Monday, February 16

IPL 2025, KKR vs LSG: आईपीएल 2025 में आज 21वां मैच कोलकाता नाइट राइडर्स और लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम के बीच खेला जाने वाला है। इस बार ऋषभ पंत की कप्तानी में लखनऊ की टीम ने अभी तक दो मैचों में जीत दर्ज की है, जबकि केकेआर की टीम ने भी अपने कप्तान अजिंक्य रहाणे के नेतृत्व में अभी तक दो ही मैच जीते हैं। वहीं आज इन दोनों टीमों के बीच कोलकाता के ईडन गार्डन स्टेडियम में मैच खेला जाएगा। अभी LSG की टीम अंक तालिका में छठे स्थान पर है, जबकि KKR की टीम 5वें पायदान पर मौजूद है। चलिये इस मैच की फैंटसी इलेवन, प्रीव्यू और जरूरी बातें भी जान लेते हैं।

LSG का पलड़ा रहा है भारी :-

अभी तक आईपीएल में इन दोनों टीमों के बीच 5 मुकाबले हुए हैं। इन मैचों में खेलते हुए LSG को 3 मैचों में जीत मिली है। जबकि इस दौरान केकेआर को 2 में जीत मिली है। वहीं आईपीएल 2025 के सीजन में इन दोनों के बीच यह पहला ही मैच है।

Kolkata Knight Riders
Kolkata Knight Riders (IPL 2025)

लेकिन पिछले आईपीएल सीजन में इन दोनों टीमें के बीच 2 मुकाबले खेले गए थे। तब इन दोनों ही मैचों में केकेआर की टीम ने जीत दर्ज की थी। साल 2023 के आईपीएल सीजन में लखनऊ की टीम ने आखिरी बार केकेआर के खिलाफ अपना मैच जीता था।

आज इस तरह की हो सकती है केकेआर की टीम :-

केकेआर की टीम ने अपने पिछले मैच में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम को हराया था। उस मैच में केकेआर के लिए बल्लेबाज अंगकृष रघुवंशी और वेंकटेश अय्यर ने अर्धशतक लगाए थे। वहीं अन्य बल्लेबाज रिंकू सिंह के बल्ले से भी रन आए थे। आज केकेआर की टीम को अपने ऑलराउंडर आंद्रे रसेल से भी अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद होगी। क्यूंकि वह अभी तक कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं।

Kolkata Knight Riders
Kolkata Knight Riders

KKR की संभावित टीम : क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), सुनील नरेन, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), वेंकटेश अय्यर, रिंकू सिंह, अंगकृष रघुवंशी, मोईन अली, रमनदीप सिंह, आंद्रे रसेल, हर्षित राणा और वरुण चक्रवर्ती।

ये हो सकते हैं KKR टीम के इम्पैक्ट प्लेयर :- मनीष पांडे, स्पेंसर जॉनसन, एनरिक नोर्खिया, वैभव अरोड़ा और अनुकूल रॉय।

इस संयोजन के साथ उतर सकती है LSG की टीम :-

लखनऊ सुपर जाइंट्स की टीम ने अपने पिछले मैच में मुंबई इंडियंस की टीम को 12 रनों से हराया था। तब इस मैच में LSG की तरफ से बल्लेबाज मिचेल मार्श और एडेन मार्करम ने अर्धशतक लगाए थे। वहीं आज लखनऊ की यह सलामी जोड़ी ईडन गार्डन स्टेडियम में भी अपनी टीम को अच्छी शुरुआत दिलाने की पूरी कोशिश करेगी।

Lucknow Super Giants
Lucknow Super Giants

LSG की संभावित टीम : एडेन मार्करम, मिचेल मार्श, निकोलस पूरन, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), आयुष बडोनी, डेविड मिलर, अब्दुल समद, शार्दुल ठाकुर, दिग्वेश सिंह राठी, आकाश दीप और आवेश खान।

ये हो सकते हैं LSG टीम के इम्पैक्ट प्लेयर :- रवि बिश्नोई, प्रिंस यादव, शमर जोसेफ, शाहबाज अहमद और मणिमारन सिद्धार्थ।

आज इन खिलाड़ियों पर रहेगी सभी की नजर :-

इस आईपीएल 2025 के सीजन में अभी तक लखनऊ टीम के विस्फोटक बल्लेबाज निकोलस पूरन ने खेली अपनी 4 पारियों में 50.25 की बल्लेबाजी औसत और 218.47 की स्ट्राइक रेट के साथ 201 रन बनाए हैं। इनमें उनके बल्ले से 2 अर्धशतक भी आए हैं।

Nicholas Pooran and Mitchell Marsh, SRH vs LSG, IPL 2025
Nicholas Pooran and Mitchell Marsh, SRH vs LSG, IPL 2025

जबकि अन्य बल्लेबाज मिशेल मार्श ने भी खेली अपनी 4 पारियों में 46.00 की बल्लेबाजी औसत से 184 रन बनाए हैं। वहीं गेंदबाजी की बात करें तो केकेआर के गेंदबाज वरुण चक्रवर्ती ने 6.26 की इकॉनमी रेट के साथ कुल 6 विकेट लिए हैं। जबकि लखनऊ के गेंदबाज शार्दुल ने भी अभी तक कुल 7 विकेट लिए हैं।

हमारी बेस्ट फैंटसी इलेवन और टीवी इंफो :-

विकेटकीपर : निकोलस पूरन (उपकप्तान) और क्विंटन डिकॉक।

बल्लेबाज : मिचेल मार्श (कप्तान), अजिंक्य रहाणे, डेविड मिलर और वेंकटेश अय्यर।

ऑलराउंडर्स : सुनील नरेन और एडेन मार्करम।

गेंदबाज : वरुण चक्रवर्ती, हर्षित राणा और आवेश खान।

आज 8 अप्रैल को KKR और LSG के बीच होने वाला यह मैच कोलकाता के ईडन गार्डन स्टेडियम में खेला जाएगा। वहीं इस मैच को आज भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 बजे से स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और जियो हॉटस्टार ऐप पर लाइव देखा जा सकता है।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version