Saturday, March 14

सनातन प्रीमियर लीग (SPL 2026) के दूसरे दिन दिल्ली इंद्रप्रस्थ किंग्स और उत्तराखंड चंद्रशेखर आजाद थंडर्स आमने-सामने थीं। यह मुकाबला सुबह 10 बजे इंदौर के जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में खेला गया।

उत्तराखंड ने इस मुकाबले में शानदार गेंदबाजी करते हुए दिल्ली को कम स्कोर पर रोक दिया और उसके बाद आसानी से रन चेज़ पूरा कर लिया। आकाश यादव को उनके ऑलराउंड प्रदर्शन (1/12, 10 बॉल में 32*) के चलते मैन ऑफ़ द मैच दिया गया।

दिल्ली इंद्रप्रस्थ किंग्स की पारी

SPL 2026: Delhi IPK vs Uttarakhand CSAT Match Report
SPL 2026: Delhi IPK vs Uttarakhand CSAT Match Report

दिल्ली की टीम ने टॉस जीतकर फिर से दूसरे मैच में पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली इंद्रप्रस्थ किंग्स की शुरुआत अच्छी नहीं रही और टीम ने जल्दी-जल्दी विकेट खो दिए। लेकिन एक बार फिर से पिछले मैच की तरह इस मैच में भी साहिल ने शानदार बल्लेबाजी की।

टीम की ओर से साहिल ने 15 गेंदों में 4 गगनचुंबी छक्कों की बदौलत 35 रन बनाकर पारी को संभालने की कोशिश की। वहीं मोनू ने 13 गेंदों में 18 रन का योगदान दिया। निचले क्रम में विमल गंभीर ने 8 गेंदों में नाबाद 10 रन बनाकर टीम का स्कोर थोड़ा आगे बढ़ाया।

साहिल की पारी के चलते दिल्ली ने बनाया सम्मानजनक स्कोर

SPL 2026: Delhi IPK vs Uttarakhand CSAT Match Report
SPL 2026: Delhi IPK vs Uttarakhand CSAT Match Report

भले ही दिल्ली के नियमित अंतराल में विकेट नहीं गिरे, लेकिन उत्तराखंड के गेंदबाजों ने सधी हुई गेंदबाजी की, जिसके चलते दिल्ली के बल्लेबाज खुलकर नहीं खेल सके। साहिल ने 8वें ओवर में छक्कों की हैट्रिक जड़कर टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुँचाया। दिल्ली की टीम ने 10 ओवरों में 4 विकेट के नुकसान पर 84 रन बना सके।

आकाश ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 2 ओवरों में 6 की इकॉनमी से 12 रन खर्च करते हुए 1 विकेट लिया। उनके अलावा लोकेश और अमित ने भी 1-1 विकेट लिया।

आकाश यादव ने खेली अहम पारी

85 रन का पीछा करने उत्तरी उत्तराखंड की टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। उनके टॉप आर्डर के बल्लेबाज सस्ते में निपट गए। हालाँकि आकाश यादव ने अंत में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 10 गेंदों में 32* रन बनाकर टीम को जीत दिलाने में अहम योगदान दिया।

उत्तराखंड ने 9.2 ओवरों में 5 विकेट के नुकसान पर 85 रन का टारगेट चेस कर दिया था। आकाश यादव बने प्लेयर ऑफ़ द मैच

आकाश यादव बने मैन ऑफ़ द मैच

SPL 2026: Delhi IPK vs Uttarakhand CSAT Match Report
SPL 2026: Delhi IPK vs Uttarakhand CSAT Match Report

उत्तराखंड के ऑलराउंडर आकाश यादव ने पहले गेंदबाजी से अपनी टीम का कमबैक कराया। उन्होंने अपने स्पेल के 2 ओवरों में 12 रन देकर 1 विकेट चटकाया। जबकि, बल्लेबाजी के दौरान उन्होंने 10 गेंदों में 32 रन बनाए।

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुकइंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

आकाश अवस्थी स्पोर्ट्स डाइजेस्ट हिंदी में बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और स्पोर्ट्स जर्नलिज्म में दो वर्षों का अनुभव रखते हैं। इससे पहले वे इंडिया न्यूज़ और स्पोर्ट्सविकी जैसे प्रतिष्ठित प्लेटफॉर्म्स के साथ भी काम कर चुके हैं। क्रिकेट, कबड्डी और अन्य खेलों की बारीकियों को गहराई से समझना और उन्हें आसान व रोचक अंदाज में पाठकों तक पहुंचाना उनकी खासियत है। खेल जगत के साथ साथ पॉलिटिक्स की हर हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है।

Leave A Reply

Exit mobile version