Saturday, June 20

IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के सीजन में खेलते हुए आरसीबी के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने इतिहास रच दिया है। क्यूंकि पंजाब किंग्स टीम के खिलाफ अब 2 विकेट लेते ही भुवनेश्वर कुमार ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।

इसके अलावा आईपीएल 2026 सीजन में भुवनेश्वर कुमार काफी शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। इस सीजन में ऐसा इसलिए लग रहा है क्यूंकि अबकी बार वह पर्पल कैप को जीतकर अपने नाम कर सकते हैं।इसके अलावा आईपीएल 2026 के सीजन में इस समय वह सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बने हुए हैं।

Bhuvneshwar Kumar
Bhuvneshwar Kumar

अब पंजाब किंग्स टीम के खिलाफ मैच में 2 विकेट लेकर उन्होंने बड़ा तहलका मचा दिया है। जबकि इन विकटों के साथ ही उनके नाम पर एक बड़ा रिकॉर्ड भी दर्ज हो गया है। इसके चलते हुए अब भुवनेश्वर कुमार आईपीएल इतिहास में 35 साल के उम्र के बाद एक सीजन में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले केवल दूसरे गेंदबाज भी बन गए हैं।

भुवनेश्वर कुमार ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड :-

आरसीबी के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने पंजाब किंग्स की पारी की तीसरी ही गेंद पर ही सलामी बल्लेबाज प्रियांश आर्य को जीरो पर आउट कर दिया था। इसके बाद फिर तीसरे ओवर में प्रभसिमरन सिंह को भी आउट करके पवेलियन भेज दिया। इसके चलते हुए भुवी ने 18 रन के स्कोर पर पंजाब किंग्स के दोनों ओपनर्स को आवर कर दिया।

Who Could Be Dropped If Bhuvneshwar Kumar Plays vs CSK in IPL 2025?
Who Could Be Dropped If Bhuvneshwar Kumar Plays vs CSK in IPL 2025?

लेकिन इस मैच में पहला विकेट लेते ही भुवनेश्वर कुमार ने एक बड़ा रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया था। क्यूंकि वह अब आईपीएल इतिहास में 35 साल के उम्र के बाद एक सीजन में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले सिर्फ दूसरे तेज गेंदबाज बन गए हैं। इसके चलते हुए अब उन्होंने पूर्व भारतीय गेंदबाज आशीष नेहरा और न्यूजीलैंड के स्टार तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ड को पीछे छोड़ दिया है।

यह कारनामा करने वाले सिर्फ दूसरे गेंदबाज बने शुवनेश्वर कुमार :-

इसके अलावा अभी तक 35 साल की उम्र के बाद एक आईपीएल सीजन में सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड साउथ अफ्रीका के पूर्व दिग्गज स्पिनर इमरान ताहिर के नाम दर्ज है। क्यूंकि उन्होंने साल 2019 के सीजन में कुल 26 विकेट हासिल किए थे।

Bhuvneshwar Kumar
Bhuvneshwar kumar

लेकिन अब भुवनेश्वर कुमार आईपीएल 2026 में 24 विकेट के साथ दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। इसके अलावा आशीष नेहरा ने साल 2015 में 22 विकेट लेने का कारनामा किया था। जबकि पूर्व कीवी तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट ने पिछले सीजन 2025 में 22 ही विकेट लिए थे। वहीं पूर्व भारतीय स्पिन गेंदबाज अनिल कुंबले ने साल 2009 में कुल 21 विकेट लिए थे।

35 साल की उम्र के बाद एक आईपीएल सीजन में सबसे ज्यादा विकेट :-

इमरान ताहिर – 26 विकेट (2019)

भुवनेश्वर कुमार – 23 विकेट (2026)

आशीष नेहरा – 22 विकेट (2015)

ट्रेंट बोल्ट – 22 विकेट (2025)

अनिल कुंबले – 21 विकेट (2009)

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version