IPL 2025: आईपीएल 2025 (IPL 2025) के मेगा ऑक्शन की तारीखों का ऐलान हो गया है। इस बार यह मेगा ऑक्शन (IPL 2025) 24 और 25 नवंबर को जेद्दाह में आयोजित किया जाएगा। वहीं इस बार मेगा ऑक्शन (IPL 2025) के लिए कुल 16 देशों के 409 विदेशी प्लेयर्स ने भी अपना नाम रजिस्टर कराया है।

इसके अलावा इनमें इस बार 6 एसोसिएट देश के खिलाड़ी भी शामिल हैं। इस बार मेगा ऑक्शन (IPL 2025) में सबसे ज्यादा विदेशी प्लेयर्स के तौर पर साउथ अफ्रीका का नाम सामने आया है। जबकि आईपीएल 2025 (IPL 2025) के मेगा ऑक्शन में दूसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया के प्लेयर्स की संख्या है।
साउथ अफ्रीका के अलावा इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के इतने खिलाड़ियों ने कराया है रजिस्टर :-
आईपीएल 2025 (IPL 2025) के मेगा ऑक्शन में इस बार साउथ अफ्रीका के सबसे ज्यादा 91 खिलाड़ियों ने अपना रजिस्ट्रेशन करवाया है। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया की टीम इस मामले में दूसरे नंबर पर है। उनके 76 प्लेयर्स ने इस बार रजिस्ट्रेशन कराया है।

वहीं इस मामले में तीसरे नंबर पर इंग्लैंड की टीम है। उनके 52 खिलाड़ियों ने अपना नाम रजिस्टर कराया है। वहीं अगर इस बार एसोसिएट्स देशों की बात की जाए तो उसमें कनाडा से 4, नीदरलैंड्स से 12, स्कॉटलैंड से 2, यूएसए से 10 खिलाड़ियों ने रजिस्टर कराया है। इसके अलावा यूएई और इटली से भी एक-एक प्लेयर ने भी अपना रजिस्टर कराया है।
IPL 2025 कुल 204 स्लॉट ही बचे है खाली :-

आईपीएल 2025 (IPL 2025) के मेगा ऑक्शन की तारीखों के ऐलान से पहले सभी 10 आईपीएल फ्रेंचाइजियों ने 31 अक्टूबर को अपने रिटेन किए जाने वाले खिलाड़ियों के नामों का ऐलान कर दिया था। वहीं इस बार इन सभी 10 टीमों ने कुल 46 खिलाड़ियों को रिटेन किया है। इसके बाद अब कुल 204 स्लॉट ही खाली बचे हैं। इसमें अब एक टीम अधिक से अधिक 25 प्लेयर्स को अपनी टीम के साथ जोड़ सकती है।
IPL 2025 मेगा ऑक्शन के लिए किस देश के कितने प्लेयर्स ने कराया रजिस्ट :-
साउथ अफ्रीका – 91 खिलाड़ी
ऑस्ट्रेलिया – 76 खिलाड़ी
इंग्लैंड – 52 खिलाड़ी
न्यूजीलैंड – 39 खिलाड़ी
वेस्टइंडीज – 33 खिलाड़ी
अफगानिस्तान – 29 खिलाड़ी
श्रीलंका – 29 खिलाड़ी
बांग्लादेश – 13 खिलाड़ी
नीदरलैंड – 12 खिलाड़ी
यूएसए – 10 खिलाड़ी
आयरलैंड – 9 खिलाड़ी
जिम्बाब्वे – 8 खिलाड़ी
कनाडा – 4 खिलाड़ी
इटली – 1 खिलाड़ी
स्कॉटलैंड – 2 खिलाड़ी
यूएई – 1 खिलाड़ी
Latest Cricket News in Hindi, Latest Football News in Hindi, Latest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा, खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरों पाने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।








