IPL 2026: कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम को अब आईपीएल 2026 सीजन की शुरुआत से पहले ही बड़ा झटका लग गया है। क्यूंकि इस टीम के प्रमुख तेज गेंदबाज चोट के चलते हुए पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। इसके चलते हुए अब केकेआर के तेज गेंदबाज हर्षित राणा चोट के चलते इंडियन प्रीमियर लीग के इस पूरे सीजन से बाहर हो गए हैं।
वहीं अब इस टूर्नामेंट की शुरुआत से पहले ही शाहरुख खान के स्वामित्व वाली कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम के लिए यह एक बड़ा झटका है। क्यूंकि इस मौजूदा समय में वह केकेआर के प्रमुख तेज गेंदबाज हैं। इसके अलावा उन्होंने साल 2024 और 2025 के सीजन में अपनी टीम के लिए काफी शानदार गेंदबाजी की थी।
टी20 वर्ल्ड कप 2026 से भी बाहर हुए थे हर्षित राणा :-
इसके अलावा हर्षित राणा गेंदबाजी के साथ-साथ अच्छी बल्लेबाजी भी कर सकते हैं। वह अपनी टीम के लिए निचले क्रम में आकर तेजी से रन बनाने के लिए भी जाने जाते थे। इसके अलावा अब कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया गया है कि हर्षित राणा चोट की वजह से आईपीएल 2026 से बाहर हो गए हैं।

इस बीच हम आपको बता देना चाहते हैं कि हर्षित राणा को टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले साउथ अफ्रीका के खिलाफ अभ्यास मैच में चोट लगी थी। इसके चलते हुए वह टी-20 वर्ल्ड कप से भी बाहर हो गए थे। इसके बाद तब उनकी जगह पर मोहम्मद सिराज को भारत के स्क्वाड में शामिल किया गया था।
केकेआर के लिए शानदार रहा है हर्षित राणा का प्रदर्शन :-
भारतीय टीम के स्टार तेज गेंदबाज हार्षित राणा ने कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए ही अभी तक आईपीएल खेला है। इसके अलावा उन्होंने साल 2022 में केकेआर के लिए अपना आईपीएल डेब्यू किया था। इसके अलावा वह दिल्ली के रहने वाले हैं। जबकि वह भारतीय कोच गौतम गंभीर के काफी करीबी भी हैं। तब से लेकर अभी तक उन्होंने केकेआर की टीम के लिए कुल 34 टी20 मैचों की 32 पारियों में खेलते हुए 40 विकेट हासिल किए हैं।

इस बीच उनका बेस्ट प्रदर्शन 24 रन देकर 3 विकेट लेना रहा है। इसके अलावा आईपीएल में खेलते हुए हर्षित राणा का इकॉनमी 9.51 का रहा है। जबकि इस लीग में बल्लेबाजी करते हुए भी अभी तक उन्होंने कुल 56 रन भी बनाए हैं। वहीं इस लीग में उनका 34 रन बेस्ट स्कोर रहा है। उनके चोटल हो जाने के बाद अब देखना यह होगा कि कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम उनके रिप्लेसमेंट के तौर पर किस खिलाड़ी को अपने साथ जोड़ती है यह तो आने वाला समय ही बताएगा।
कैसे हुए थे हर्षित राणा चोटिल :-

भारतीय टीम के उभरते हुए स्टार तेज गेंदबाज हर्षित राणा दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अभ्यास मैच में चोटिल हुए थे। तब उनके दाएं पैर के घुटने में चोट लगी थी। इसके बाद उन्होंने साउथ अफ्रीका के खिलाफ मैच में मात्र एक ओवर ही गेंदबाजी की थी। वहीं इसके बाद उनको मैदान से बाहर जाना पड़ा था। एक मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार हर्षित को सर्जरी के लिए आराम दिया गया था। लेकिन अब उनकी चोट की स्थिति कैसी है इसको लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं उपलब्ध हो पाई है।
कोलकाता नाइट राडर्स का आईपीएल 2026 के लिए पूरा स्क्वाड :-
अजिंक्य रहाणे, अंगकृष रघुवंशी, अनुकूल रॉय, मनीष पांडे, रमनदीप सिंह, रिंकू सिंह, रोवमैन पॉवेल, सुनील नरेन, उमरान मलिक, वैभव अरोड़ा, वरुण चक्रवर्ती, कैमरून ग्रीन, फिन एलन, मथीशा पथिराना, तेजस्वी सिंह, कार्तिक त्यागी, प्रशांत सोलंकी, राहुल त्रिपाठी, टिम सीफर्ट, ब्लेसिंग मुजारबानी, सार्थक रंजन, दक्ष कामरा, रचिन रवींद्र, आकाश दीप.
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।







