Wednesday, June 17

कोलकता नाइट राइडर्स ने लखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 4 विकेट के नुकसान पर 181 रन बनाए।

लखनऊ सुपर जाइंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। क्योंकि ईडन गार्डेन में चेस करना आसान होता है। अजिंक्य रहाणे भी पहले गेंदबाजी करना चाहते थे।

कप्तान रहाणे ने दिया आलोचकों को बल्ले से जवाब

पहले बल्लेबाजी करने उतरी केकेआर की शुरुआत काफी खराब रही। फिन एलन एक बार फिर फ्लॉप हो गए और मोहम्मद शमी का शिकार बने। कप्तान अजिंक्या रहाणे के स्ट्राइक रेट पर लगातार चर्चा हो रही थी जिसके चलते उन्होंने स्टार्टिंग से ही आगे आक्रामक बल्लेबाजी जारी रखी।

रघुवंशी ने भी रहाणे का बखूबी साथ निभाया। दोनों तेजी से रन बना रहे थे और टीम को बड़े स्कोर की तरफ लेकर जा रहे थे। इसी चक्कर में वो और तेज खेल रहे थे जो कि दोनों का नेचुरल गेम भी नहीं हैं। रघुवंशी स्पिनर्स के सामने फंस रहे थे लेकिन अजिंक्या काफी अच्छी फॉर्म में नजर आ रहे थे।

फिर से फ्लॉप हुए रिंकू सिंह

रहाणे 24 गेंदों में 170 के स्ट्राइक रेट से 45 रन बनाकर आउट हुए तो उनके पीछे रघुवंशी भी चलते बने। वो भी 33 गेंदों में 45 रन बनाकर चलते बने। रिंकू सिंह की खराब फॉर्म जारी हैं। जब टीम को मोमेंटम जो जरूरत थी तब उनकी पारी ने वो केकेआर से छीन लिया। रिंकू सिंह की संघर्षपूर्ण पारी 7 गेंदों में खत्म हुई और वो सिर्फ 5 रन ही बना पाए।

खराब फॉर्म में चल रहे कैमरन ग्रीन के ऊपर काफी दबाव था। एक तो उनके रन नहीं आ रहे थे और उसके बाद वो गेंदबाजी भी नहीं कर रहे थे जिसके चलते केकेआर के फैंस उनसे काफी खफा थे।

ग्रीन ने किया खुद को साबित

इस मैच में उन्होंने शुरू में समय लिया और एक बार जब वो सेट हो गया तो उन्होंने सभी गेंदबाजों की क्लास लगाई और बताया कि क्यों उनको इतना ज्यादा हाईली रेट किया जाता है।

रोवमन ने भी तेज तर्रार पारी खेली। उन्होंने और ग्रीन ने मिलकर केकेआर को एक अच्छे टोटल तक पहुंचा दिया। जब तक ग्रीन संघर्ष कर रहे थे तब तक पॉवेल ने गेंदबाजों पर अटैक जारी रखा था। वेस्टइंडीज खिलाड़ी ने अपनी पावर का भरपूर इस्तेमाल करते हुए लंबे लम्बे छक्के लगाए।

पॉवेल और ग्रीन ने की शानदार फिनिश

ग्रीन और पॉवेल ने स्लॉग ओवरों में शानदार बल्लेबाजी की। रिंकू सिंह ने जो मोमेंटम लखनऊ की तरफ शिफ्ट किया था। इन दोनों ने मिलकर उसका न सिर्फ वापस लाया बल्कि आखिरी ओवरों में जनर रन भी बनाए। ग्रीन ने 24 में 32 तो पॉवेल ने 24 में 39 रन बनाए। इनकी बदौलत केकेआर ने 20 ओवरों में 181 बोर्ड पर लगा दिए।

आईपीएल से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुकइंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

आकाश अवस्थी स्पोर्ट्स डाइजेस्ट हिंदी में बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और स्पोर्ट्स जर्नलिज्म में दो वर्षों का अनुभव रखते हैं। इससे पहले वे इंडिया न्यूज़ और स्पोर्ट्सविकी जैसे प्रतिष्ठित प्लेटफॉर्म्स के साथ भी काम कर चुके हैं। क्रिकेट, कबड्डी और अन्य खेलों की बारीकियों को गहराई से समझना और उन्हें आसान व रोचक अंदाज में पाठकों तक पहुंचाना उनकी खासियत है। खेल जगत के साथ साथ पॉलिटिक्स की हर हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है।

Leave A Reply

Exit mobile version