Thursday, February 12

Google News Sports Digest Hindi

IPL 2025 : इस समय आईपीएल 2025 के सीजन को लेकर सभी फ्रेंचाइजी टीमें अपनी – अपनी तैयारियों में लगी हुई है। लेकिन अभी आईपीएल 2025 (IPL 2025) के सीजन से पहले इस बार मेगा ऑक्शन का आयोजन भी होने वाला है। वहीं इस बार आरसीबी की टीम अपने कप्तान फाफ डु प्लेसिस को रिटेन करेगी या नहीं यह अभी तक साफ नहीं हो पाया है।

RCB team
image source vis getty images

डु प्लेसिस इस समय काफी अच्छी फॉर्म में है। लेकिन वह अगले तीन साल और खेलेंगे या नहीं टीम इसको लेकर एक बार विचार कर सकती है। इसके अलावा अगर इस बार वह रिलीज हो जाते है तो बेंगलुरु की टीम को एक अच्छे ओपनर की तलाश होगी।

IPL 2025 आरसीबी के लिए ओपनिंग करेंगे कोहली :-

आरसीबी के लिए रिटेन होने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में विराट कोहली पहले नंबर पर होंगे। तभी तो इस बार भी वह अपनी टीम आरसीबी के लिए ओपनिंग करते हुए दिखाई देंगे।

Virat Kohli
image source vis getty images

क्यूंकि उन्होंने आरसीबी के लिए ओपनिंग करते हुए काफी रन बनाए है। तभी तो एक बार फिर से वही टीम के लिए ओपनिंग करते हुए दिखाई देंगे। इसके अलावा इस बार आइए जानते है उनका ओपनिंग जोड़ीदार कौन हो सकता है।

केएल राहुल :-

KL Rahul
image source vis getty images

अगर इस बार सूत्रों की मानें तो केएल राहुल को रिटने करने को लेकर लखनऊ सुपर जायंट्स ने अभी तक कोई फैसला नहीं लिया है। अगर ऐसे में लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम राहुल को रिटेन नहीं करती है तो फिर इस बार के सीजन (IPL 2025) में आरसीबी की टीम अपने पुराने खिलाड़ी को अपने साथ जोड़ सकती है। क्यूंकि केएल राहुल पहले भी आरसीबी की टीम के लिए ओपनिंग कर चुके हैं। तभी तो इस बार के सीजन में वह कोहली के साथ ओपनिंग का जिम्मा संभाल सकते हैं।

इशान किशन :-

Ishan Kishan
image source vis getty images

इस बार आईपीएल 2025 (IPL 2025) के सीजन के लिए मुंबई इंडियंस के लिए रोहित शर्मा, हार्दिक पांड्या, सूर्यकुमार यादव और जसप्रीत बुमराह को ही रिटेन करना काफी मुश्किल होगा। तभी तो इस बार के सीजन से इशान किशन का मुंबई की टीम से पत्ता काटना लगभग तय माना जा रहा है। इसके अलावा अगर इस बार किशन ऑक्शन में आते हैं तो फिर आरसीबी की टीम इस विस्फोटक बल्लेबाज को अपनी टीम में ओपनर के रूप में जोड़ सकती है।

क्विंटन डी कॉक :-

Quinton de Kock
image source vis getty images

इस बार आईपीएल 2025 (IPL 2025) के सीजन से पहले लखनऊ सुपर जायंट्स अपने स्टार ओपनर क्विंटन डी कॉक को रिलीज कर सकती है। इस दक्षिण अफ्रीकी विकेटकीपर बल्लेबाज का अभी तक का आईपीएल करियर काफी शानदार रहा है। वहीं इसके अलावा यह खिलाड़ी टीम की विकेटकीपिंग की परेशानी को भी दूर कर सकता है। तभी तो इस आईपीएल सीजन के लिए आरसीबी की टीम इनको भी अपनी टीम के साथ जोड़ सकती है।

Latest Cricket News in HindiLatest Football News in HindiLatest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा, खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरों पाने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version