आईपीएल 2026 को शुरू होने में भले ही अभी काफी वक्त हो, लेकिन अभी से ही फ्रैंचाइज़ी तैयारी में जुट गई हैं। मिनी ऑक्शन समाप्त होने के बाद अब टीमों ने अपने स्क्वाड बना लिए हैं और वो काफी सेटल लग रही हैं।

18 सालों से अपने पहले ख़िताब का इंतज़ार कर रही दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने भी इस बार काफी अच्छी टीम बिल्ड की है और पिछले साल उनकी शुरुआत भी जबरदस्त हुई थी, लेकिन आख़िरी में वो क्वालीफाई करने से चूक गई थी।

हालाँकि, इस बार लीग के शुरू होने से पहले वो लीडरशिप में बदलाव कर सकती हैं। अक्षर पटेल की जगह पर इस विकेटकीपर बल्लेबाज़ को कप्तान बनाया जा सकता है।

अक्षर पटेल से छीनी जा सकती है दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी

Delhi Capitals Will Removed Axar Patel From Captaincy In IPL 2026
Delhi Capitals Will Removed Axar Patel From Captaincy In IPL 2026

दिल्ली कैपिटल्स ने पिछले सीज़न ऋषभ पंत के जाने के बाद अक्षर पटेल को कप्तान बनाया था। टीम ने पिछले सीज़न काफी अच्छा खेला था और टूर्नामेंट जीतने की दावेदार लग रही थी, लेकिन लीग ख़त्म होते-होते उनकी गाड़ी पटरी से डिरेल हो चुकी थी और वो प्लेऑफ में जगह बनाने में सफल नहीं हुई थी।

इस साल आईपीएल शुरू होने से पहले ख़बरें आ रही हैं कि अक्षर पटेल से इस बार कप्तानी वापस ली जा सकती है और उनकी जगह पर केएल राहुल को कमान सौंपी जा सकती है।

केएल राहुल को बनाया जा सकता है कप्तान

राहुल पहले भी आईपीएल में कप्तानी कर चुके हैं। उनकी कप्तानी में टीम कई बार प्लेऑफ में तो पहुँचने में सफल रही है, लेकिन कभी ख़िताब नहीं जीत पाई है। पिछले सीज़न केएल ने कप्तानी करने से मना कर दिया था, क्योंकि वो फ्रीली खेलना चाहते थे, लेकिन इस बार वो यह ऑफर मानेंगे या नहीं, इस पर अभी कोई ख़बर सामने नहीं आई है।

ऐसा रहा है राहुल का बतौर कप्तान आईपीएल में प्रदर्शन

राहुल ने इसके पहले आईपीएल में पंजाब किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स की कप्तानी की है। उन्होंने दो सीज़न पंजाब के लिए और 3 साल लखनऊ के लिए कप्तानी की है। जिसमें से पीबीकेएस एक बार भी प्लेऑफ में नहीं जा पाई थी, जबकि एलएसजी दो बार प्लेऑफ में जगह बनाने में सफल हुई थी।

राहुल ने आईपीएल में 64 मैचों में कप्तानी की है। इस दौरान उनकी टीम ने 31 मैचों में जीत दर्ज की है, जबकि 31 में हार का सामना करना पड़ा है और 2 मुकाबले टाई हुए हैं।

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुकइंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

आकाश अवस्थी स्पोर्ट्स डाइजेस्ट हिंदी में बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और स्पोर्ट्स जर्नलिज्म में दो वर्षों का अनुभव रखते हैं। इससे पहले वे इंडिया न्यूज़ और स्पोर्ट्सविकी जैसे प्रतिष्ठित प्लेटफॉर्म्स के साथ भी काम कर चुके हैं। क्रिकेट, कबड्डी और अन्य खेलों की बारीकियों को गहराई से समझना और उन्हें आसान व रोचक अंदाज में पाठकों तक पहुंचाना उनकी खासियत है। खेल जगत के साथ साथ पॉलिटिक्स की हर हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है।

Leave A Reply

Exit mobile version