Wednesday, February 11

MI vs DC: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 के 29वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ अरुण जेटली स्टेडियम में पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 20 ओवर में 205 रन बना डाले। तिलक वर्मा की तूफानी फिफ्टी और नमन धीर ने दिल्ली के गेंदबाज़ों की धज्जियाँ उड़ा दीं। अब कैपिटल्स को जीत के लिए 206 रनों की चुनौती से पार पाना होगा।

टॉस जीतकर दिल्ली ने चुनी गेंदबाज़ी, लेकिन मुंबई का रहा दबदबा

IPL 2025, MI vs DC, Delhi won the toss and chose to bowl
IPL 2025, MI vs DC, Delhi won the toss and chose to bowl/Getty Images

दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी करने का फ़ैसला किया। मुंबई इंडियंस के लिए ओपनिंग करने उतरे रोहित शर्मा और रायन रिकेल्टन ने पॉवरप्ले में आक्रामक अंदाज़ दिखाया। रोहित शर्मा 18 रन बनाकर आउट हुए लेकिन उन्होंने 12 गेंदों में ही लय पकड़ ली थी।

रयान रिकेल्टन ने 25 गेंदों में 41 रनों की पारी खेली, जिसमें 5 चौके और 2 छक्के शामिल थे। इसके बाद क्रीज पर आए सूर्यकुमार यादव ने 28 गेंदों में 40 रन बनाए और रिकेल्टन के साथ मिलकर स्कोर को तेज़ी से आगे बढ़ाया।

तिलक वर्मा और नमन धीर ने की आक्रामक बल्लेबाजी

इसी बीच मिडल ओवर्स में तिलक वर्मा ने अपनी क्लास दिखाई। उन्होंने 33 गेंदों में 59 रन बनाए, जिसमें 6 चौके और 3 छक्के शामिल रहे। तिलक ने केवल 26 गेंदों में अपनी फिफ्टी पूरी की। डेथ ओवर्स में नमन धीर ने मोर्चा संभाला और केवल 17 गेंदों पर 38* रन जड़ दिए। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 223.52 का रहा।

दिल्ली के गेंदबाज़ों की जमकर धुनाई, कुलदीप रहे इकलौते असरदार

दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज़ों ने इस मुकाबले में जमकर रन लुटाए। कुलदीप यादव ने 4 ओवर में केवल 23 रन देकर 2 विकेट लिए और सबसे किफायती रहे। उनके अलावा स्टार्क (43 रन), मोहित (40 रन), और निगम (41 रन) सभी को मुंबई के बल्लेबाज़ों ने निशाना बनाया। बता दें कि, मुंबई ने आखिरी 5 ओवरों में 59 रन बनाए और 205 का मजबूत स्कोर खड़ा कर दिया।

दिल्ली को जीत के लिए चाहिए 206 रन, मुकाबला बेहद रोमांचक मोड़ पर

मुंबई इंडियंस की ओर से रखे गए 205 रनों के लक्ष्य का पीछा करना दिल्ली कैपिटल्स के लिए आसान नहीं होगा। कैपिटल्स के बल्लेबाज़ों पर अब बड़ी ज़िम्मेदारी है। केएल राहुल, फ्रेजर-मैकगर्क और स्टब्स को शानदार शुरुआत देनी होगी, वरना बुमराह, बोल्ट और चहर की गेंदबाज़ी मैच को पलट सकती है।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer शिव मंगल सिंह (Shiv Mangal Singh) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version