IPL 2026 में आज किसका मैच है, टीम, समय, वेन्यू और लाइव स्ट्रीमिंग की पूरी जानकारी यहां दी गई है।

IPL 2026 के बीच हर दिन फैंस का एक ही सवाल होता है कि आज किसका मैच है और कौन सी टीम मैदान पर उतरने वाली है। अगर आप भी आज के मुकाबले की पूरी जानकारी एक ही जगह जानना चाहते हैं, तो यहां आपको टीम, समय, वेन्यू और लाइव स्ट्रीमिंग से जुड़ी हर जरूरी अपडेट मिल जाएगी।

IPL 2026 में आज किसका मैच है?

आईपीएल 2026 में आज का मैच लखनऊ सुपर जाइंट्स (LSG) और राजस्थान रॉयल्स (RR) के बीच लखनऊ में खेला जाएगा। इस सीजन दोनों टीमों का कॉम्बिनेशन मजबूत देखने में लग रहा है, इसीलिए इस मैच में कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है। खासकर, लखनऊ के मैदान पर एक और हाई-स्कोरिंग मुकाबला देखने को मिल सकता है।

आईपीएल 2026 में आज के मैच की पूरी जानकारी

मैच: लखनऊ सुपर जाइंट्स बनाम राजस्थान रॉयल्स, मैच 32, आईपीएल 2026

तारीख: 22 अप्रैल 2026 (मंगलवार)

समय: शाम 7:30 बजे (भारतीय समय)

वेन्यू: भारत रत्न अटल विहारी वाजपेई इकाना स्टेडियम, लखनऊ

LSG vs RR: आईपीएल 2026 में दोनों टीमों का स्क्वाड

LSG का स्क्वाड

अब्दुल समद, आयुष बडोनी, एडेन मार्करम, मैथ्यू ब्रीट्जके, हिम्मत सिंह, ऋषभ पंत (कप्तान), निकोलस पूरन, मिचेल मार्श, शहबाज अहमद, अर्शिन कुलकर्णी, मयंक यादव, अवेश खान, मोहसिन खान, मणिमारन सिद्धार्थ, दिग्वेश राठी, प्रिंस यादव, आकाश सिंह, मोहम्मद शमी, अर्जुन तेंदुलकर, वानिंदु हसरंगा, एनरिक नॉर्टजे, मुकुल चौधरी, नमन तिवारी, अक्षत रघुवंशी, जोश इंग्लिश।

राजस्थान रॉयल्स का स्क्वाड

रियान पराग (कप्तान), रवींद्र जड़ेजा, सैम कर्रन, डोनोवन फरेरा, संदीप शर्मा, शुभम दुबे, वैभव सूर्यवंशी, लुआन-ड्री प्रिटोरियस, शिमरोन हेटमायर, यशस्वी जयसवाल, ध्रुव जुरेल, युद्धवीर सिंह चरक, जोफ्रा आर्चर, तुषार देशपांडे, क्वेना मफाका, नांद्रे बर्गर, रवि बिश्नोई, सुशांत मिश्रा, यश राज पुंजा, विग्नेश पुथुर, रवि सिंह, अमन राव, बृजेश शर्मा, एडम मिल्ने, कुलदीप सेन

आईपीएल 2026 में आज का मैच लाइव कहां और कैसे देखें?

अगर आप जानना चाहते हैं कि आईपीएल 2026 में आज का लाइव मैच कहां और कैसे देखें, तो इसके लिए आपके पास कई विकल्प मौजूद हैं। नीचे आज खेले जाने वाले लखनऊ सुपर जाइंट्स बनाम राजस्थान रॉयल्स मुकाबले को लाइव देखने के तरीके बताए गए हैं।

लाइव स्ट्रीमिंग: लखनऊ सुपर जाइंट्स बनाम राजस्थान रॉयल्स मैच JioHotstar ऐप पर हिंदी और अंग्रेजी के साथ-साथ भोजपुरी, हरियाणवी, तमिल, तेलगु, कन्नड़ जैसी कई अन्य क्षेत्रीय भाषाओं में उपलब्ध होगा।

लाइव टेलीकास्ट: लखनऊ सुपर जाइंट्स बनाम राजस्थान रॉयल्स मुकाबला स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के अलग अलग चैनलों पर हिंदी और अंग्रेजी सहित अन्य क्षेत्रीय भाषाओं में देखा जा सकता है।

IPL 2026 में आज का मुकाबला लखनऊ सुपर जाइंट्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जाएगा। ऐसे में अगर आप जानना चाहते थे कि आज किसका मैच है, तो अब आपको LSG vs RR मुकाबले से जुड़ी हर जरूरी जानकारी मिल गई होगी और आप मैच का पूरा आनंद ले सकते हैं।

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुकइंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

आकाश अवस्थी स्पोर्ट्स डाइजेस्ट हिंदी में बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और स्पोर्ट्स जर्नलिज्म में दो वर्षों का अनुभव रखते हैं। इससे पहले वे इंडिया न्यूज़ और स्पोर्ट्सविकी जैसे प्रतिष्ठित प्लेटफॉर्म्स के साथ भी काम कर चुके हैं। क्रिकेट, कबड्डी और अन्य खेलों की बारीकियों को गहराई से समझना और उन्हें आसान व रोचक अंदाज में पाठकों तक पहुंचाना उनकी खासियत है। खेल जगत के साथ साथ पॉलिटिक्स की हर हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है।

Leave A Reply

Exit mobile version