Saturday, June 20

IPL 2026: आईपीएल 2026 के सीजन का सफर अभी आधा भी पूरा नहीं हुआ है। लेकिन इससे पहले अब चेन्नई सुपर किंग्स की टीम को एक बहुत बड़ा झटका लगा है। क्यूंकि इस समय SK के 18 साल के तूफानी बल्लेबाज आयुष म्हात्रे अपनी चोट के चलते हुए आईपीएल 2026 से बाहर हो गए हैं।

इसके अलावा वह अपनी चोट के चलते हुए आईपीएल 2026 से 3 हफ्ते के लिए बाहर हो गए हैं। इसके अलावा उनको बीते शनिवार यानी के 18 अप्रैल को हैदराबाद के राजवी गंधी क्रिकेट स्टेडियम में बल्लेबाजी करते समय चोट लग गई थी।इसके अलावा तब यह मैच सनराइजर्स हैदराबाद की टीम और चेन्नई सुपर किंग्स की टीम के बीच खेला गया था।

Ayush Mhatre
Ayush Mhatre

वहीं इस मैच में बल्लेबाजी करते हुए ही आयुष चोटिल हो गए थे। इसके अलावा अब इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार वह आईपीएल 2026 से 3 हफ्तों के लिए बाहर हो सकते हैं। इसके अलावा अब सीएसके के कोच माइकल हसी ने भी आयुष की चोट को गंभीर बताया है और उनके आईपीएल 2026 से बाहर होने के भी संकेत दिए हैं।

जानिए कैसा लगी थी आयुष म्हात्रे को चोट :-

आईपीएल 2026 के 27वें मैच में खेलते हुए सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने चेन्नई सुपर किंग्स की टीम के खिलाफ 20 ओवर में 9 विकेट पर 194 रन बनाए थे। इसके बाद इस लक्ष्य का पीछा करते हुए जब आयुष म्हात्रे 13 बॉल में 5 चौके और 1 छ्क्के के साथ 31 रनों पर बल्लेबाजी कर रहे थे।

तभी 2 रन भागते समय उनकी मांशपेशियों में खिचाव आ गया था। इसके बाद मैदान पर फिजियो ने जाकर उनको उपचार दिया था लेकिन वो तुंरत बाद आउट होकर पवेलियन लौट गए थे। इसके अलावा वह आउट होकर मैदान से जाते समय में दर्द में भी दिखाई दिए थे।

आयुष की चोट बोले कोच माइकल हसी :-

आयुष म्हात्रे के पवेलियन लौटने के बाद उनकी टीम 20 ओवर में 8 विकेट पर केवल 184 रन ही बना पाई थी। इसके बाद चेन्नई की टीम इस मैच को 10 रनों से हार गई थी। इसके अलावा इस मैच के बाद सीएसके के कोच माइक हसी ने कहा था कि, “आयुष म्हात्रे की हैमस्ट्रिंग में चोट लगी है। लेकिन अब मुझे नहीं पता कि यह कितनी बुरी है। वहीं हम स्कैन कराएंगे लेकिन दुर्भाग्य से यह बहुत बुरी लग रही है।

इसके अलावा यह चोट हमारे लिए बड़ा नुकसान हो सकता है क्योंकि वो फॉर्म में है और अच्छे रन भी बना रहा है।” इसके अलावा आईपीएल 2026 के सीजन में आयुष का बल्ला खूब चला है। क्यूंकि उन्होंने अभी तक शानदार बल्लेबाजी की है। इसके अलावा उन्होंने अभी तक 6 मैचों में 2 अर्धशतकों के साथ 201 रन बनाए हैं। वहीं इस बीच उनके बल्ले से सर्वोच्च स्कोर 73 रन का आया है। वहीं इस दौरान उनके बल्ले से 20 चौके और 12 छक्के भी आए हैं।

चेन्नई सुपर किंग्स का पूरा स्क्वाड इस प्रकार है :-

रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), आयुष म्हात्रे, डेवाल्ड ब्रेविस, एमएस धोनी, उर्विल पटेल, शिवम दुबे, जेमी ओवरटन, रामकृष्ण घोष, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, गुरजपनीत सिंह, स्पेन्सर जॉनसन, श्रेयस गोपाल, मुकेश चौधरी, संजू सैमसन (राजस्थान रॉयल्स से ट्रेड हुए) अकील हुसैन, प्रशांत वीर, कार्तिक शर्मा, राहुल चाहर, मैथ्यू शॉर्ट, अमन खान, सरफराज खान, मैट हैनरी, जैक फाउल्क्स.

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version