Thursday, June 18

IPL 2026 में आज 28 अप्रैल 2026 को किसका मैच है, टीम, समय, वेन्यू और लाइव स्ट्रीमिंग की पूरी जानकारी यहां दी गई है।

IPL 2026 के बीच हर दिन फैंस का एक ही सवाल होता है कि आज 28 अप्रैल 2026 को किसका मैच है और कौन सी टीम मैदान पर उतरने वाली है। अगर आप भी आज के मुकाबले की पूरी जानकारी एक ही जगह जानना चाहते हैं, तो यहां आपको टीम, समय, वेन्यू और लाइव स्ट्रीमिंग से जुड़ी हर जरूरी अपडेट मिल जाएगी।

IPL 2026 में आज किसका मैच है?

आईपीएल 2026 में आज 28 अप्रैल 2026 को मैच पंजाब किंग्स (PBKS) और राजस्थान रॉयल्स (RR) के बीच दिल्ली में खेला जाएगा। इस सीजन दोनों टीमों का कॉम्बिनेशन मजबूत देखने में लग रहा है, इसीलिए इस मैच में कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है। खासकर, महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम पर एक और हाई-स्कोरिंग मुकाबला देखने को मिल सकता है।

आईपीएल 2026 में आज के मैच की पूरी जानकारी

मैच: पंजाब किंग्स बनाम राजस्थान रॉयल्स, न्यू मुल्लापुर, मैच 39, आईपीएल 2026

तारीख: 28 अप्रैल 2026 (मंगलवार)

समय: शाम 7:30 बजे (भारतीय समय)

वेन्यू: महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम, न्यू मुल्लापुर, चंडीगढ़

PBKS vs RR: आईपीएल 2026 में दोनों टीमों का स्क्वाड

RR का स्क्वाड

रियान पराग (कप्तान), अमन राव, शुभम दुबे, शिमरोन हेटमायर, यशस्वी जायसवाल, ध्रुव जुरेल, लुआन-ड्रे प्रिटोरियस, रवि सिंह, वैभव सूर्यवंशी, डोनोवन फरेरा, रविंद्र जडेजा, दासुन शनाका, सैम करन, जोफ्रा आर्चर, बृजेश शर्मा, नांद्रे बर्गर, तुषार देशपांडे, क्वेना माफाका, एडम मिल्ने, सुशांत मिश्रा, विग्नेश पुथुर, रवि बिश्नोई, संदीप शर्मा, कुलदीप सेन, यश राज पूंजा, युधवीर सिंह.

Punjab Kings का स्क्वाड

प्रभसिमरन सिंह, श्रेयस अय्यर (कप्तान), प्रियंश आर्य, कूपर कॉनॉली, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, मार्को यान्सन, जेवियर बार्टलेट, विजयकुमार वैशाख, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल, नेहल वढेरा, सूर्यांश शेडगे, हरप्रीत बरार, विष्णु विनोद, यश ठाकुर, बेन ड्वार्शुइस, प्रवीण दुबे, लॉकी फर्ग्यूसन, अजमतुल्लाह उमरजई, मिचेल ओवेन, हरनूर सिंह, मुशीर खान, पायला अविनाश, विशाल निषाद।

आईपीएल 2026 में आज का मैच लाइव कहां और कैसे देखें?

अगर आप जानना चाहते हैं कि आईपीएल 2026 में आज का लाइव मैच कहां और कैसे देखें, तो इसके लिए आपके पास कई विकल्प मौजूद हैं। नीचे आज खेले जाने वाले पंजाब किंग्स बनाम राजस्थान रॉयल्स मुकाबले को लाइव देखने के तरीके बताए गए हैं।

लाइव स्ट्रीमिंग: पंजाब किंग्स बनाम राजस्थान रॉयल्स मैच JioHotstar ऐप पर हिंदी और अंग्रेजी के साथ-साथ भोजपुरी, हरियाणवी, तमिल, तेलगु, कन्नड़ जैसी कई अन्य क्षेत्रीय भाषाओं में उपलब्ध होगा।

लाइव टेलीकास्ट: पंजाब किंग्स बनाम राजस्थान रॉयल्स मुकाबला स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के अलग अलग चैनलों पर हिंदी और अंग्रेजी सहित अन्य क्षेत्रीय भाषाओं में देखा जा सकता है।

IPL 2026 में आज का मुकाबला पंजाब किंग्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जाएगा। ऐसे में अगर आप जानना चाहते थे कि आज किसका मैच है, तो अब आपको PBKS vs RR मुकाबले से जुड़ी हर जरूरी जानकारी मिल गई होगी और आप मैच का पूरा आनंद ले सकते हैं।

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुकइंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

आकाश अवस्थी स्पोर्ट्स डाइजेस्ट हिंदी में बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और स्पोर्ट्स जर्नलिज्म में दो वर्षों का अनुभव रखते हैं। इससे पहले वे इंडिया न्यूज़ और स्पोर्ट्सविकी जैसे प्रतिष्ठित प्लेटफॉर्म्स के साथ भी काम कर चुके हैं। क्रिकेट, कबड्डी और अन्य खेलों की बारीकियों को गहराई से समझना और उन्हें आसान व रोचक अंदाज में पाठकों तक पहुंचाना उनकी खासियत है। खेल जगत के साथ साथ पॉलिटिक्स की हर हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है।

Leave A Reply

Exit mobile version