आईपीएल 2026 के शेड्यूल का सभी को बेसब्री से इंतज़ार था और अब वो पल आ गया है, शेड्यूल का ऐलान हो गया है। इस बार पूरे सीजन के लिए शेड्यूल का ऐलान नहीं किया जाएगा बल्कि कुछ मैचों के लिए ही घोषित किया गया है। तो चलिए जानते हैं कि कितने मैचों के लिए आईपीएल के शेड्यूल का ऐलान किया गया है।
IPL 2026: RCB और SRH के बीच होगा ओपनिंग मैच
इस बार आईपीएल 2026 का ओपनिंग मैच पिछली बार की चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाना है।
अब तक इस लीग की लगभग प्रथा-सी बन गई थी कि पिछली बार की फाइनलिस्ट के बीच ही ओपनिंग मैच होता था, लेकिन इस बार ऐसा नहीं हो रहा है। 19वें सीजन में एसआरएच और आरसीबी के बीच मैच खेला जाएगा। यह मैच बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाना है।
तीसरे मुकाबले में भिड़ेंगी ट्रेड डर्बी (CSK बनाम RR)
वहीं सीजन का दूसरा मैच 5 बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस और 3 बार की चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जाना है। यह मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाना है।
वहीं तीसरा मैच राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला जाना है। यह मुकाबला काफी ज्यादा महत्वपूर्ण है। क्योंकि सीजन शुरू होने से पहले दोनों टीमों ने ट्रेड किया था। चेन्नई ने संजू सैमसन को रविंद्र जडेजा और सैम करन के बदले ट्रेड किया था।
अब देखना दिलचस्प होगा कि किस टीम को इस ट्रेड डील में ज्यादा फायदा हुआ है। ट्रेड डर्बी के बीच मुकाबला रोमांचक होने की उम्मीद है। यह मैच गुवाहाटी में खेला जाएगा।
पिछले सीजन की रनरअप चौथे दिन खेलेगी अपना पहला मैच
पिछले बार की रनरअप पंजाब किंग्स को अपना पहला मैच चौथे दिन गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेलना है। दोनों टीमों के बीच मुकाबला मुल्लांपुर में खेला जाएगा।
IPL 2026 शेड्यूल
- 28 मार्च, 2026 (शनिवार) – रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम सनराइजर्स हैदराबाद (बेंगलुरु)
- 29 मार्च, 2026 (रविवार) – मुंबई इंडियंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स (मुंबई)
- 30 मार्च, 2026 (सोमवार) – राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स (गुवाहाटी)
- 31 मार्च, 2026 (मंगलवार) – पंजाब किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस (मुल्लांपुर)
- 01 अप्रैल, 2026 (बुधवार) – लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स (लखनऊ)
- 02 अप्रैल, 2026 (गुरुवार) – कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद (कोलकाता)
- 03 अप्रैल, 2026 (शुक्रवार) – चेन्नई सुपर किंग्स बनाम पंजाब किंग्स (चेन्नई)
- 04 अप्रैल, 2026 (शनिवार) – दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस (दिल्ली)
- 04 अप्रैल, 2026 (शनिवार) – गुजरात टाइटंस बनाम राजस्थान रॉयल्स (अहमदाबाद)
- 05 अप्रैल, 2026 (रविवार) – सनराइजर्स हैदराबाद बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स (हैदराबाद)
- 05 अप्रैल, 2026 (रविवार) – रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम चेन्नई सुपर किंग्स (बेंगलुरु)
- 06 अप्रैल, 2026 (सोमवार) – कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम पंजाब किंग्स (कोलकाता)
- 07 अप्रैल, 2026 (मंगलवार) – राजस्थान रॉयल्स बनाम मुंबई इंडियंस (गुवाहाटी)
- 08 अप्रैल, 2026 (बुधवार) – दिल्ली कैपिटल्स बनाम गुजरात टाइटंस (दिल्ली)
- 09 अप्रैल, 2026 (गुरुवार) – कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स (कोलकाता)
- 10 अप्रैल, 2026 (शुक्रवार) – राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (गुवाहाटी)
- 11 अप्रैल, 2026 (शनिवार) – पंजाब किंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद (मुल्लांपुर)
- 11 अप्रैल, 2026 (शनिवार) – चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स (चेन्नई)
- 12 अप्रैल, 2026 (रविवार) – लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम गुजरात टाइटंस (लखनऊ)
- 12 अप्रैल, 2026 (रविवार) – मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (मुंबई)







