IPL Record: इस समय आईपीएल 2026 का सीजन काफी रोमांचक अंदाज में आगे बढ़ रहा है। इसके चलत हुए आईपीएल 2026 सीजन का 63वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम को 5 विकेट से हराकर प्लेऑफ में प्रवेश कर लिया है। वहीं इस मैच में चेन्नई टीम के कप्तान और सलामी बल्लेबाज रुतुराज गायकवाड़ ने एक खास उपलब्धि भी हासिल कर ली है।
इसके चलते हुए अब वह आईपीएल में चेन्नई टीम की तरफ से एमए चिदंबरम स्टेडियम में 1,000 रन बनाने वाले केवल तीसरे बल्लेबाज बने हैं। इसके अलावा आइए जानते हैं कि आईपीएल में इस मैदान पर किन-किन बल्लबाजों ने 1,000 से अधिक रन बनाए हैं।
1. महेंद्र सिंह धोनी : 1,547 रन :-
आईपीएल के इतिहास में एमए चिदंबरम स्टेडियम में सर्वाधिक रन बनाने का रिकॉर्ड अभी तक चेन्नई सुपर किंग्स टीम को 5 बार खिताब जिताने वाले पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के नाम पर ही दर्ज है। क्यूंकि उन्होंने इस मैदान पर 75 मैचों में खेलते हुए 40.71 की बल्लेबाजी औसत और 144.30 की स्ट्राइक रेट से 1,547 रन बनाए हैं।

वहीं इस बीच उन्होंने यहां पर कुल 7 अर्धशतक लगाए हैं। इसके अलावा इस मैदान पर उन्होंने 1,478 रन चौथे या उससे निचले क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए बनाए हैं। जबकि अन्य किसी बल्लेबाज ने इन क्रमों 1,300 रन भी नहीं बनाए हैं।
2. सुरेश रैना : 1,498 रन :-
इस सूची में दूसरे पायदान पर चेन्नई सुपर किंग्स टीम के पूर्व भरोसेमंद बल्लेबाज रहे सुरेश रैना का नाम आता है। क्यूंकि उन्होंने चेन्नई के इस ऐतिहासिक मैदान पर 56 मैचों में खेलते हुए 29.96 के बल्लेबाजी औसत से 1,498 रन बनाए हैं।

जबकि इस बीच बाएं हाथ के बल्लेबाज ने भी चेपॉक में 8 अर्धशतक और एक शतक लगाया है। वहीं इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 135.32 का रहा है। इस बीच गौर करने वाली बात यहाँ है कि रैना और मार्कस स्टोइनिस ही ऐसे एकमात्र गैर-ओपनर हैं जिन्होंने यहां पर आईपीएल में कोई शतक लगाया है।
3. रुतुराज गायकवाड़ : 1,012 रन :-
इस सूची में अब तीसरे पायदान पर चेन्नई सुपर किंग्स टीम के मौजूदा कप्तान रुतुराज गायकवाड़ का नाम आ गया है। इस मैच में सनराइजर्स हैदराबाद टीम के खिलाफ खराब प्रदर्शन के बावजूद उन्होंने चेपॉक के मैदान में लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है। इसके अलावा उन्होंने यहां पर खेले 25 मैचों में 50.60 की शानदार बल्लेबाजी औसत से 1,012 रन बनाए हैं।

इसके अलावा चेपॉक के मैदान पर कम से कम 500 रन बनाने वाले खिलाड़ियों में गायकवाड़ की औसत सबसे अच्छी है। इसके अलावा उन्होंने चेन्नई के मैदान पर अभी तक कुल 8 अर्धशतक और एक शतक भी लगाया है। जबकि इस दौरान उनकी स्ट्राइक रेट 136.38 की रही है।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।







