीजन अब तक 23 छक्के लगाए हैं और एक शतक के साथ एक अर्धशतक भी जड़ा है।

वहीं, IPL 2025 में मिचेल मार्श ने 13 मैचों में 48.23 की औसत और 163.71 की स्ट्राइक रेट से 627 रन ठोके थे। इस दौरान उन्होंने 117 रनों की एक बड़ी पारी के साथ एक शतक और 6 अर्धशतक लगाया था। इसके अलावा, उन्होंने पूरे सीजन में 37 छक्के भी लगाए थे।

साल

मैच

रन

उच्चतम (HS)

औसत (Avg)

स्ट्राइक रेट (SR)

100/50

छक्के

2026

10

367

111*

36.70

152.92

1/1

23

2025

13

627

117

48.23

163.71

1/6

37

चेपॉक में अकील हुसैन से होगी मार्श की बड़ी टक्कर

भले ही मिचेल मार्श शानदार फॉर्म में हों, लेकिन उनके लिए चेपॉक की धीमी पिच पर बल्लेबाजी आसान नहीं रहने वाली है। चेन्नई सुपर किंग्स के पास अकील हुसैन जैसा स्पिन गेंदबाज मौजूद है, जिसका पॉवरप्ले में डॉट बॉल प्रतिशत 64.8 है।

ऐसे में पॉवरप्ले के दौरान मिचेल मार्श और अकील हुसैन की भिड़ंत मैच का सबसे दिलचस्प मुकाबला बन सकती है। अगर CSK शुरुआत में मार्श को रोकने में सफल रहती है, तो लखनऊ का मिडिल ऑर्डर दबाव में आ सकता है।

इसे जरूर पढ़ें: चेन्नई सुपर किंग्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स हेड टू हेड रिकॉर्ड, IPL में किस टीम का पलड़ा रहा है भारी

CSK vs LSG: लखनऊ सुपर जायंट्स की संभावित प्लेइंग XI

मिचेल मार्श, अर्शिन कुलकर्णी, निकोलस पूरन, जोश इंग्लिस, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), अक्षत रघुवंशी, हिम्मत सिंह, दिग्वेश सिंह राठी, मोहम्मद शमी, प्रिंस यादव, मोहसिन खान। (इम्पैक्ट प्लेयर: शाहबाज अहमद)

आईपीएल से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुकइंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Neetish Kumar Mishra Sports Digest Hindi में Editor के रूप में कार्यरत हैं और खेल पत्रकारिता में गहरा अनुभव रखते हैं। क्रिकेट, कबड्डी, टेनिस, फुटबॉल और अन्य खेलों की बारीकियों पर इनकी पकड़ बेहद मजबूत है।

Leave A Reply

Exit mobile version