IPL 2026: इस बार आईपीएल 2026 का ऑक्शन अबू धाबी में हुआ है। इस बार आईपीएल ऑक्शन में कई खिलाड़ियों की किस्मत चमकी है। वहीं इस बार हुए मिनी ऑक्शन में 300 से अधिक खिलाड़ियों के नाम शामिल थे। इसके चलते हुए सभी 10 टीमों ने अपने संयोजन के हिसाब से खिलाड़ियों पर बोली लगाई थी। तभी तो इस बार दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने भी आकिब नबी डार समेत कुल 8 खिलाड़ियों को बोली लगाकर खरीदा है। चलिए इस ऑक्शन के बाद DC की टीम पर भी एक नजर डाल लेते है।

दिल्ली की टीम ने आकिब नबी डार को 8.40 करोड़ में खरीदा :-

Auqib Nabi
Auqib Nabi

आईपीएल 2026 के मिनी ऑक्शन में जम्मू-कश्मीर के तेज गेंदबाज आकिब नबी डार को दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने 8.40 करोड़ रुपये में खरीदकर अपने साथ जोड़ा है। जबकि इस बार उनका बेस प्राइस केवल 30 लाख रुपये रखा गया था। लेकिन अभी हाल ही में वह सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2025-26 में खेल रहे हैं। इस टूर्नामेंट में उन्होंने काफी शानदार प्रदर्शन किया है। वहीं इस मुश्ताक अली ट्रॉफी में उन्होंने 7 मैचों में खेलते हुए 13.26 की शानदार गेंदबाजी औसत और 7.41 की इकॉनमी रेट के साथ कुल 15 विकेट लिए थे।

DC ने ऑक्शन में खर्च किए कुल 21.45 करोड़ रुपये :-

दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने इस बार अबू धाबी में सम्पन्न हुए ऑक्शन में कुल 8 खिलाड़ियों को खरीदने में अपने 21.45 करोड़ रुपये खर्च किए हैं। जबकि इस टीम के पास अब पर्स में सिर्फ 35 लाख रुपये ही शेष रह गए हैं।

IPL 2025 में ऐसा रहा था दिल्ली कैपिटल्स का प्रदर्शन :-

Delhi Capitals
Delhi Capitals

दिल्ली कैपिटल्स की टीम का आईपीएल 2025 में प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था। तब पिछले सीजन दिल्ली की टीम ने अपने 14 मैचों में से 7 मुकाबले जीते थे। जबकि उनको 6 मैच में हार का सामना करना पड़ा था। वहीं तब उनका एक मैच बेनतीजा भी रहा था। इसके अलावा यह टीम साल 2020 में फाइनल में पहुंच कर हारने के बाद से अपनी लय को हासिल नहीं कर पाई है। क्यूंकि उस संस्करण के बाद से यह टीम केवल साल 2021 में प्लेऑफ में पहुंची थी। इसके बाद साल 2021 के बाद से यह टीम लगातार 4 साल से प्लेऑफ में भी अपनी जगह नहीं बना पाई है।

नीलामी के बाद ऐसी है दिल्ली कपिटल्स की पूरी टीम :-

ये खिलाड़ी किए गए थे रिटेन :

अक्षर पटेल, केएल राहुल, अभिषेक पोरेल, ट्रिस्टन स्टब्स, करुण नायर, समीर रिजवी, आशुतोष शर्मा, विप्राज निगम, माधव तिवारी, त्रिपुराणा विजय, अजय मंडल, कुलदीप यादव, मिचेल स्टार्क, टी नटराजन, मुकेश कुमार, दुष्मंथा चमीरा, और नितीश राणा (ट्रेड).

DC ने इस बार इन खिलाड़ियों को ऑक्शन में खरीदा : डेविड मिलर (2 करोड़), बेन डकेट (2 करोड़), आकिब नबी, पथुम निसांका (4 करोड़), लुंगी एनगिडी (2 करोड़), साहिल पारख (30 लाख), पृथ्वी शॉ (75 लाख), काइल जैमीसन (2 करोड़ )।

इस तरह की हो सकती है दिल्ली कैपिटल्स की बेस्ट प्लेइंग इलेवन :-

 KL Rahul
KL Rahul

दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने इस बार बेन डकेट को खरीदकर अपने साथ जोड़ा है। तभी तो अब ऐसे में आईपीएल 2026 में दिल्ली कैपिटल्स टीम की तरफ से केएल राहुल और डकेट की सलामी जोड़ी दिखाई दे सकती है। जबकि इस टीम के पास मैच फिनिशर के तौर पर मिलर और आशुतोष 2 अच्छे विकल्प भी मौजूद हैं। जबकि इस बार दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज लुंगी एनगिडी इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में प्रयोग में लाये जा सकते हैं।

दिल्ली कैपिटल्स की बेस्ट प्लेइंग इलेवन : केएल राहुल, बेन डकेट, नितीश राणा, ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल, डेविड मिलर, आशुतोष शर्मा, आकिब डार, कुलदीप यादव और मिचेल स्टार्क।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version