Wednesday, March 4

Google News Sports Digest Hindi

IPL 2025: इस बार आईपीएल 2025 (IPL 2025) के सीजन से पहले मेगा नीलामी होने वाली है। तभी तो अब इस होने वाली नीलामी में सीएसके और आरसीबी के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है। आईपीएल 2025 (IPL 2025) के सीजन के लिए होने वाली इस नीलामी में दुनिया भर के बड़े – बड़े खिलाड़ियों पर बोली लगेगी।

Sunrisers Hyderabad team
image source vis getty images

इस बार होने वाली नीलामी में (IPL 2025) अगले 3 साल के लिए सभी टीमों के पास एक मजबूत टीम यूनिट बनाने का मौका होगा। तभी तो सभी टीमें इस मेगा नीलामी में पूरी तैयारी के साथ उतरेंगी। इस बार 5 बार की चैंपियन सीएसके और अपना पहला खिताब जीतने की कोशिश कर रही आरसीबी के बीच ऑक्शन में कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है।

IPL 2025 एडन मार्कराम :-

एडन मार्कराम साउथ अफ्रीका के धाकड़ बल्लेबाज है। इस बार (IPL 2025) एसआरएच ने साल 2023 में अपनी टीम की कप्तानी करने वाले इस खिलाड़ी को अब रिलीज कर दिया है। यह अफ्रीकी बल्लेबाज टॉप ऑर्डर के अलावा मीडिल ऑर्डर में भी अपनी टीम के लिए परिस्थिति के मुताबिक बैटिंग करने में सक्षम हैं।

Aiden Markram
image source vis getty images

एडन मार्कराम एक अच्छे बल्लेबाज होने के साथ – साथ एक पार्ट टाइम स्पिनर भी हैं। तभी तो अब उनकी इसी खूबी के लिए इस बार होने वाली नीलामी में आरसीबी और सीएसके के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है। क्यूंकि मार्कराम ने साल 2021 से 2024 के बीच 44 मैच में 5 अर्धशतक लगाते हुए 995 रन बनाए हैं।

केन विलियमसन :-

केन विलियमसन भी न्यूजीलैंड के कप्तान और धाकड़ बल्लेबाज है। उन्होंने भी साल 2018 से 2022 तक एसआरएच की कप्तानी की थी। उनकी कप्तानी में एसआरएच की टीम ने साल 2018 में फाइनल खेला था पर जीत नहीं पाई थी। लेकिन साल 2022 के सीजन के बाद एसआरएच की टीम ने विलियमसन को रिलीज कर दिया था। इसके बाद वह साल 2023 और 2024 में गुजरात का हिस्सा थे।

Kane Williamson
image source vis getty images

वहीं इस बार (IPL 2025) गुजरात टाइटंस ने उनको रिलीज कर दिया है। क्यूंकि सीजन 2024 में उनको ज्यादा खेलने के मौके नहीं मिले थे। वहीं विलियमसन मीडिल ऑर्डर के एक अच्छे बल्लेबाज भी है। जो आईपीएल में खेलते हुए खुद को साबित भी कर चुके है। तभी तो इस बार सीएसके और आरसीबी अपने मीडिल ऑर्डर को मजबूत करने के लिए उन पर बड़ा दाव खेल सकती है। विलियमसन ने साल 2015 से 2024 के बीच कुल 79 मैच में 18 अर्धशतक लगाए है। इन मुकाबलों में खेलते हुए उनके बल्ले से 2128 रन आए है।

डेविड वॉर्नर :-

डेविड वॉर्नर ऑस्ट्रेलिया के धाकड़ सलामी बल्लेबाज है। वह एसआरएच के सबसे सफलतम कप्तान भी रहे हैं। क्यूंकि उन्होंने अपनी कप्तानी में इस टीम को साल 2016 में आईपीएल चैंपियन बनाया था। लेकिन फिर भी एसआरएच ने उनको साल 2022 में रिलीज कर दिया था। साल 2024 के सीजन तक वह दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा थे। लेकिन अबकी बार (IPL 2025) इस सीजन से पहले डीसी ने उनको रिलीज कर दिया है।

David Warner
image source vis getty images

डेविड वॉर्नर आईपीएल के सबसे सफल कप्तान ही नहीं है बल्कि सबसे सफलतम सलामी बल्लेबाज भी हैं। क्यूंकि वॉर्नर ने साल 2009 से लेकर 2024 तक 184 मैचों में 4 शतक और 62 अर्धशतक लगाए है। वहीं इस दौरान उन्होंने 6565 रन भी बनाए हैं। इन मुकाबलों में खेलते हुए उनका औसत 40 से उपर का रहा है। जबकि उनका स्ट्राइक रेट 140 के करीब रहा है। वहीं इस बार आरसीबी को अपने कप्तान फाफ की जगह सलामी बल्लेबाज चाहिए। जबकि सीएसके को अनुभवी खिलाड़ी काफी पसंद हैं। तभी तो इस बार वॉर्नर के लिए दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है।

Latest Cricket News in HindiLatest Football News in HindiLatest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा, खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरों पाने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version