Thursday, June 18

IPL 2026 में आज 2 मई 2026 को किसका मैच है, टीम, समय, वेन्यू और लाइव स्ट्रीमिंग की पूरी जानकारी यहां दी गई है।

IPL 2026 के बीच हर दिन फैंस का एक ही सवाल होता है कि आज 2 मई 2026 को किसका मैच है और कौन सी टीम मैदान पर उतरने वाली है। अगर आप भी आज के मुकाबले की पूरी जानकारी एक ही जगह जानना चाहते हैं, तो यहां आपको टीम, समय, वेन्यू और लाइव स्ट्रीमिंग से जुड़ी हर जरूरी अपडेट मिल जाएगी।

IPL 2026 में आज किसका मैच है?

आईपीएल 2026 में आज 2 मई 2026 को मैच चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और मुंबई इंडियंस (MI) के बीच जयपुर में खेला जाएगा। इस सीजन दोनों टीमों का कॉम्बिनेशन मजबूत देखने में लग रहा है, इसीलिए इस मैच में कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है। खासकर, एमए चिदम्बरम स्टेडियम पर एक और हाई-स्कोरिंग मुकाबला देखने को मिल सकता है।

आईपीएल 2026 में आज के मैच की पूरी जानकारी

मैच: चेन्नई सुपर किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस, चेन्नई, मैच 43, आईपीएल 2026

तारीख: 2 मई 2026 (शनिवार)

समय: शाम 7:30 बजे (भारतीय समय)

वेन्यू: एमए चिदम्बरम स्टेडियम, चेन्नई

CSK vs MI: आईपीएल 2026 में दोनों टीमों का स्क्वाड

MI का स्क्वाड

रोहित शर्मा, रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), शेरफेन रदरफोर्ड, नमन धीर, शार्दुल ठाकुर, मयंक मार्कंडे, एएम ग़ज़नफ़र, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह, सूर्यकुमार यादव, कॉर्बिन बॉश, रॉबिन मिंज (विकेटकीपर), राज बावा, अश्वनी कुमार, क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), दीपक चाहर, डैनिश मलेवार, मोहम्मद सलाहुद्दीन इज़हार, विल जैक्स, मिचेल सैंटनर, मयंक रावत.

चेन्नई सुपर किंग्स का स्क्वाड 

ऋतुराज गायकवाड़, एमएस धोनी, डेवाल्ड ब्रेविस, आकाश मधवाल, उर्विल पटेल, अंशुल कांबोज, जेमी ओवरटन, रामकृष्ण घोष, शिवम दुबे, खलील अहमद, नूर अहमद, मुकेश चौधरी, स्पेंसर जॉनसन, श्रेयस गोपाल, गुरजपनीत सिंह, संजू सैमसन, अकील होसेन, प्रशांत वीर, कार्तिक शर्मा, मैथ्यू शॉर्ट, अमन खान, सरफराज खान, राहुल चाहर, मैट हेनरी, जैक फॉल्क्स।

आईपीएल 2026 में आज का मैच लाइव कहां और कैसे देखें?

अगर आप जानना चाहते हैं कि आईपीएल 2026 में आज का लाइव मैच कहां और कैसे देखें, तो इसके लिए आपके पास कई विकल्प मौजूद हैं। नीचे आज खेले जाने वाले चेन्नई सुपर किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस मुकाबले को लाइव देखने के तरीके बताए गए हैं।

लाइव स्ट्रीमिंग: चेन्नई सुपर किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस मैच JioHotstar ऐप पर हिंदी और अंग्रेजी के साथ-साथ भोजपुरी, हरियाणवी, तमिल, तेलगु, कन्नड़ जैसी कई अन्य क्षेत्रीय भाषाओं में उपलब्ध होगा।

लाइव टेलीकास्ट: चेन्नई सुपर किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस मुकाबला स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के अलग अलग चैनलों पर हिंदी और अंग्रेजी सहित अन्य क्षेत्रीय भाषाओं में देखा जा सकता है।

IPL 2026 में आज का मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाएगा। ऐसे में अगर आप जानना चाहते थे कि आज किसका मैच है, तो अब आपको CSK vs MI मुकाबले से जुड़ी हर जरूरी जानकारी मिल गई होगी और आप मैच का पूरा आनंद ले सकते हैं।

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुकइंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

आकाश अवस्थी स्पोर्ट्स डाइजेस्ट हिंदी में बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और स्पोर्ट्स जर्नलिज्म में दो वर्षों का अनुभव रखते हैं। इससे पहले वे इंडिया न्यूज़ और स्पोर्ट्सविकी जैसे प्रतिष्ठित प्लेटफॉर्म्स के साथ भी काम कर चुके हैं। क्रिकेट, कबड्डी और अन्य खेलों की बारीकियों को गहराई से समझना और उन्हें आसान व रोचक अंदाज में पाठकों तक पहुंचाना उनकी खासियत है। खेल जगत के साथ साथ पॉलिटिक्स की हर हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है।

Leave A Reply

Exit mobile version