आईपीएल दुनिया की सबसे बड़ी लीग है और सभी खिलाड़ियों का इसमें खेलने का सपना होता है। लेकिन टीमें सीमित हैं, जिसके चलते लिमिटेड खिलाड़ियों को मौका मिल पाता है। जो खिलाड़ी आईपीएल में नहीं खरीदे जाते हैं, वे पीएसएल में चले जाते हैं।

हालांकि, अगर उन्हें इंडियन प्रीमियर लीग में मौका मिलता है तो वे पाकिस्तान सुपर लीग बीच में भी छोड़कर आ जाते हैं। इस सीजन भी ऐसा देखने को मिल रहा है कि कुछ प्लेयर पीएसएल छोड़कर आईपीएल में खेलने के लिए आ गए हैं। तो चलिए जानते हैं कि अब तक पीएसएल में कितने प्लेयर्स ने छोड़ा है।

पीएसएल 2026 छोड़कर जाने वाले विदेशी खिलाड़ियों की पूरी लिस्ट

1. ब्लेसिंग मुजर्बानी

जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजर्बानी ने इस टी20 वर्ल्ड कप में अपनी गेंदबाजी से काफी प्रभावित किया था। उन्होंने तीनों फेज में शानदार गेंदबाजी की थी, जिसके चलते उन्हें पीएसएल में इस्लामाबाद यूनाइटेड ने खरीदा था।

कोलकाता ने ऑक्शन में मुस्तफिजुर रहमान को काफी हाई प्राइस में खरीदा था, लेकिन भारत और बांग्लादेश के बीच रिश्ते अच्छे नहीं चल रहे हैं और सोशल मीडिया ट्रोलिंग के बाद केकेआर ने उन्हें रिलीज कर दिया। ऐसे में कोलकाता के पास रिप्लेसमेंट के ज्यादा ऑप्शन नहीं थे, तो उन्होंने ब्लेसिंग मुजर्बानी को बतौर रिप्लेसमेंट साइन कर लिया है। इस सीजन वे केकेआर के लिए खेलते हुए दिखेंगे और उन्होंने पीएसएल शुरू होने से पहले ही छोड़ दिया है।

2. दासुन शनाका

श्रीलंका के टी20 कप्तान दासुन शनाका को आईपीएल 2026 के ऑक्शन में किसी भी टीम ने नहीं खरीदा था, जिसके चलते उन्होंने पीएसएल में अपना नाम डाला था, जहां उन्हें लाहौर कलंदर्स ने लिया था। लेकिन इंग्लिश ऑलराउंडर सैम करन की चोट ने राजस्थान रॉयल्स की मुश्किलें बढ़ा दी थीं। ऐसे में करन का परफेक्ट रिप्लेसमेंट शनाका थे और आरआर ने उन्हें इस सीजन के लिए साइन कर लिया है।

शनाका ने आईपीएल में खेलने की वजह से ही पीएसएल से अपना नाम वापस ले लिया है और अब वे राजस्थान के लिए जौहर दिखाते हुए नजर आएंगे।

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुकइंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

आकाश अवस्थी स्पोर्ट्स डाइजेस्ट हिंदी में बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और स्पोर्ट्स जर्नलिज्म में दो वर्षों का अनुभव रखते हैं। इससे पहले वे इंडिया न्यूज़ और स्पोर्ट्सविकी जैसे प्रतिष्ठित प्लेटफॉर्म्स के साथ भी काम कर चुके हैं। क्रिकेट, कबड्डी और अन्य खेलों की बारीकियों को गहराई से समझना और उन्हें आसान व रोचक अंदाज में पाठकों तक पहुंचाना उनकी खासियत है। खेल जगत के साथ साथ पॉलिटिक्स की हर हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है।

Leave A Reply

Exit mobile version