Wednesday, February 11

IPL 2025: ईडन गार्डन्स में खेले गए IPL 2025 के 57वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने रोमांचक अंदाज़ में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) को 2 विकेट से हरा दिया। अंतिम ओवर तक खिंचे इस मुकाबले में चेन्नई ने 180 रन का लक्ष्य 2 गेंद शेष रहते हासिल कर लिया। नूर अहमद को उनकी उम्दा गेंदबाजी प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

KKR ने बनाए 179 रन, रहाणे और रसेल ने संभाला मोर्चा

IPL 2025, CSK beat KKR by 2 wickets
Ajinkya Rahane/Getty Images

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने उतरी KKR की शुरुआत धीमी रही। रहमानुल्ला गुरबाज़ (11) और सुनील नरेन (26) जल्दी पवेलियन लौटे। कप्तान अजिंक्य रहाणे ने 33 गेंदों में 48 रन की अहम पारी खेली, जिसमें 4 चौके और 2 छक्के शामिल थे।

मिडिल ओवरों में आंद्रे रसेल ने 21 गेंदों में 38 रन बनाकर पारी को गति दी। वहीं मनीष पांडे ने 36 रन बनाकर टीम को एक मजबूत स्कोर तक पहुँचाया। कोलकाता ने 20 ओवरों में 179/6 रन बनाए।

नूर अहमद की फिरकी ने मचाई तबाही

CSK के लिए नूर अहमद सबसे सफल गेंदबाज़ रहे। उन्होंने 4 ओवर में 31 रन देकर 4 विकेट चटकाए, जिनमें रसेल, नरेन और रिंकू जैसे बड़े नाम शामिल रहे। इसके अलावा रविंद्र जडेजा और अंशुल कांबोज को एक-एक विकेट मिला।

CSK की खराब शुरुआत, फिर ब्रेविस-डूबे ने पलटा मैच

लक्ष्य का पीछा करने उतरी CSK की शुरुआत बेहद खराब रही। पहले दो विकेट 0 रन पर ही गिर गए — आयुष माटरे और डेवोन कॉनवे बिना खाता खोले आउट हुए। इसके बाद उर्विल पटेल ने सिर्फ 11 गेंदों में 31 रन ठोककर पारी को पटरी पर लाया।

मिडिल ऑर्डर में डिवाल्ड ब्रेविस ने आक्रामक अंदाज़ में खेलते हुए 25 गेंदों में 52 रन बनाए, जिसमें 4 चौके और 4 छक्के शामिल रहे। उनके साथ शिवम डूबे ने 40 गेंदों में 45 रन की जिम्मेदार पारी खेली।

धोनी रहे नाबाद, कांबोज ने लगाया विजयी चौका

अंत में महेंद्र सिंह धोनी ने कप्तानी पारी खेलते हुए 17 रन (नाबाद) बनाए और टीम को दबाव से बाहर निकाला। अंतिम ओवर में जब 8 रन की ज़रूरत थी, तो अंशुल कांबोज ने पहली ही गेंद पर चौका लगाकर रोमांच को खत्म किया और CSK को 2 विकेट से जीत दिला दी।

KKR के गेंदबाज़ों की कोशिश नाकाम, वरुण का दमदार प्रदर्शन

IPL 2025, CSK beat KKR by 2 wickets
Varun Chakravarthy/Getty Images

कोलकाता के लिए वरुण चक्रवर्ती ने 4 ओवर में सिर्फ 18 रन देकर 2 विकेट चटकाए और वापसी की उम्मीद जगाई। हरषित राणा और वैभव अरोड़ा को भी दो-दो विकेट मिले, लेकिन बाकी गेंदबाज़ महंगे साबित हुए।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer शिव मंगल सिंह (Shiv Mangal Singh) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version