स्मृति मंधाना और हरमनप्रीत का जलवा, पाकिस्तान के खिलाफ भारत ने बनाया 170 का चुनौतीपूर्ण स्कोर।
विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 का छठां मुकाबला भारतीय महिला और पाकिस्तान महिला के बीच बर्मिंघम के एजबेस्टन स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच टीम इंडिया की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने फैसला किया है।
इस मैच में पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय महिला टीम ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 170 रन ही बना पायी। इस बड़े स्कोर में स्मृति मांधना और कप्तान हरमनप्रीत कौर का अहम योगदान रहा।
भारत की शुरुआत इस मुकाबले में निराशाजनक रही। पारी के पहले ही ओवर में शैफाली वर्मा 6 रन बनाकर आउट हो गईं, जबकि जेमिमा रोड्रिग्स भी ज्यादा देर क्रीज पर नहीं टिक सकीं और सिर्फ 1 रन बनाकर पवेलियन लौट गईं।
स्मृति मंधाना और हरमनप्रीत कौर की साझेदारी ने टीम को मजबूत स्थिति में पहुँचाया
शुरुआती झटकों के बाद कप्तान हरमनप्रीत कौर और स्मृति मंधाना ने जिम्मेदारी संभाली और टीम की पारी को स्थिरता दी। दोनों बल्लेबाजों ने तीसरे विकेट के लिए 91 रन जोड़कर भारत को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। स्मृति मंधाना ने बेहतरीन लय में बल्लेबाजी करते हुए 44 गेंदों पर 68 रन बनाए और टीम की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाने वाली खिलाड़ी रहीं। वहीं हरमनप्रीत कौर ने 35 गेंदों में 36 रन की उपयोगी पारी खेली।
पारी के आखिरी ओवरों में ऋचा घोष ने आक्रामक अंदाज दिखाया। उन्होंने सिर्फ 17 गेंदों में 34 रन बनाकर तेजी से स्कोर बढ़ाया और भारत को एक चुनौतीपूर्ण कुल स्कोर तक पहुंचाने में अहम योगदान दिया।
भारत के लिए महिला टी20 वर्ल्ड कप में दुसरी सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाली खिलाड़ी बनीं स्मृति मंधाना
स्मृति मंधाना भारतीय महिला टीम की सबसे भरोसेमंद बल्लेबाजों में से एक हैं। उन्होंने साल 2014 में महिला टी20 विश्व कप में अपना पहला मैच खेला था। तब से अब तक वह इस टूर्नामेंट में 26 मैच खेल चुकी हैं और 13 छक्के भी लगा चुकी हैं। उनके बल्ले से 5 अर्धशतक निकले हैं, जबकि उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 87 रन रहा है। लगातार शानदार प्रदर्शन के दम पर मंधाना ने महिला टी20 विश्व कप में भारत की सबसे सफल बल्लेबाजों में अपनी खास पहचान बनाई है।
पाकिस्तान टीम के गेंदबाजों का प्रदर्शन औसत रहा
पाकिस्तान की ओर से गेंदबाजी में कप्तान फातिमा सना और सादिया इकबाल सबसे सफल गेंदबाज रहीं। दोनों ने अपने 4-4 ओवर के स्पेल में 2-2 विकेट हासिल किए। हालांकि, सादिया इकबाल ने 41 रन खर्च किए, जबकि फातिमा सना ने 33 रन देकर किफायती गेंदबाजी की। रमीं शमीम ने भी टीम को एक महत्वपूर्ण विकेट दिलाया और अपने चार ओवर में 30 रन दिए।
वहीं तस्मिया रुबाब को भी एक विकेट मिला, लेकिन उन्होंने 41 रन खर्च किए। कुल मिलाकर पाकिस्तान की गेंदबाजों को भारतीय बल्लेबाजों के सामने काफी संघर्ष करना पड़ा और वे रनगति पर पूरी तरह अंकुश नहीं लगा सकीं।
महिला T20 वर्ल्ड कप 2026 की लेटेस्ट न्यूज के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें







