दिल्ली कैपिटल ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 155 रन बनाए।
दिल्ली कैपिटल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। क्योंकि इस मुकाबले में ब्लैक सॉइल की पिच यूज की गई थी जिसमें जैसे जैसे मैच आगे बढ़ेगा वैसे वैसे वो धीमी होती जाएगी। डीसी ने इस मैच में एक बदलाव किया। काईल जेमिसन की जगह लुंगी एनगीडी को मौका मिला जबकि चेन्नई सुपर किंग्स ने दो बदलाव किए। गुरजनपनीत सिंह और अकील हुसैन को जगह दी गई।
पावरप्ले में चेन्नई के गेंदबाजों ने बनाया दिल्ली पर दबाव
दिल्ली की तरफ से पथुम निशंका ने पारी की पहली ही गेंद पर स्क्वायर लेग के पास से चौका जड़ दिया और उसके बाद पांचवीं गेंद पर भी बाउंड्री जड़ दी। पहले ओवर में 8 रन आए। उसके बाद चेन्नई सुपर किंग्स के गेंदबाजों ने कमबैक किया और लगातार टाइट लाइन और लेंथ पर गेंदबाजी की जिसके चलते दिल्ली के लगातार विकेट गिरते रहे।
पिच पर शुरुआत से ही स्पिन गेंदबाजों के लिए मदद थी। इसमें न सिर्फ गेंद स्पिन हो रही थी बल्कि थोड़ी रुककर भी आ रही थी। जिससे बल्लेबाज आसानी से बड़े शॉट्स नहीं लग पा रहे थे। राहुल, निशंका और अक्षर पटेल सभी धीमी गति की गेंदों पर आउट हुए थे।
स्टब्स और समीर ने संभाली दिल्ली की नैया
दिल्ली की आधी टीम 10 ओवरों में 69 रनों पर पवेलियन पहुंच चुकी थी और 100 रन बनाने के लिए भी संघर्ष कर रही थी। हालांकि दिल्ली ने समीर रिज़वी को इंपैक्ट प्लेयर के रूप में उतारा। स्टब्स और समीर ने शुरुआत में समय लिया और धीरे धीरे टीम को मुश्किल से संभाला। सेट होने के बाद समीर ने स्लॉग ओवरों में चेन्नई के सबसे सफल गेंदबाज अंशुल कंबोज के ऊपर अटैक किया।
समीर ने दिल्ली को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया
स्टब्स इस मैच में लय में नहीं दिखे लेकिन समीर ने काफी शानदार बल्लेबाजी की। उन्होंने 24 गेंदों में 40 रन बनाने और आशुतोष ने भी छोटी लेकिन इंपैक्ट पारी खेली। उन्होंने 5 गेंदों में 14 रन बनाए जिसके चलते दिल्ली की टीम 150 के पार पहुंचने में सफल हुई। समीर ने आखिरी गेंद में छक्का लगाकर स्कोर को 155 तक पहुंचा दिया।
क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।







