LSG Squad Analysis In IPL 2025: इस बार आईपीएल का 18वां सीजन 22 मार्च से शुरू होने जा रहा है। जिसका सभी फैंस बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। जिस तरह से इस बार नीलामी में सभी टीमों में बड़े बदलाब हुए हैं। उसकी वजह से इस आगामी आईपीएल सीजन को लेकर उत्सुकता काफी बढ़ गई है। क्यूंकि इस बार लखनऊ की टीम को ऋषभ पंत के रूप में नया कप्तान मिला है।

इसके अलावा वह आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी भी बने हैं। इसके चलते हुए ही यह टीम कुछ नए व पुराने खिलाड़ियों के मिश्रण के बाद एक बार फिर से काफी मजबूत दिखने लगी है। लेकिन इस बार के सीजन में उनका प्रदर्शन कैसा रहने वाला है वह तो आने वाला समय ही बताएगा। वहीं इससे पहले हम आपको इस बार की एलएसजी टीम में क्या ताकत और खामियां हैं उसके बारे में बताने वाले हैं।
LSG की सबसे बड़ी ताकत और कमजोरी :-

आईपीएल 2025 के सीजन में लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम भी सभी अन्य टीमों की तरफ नए अंदाज में उतरने वाली है। क्यूंकि इस फ्रेंचाइजी ने नीलामी से पहले 51 करोड़ रुपये में 5 खिलाड़ियों को रिटेन कर लिया था। इसके बाद मेगा नीलामी के समय भी इन्होने 68.90 करोड़ रुपये में 19 खिलाड़ियों को और खरीदा था। चलिए अब जान लेते है इस टीम की ताकत और कमजोरियां क्या- क्या हैं।
लखनऊ टीम की पहली सबसे बड़ी ताकत :-

LSG टीम की आईपीएल 2025 के सीजन में सबसे बड़ी ताकत उनकी सलामी जोड़ी रहने वाली है। इस बार इसके लिए ओपनिंग में संभावित रूप से दक्षिण अफ्रीका के एडेन मार्करम और ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिशेल मार्श उतरने वाले हैं। इस समय मार्श चोटिल हैं लेकिन वह आईपीएल के सीजन तक फिट हो सकते हैं।
LSG की दूसरी सबसे बड़ी ताकत :-

इस बार के आईपीएल सीजन में लखनऊ टीम की दूसरी सबसे बड़ी ताकत है उनका बैटिंग ऑर्डर। इस समय LSG की टीम में एक से बढ़कर एक शानदार बल्लेबाज मौजूद हैं। ये सभी बल्लेबाज पहले नंबर से लेकर अंत तक विस्फोटक बल्लेबाजी करने के लिए जाने जाते हैं। इस टीम में मार्श और मार्करम के अलावा, ऋषभ पंत, निकोलस पूरन, आयुष बडोनी, डेविड मिलर और अब्दुल समद जैसे खतरनाक बल्लेबाज मौजूद हैं।
लखनऊ की तीसरी ताकत :-

LSG की की तीसरी सबसे बड़ी ताकत है इसकी बॉलिंग लाइन-अप। इस टीम में गेंदबाजी में रवि बिश्नोई, तेज गेंदबाज मयंक यादव, मोहसिन खान, आकाश दीप, शमार जोसेफ, अवेश खान जैसे करीब 10 स्पेशलिस्ट गेंदबाज मौजूद हैं।
LSG की सबसे बड़ी कमजोरी :-

इस बार लखनऊ टीम की सबसे बड़ी कमजोरी है इसमें अच्छे ऑलराउंडर्स की कमी का होना। इससे पहले पिछले आईपीएल सीजन में इस टीम के पास मार्कस स्टोइनिस जैसे शानदार ऑलराउंडर मौजूद थे। लेकिन इस बार भी इसमें 6 ऑलराउंडर मौजूद हैं। जिनमें से केवल मिशेल मार्श ही विश्व स्तरीय खिलाड़ी के तौर पर दिखाई देते हैं। लेकिन वह भी इस समय अपनी फिटनेस से जूझ रहे हैं।
लखनऊ की दूसरी कमजोरी :-
आईपीएल 2025 के सीजन में इस टीम की दूसरी सबसे बड़ी कमजोरी है भारत के शानदार स्पिनर रवि बिश्नोई का साथ देने वाला कोई शानदार स्पिनर का टीम में नहीं होना। इस बार उनको 11 करोड़ रुपये में रिटेन किया गया था। लेकिन इस बार उनका साथ देने के लिए टीम में कोई दूसरा विश्व स्तरीय स्पिन गेंदबाज नहीं है।
LSG की तीसरी कमजोरी :-

लखनऊ टीम की इस आगामी आईपीएल सीजन में तीसरी सबसे बड़ी कमजोरी है उनका विकेटकीपर का चयन करना। इस बार टीम ने तीन-तीन बेहतरीन विकेटकीपर को खरीदा है। लेकिन इस बार 27 करोड़ में खरीदे गए कप्तान श्रषभ पंत ही इस टीम के मुख्य विकेटकीपर रहने वाले हैं। तभी तो अभी तक इस टीम के लिए कीपिंग करते आए निकोलस पूरन को अपने दस्ताने छोड़ने पड़ सकते हैं। जबकि उनका तीसरा विकेटकीपर आर्यन जुयाल है। लेकिन उनको टीम में मौका कब मिलता है यह कहा नहीं जा सकता है।
Latest Cricket News in Hindi, Latest Football News in Hindi, Latest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा, खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरों पाने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।







