Saturday, June 20

Women’s T20 World Cup 2026: महिला T20 विश्व कप 2026 का 10वां संस्करण 12 जून से 5 जुलाई तक इंग्लैंड में खेला जाने वाला है। इसके अलावा महिला T20 विश्व कप अपने साथ हर बार एक नई कहानी लेकर आता है। इस दौरान नई प्रतिभाएँ, नए हीरो और कुछ ऐसे खिलाड़ी जो अचानक पूरी दुनिया का ध्यान अपनी ओर खींच लेते हैं। इसके अलावा यह मेगा टूर्नामेंट केवल मुकाबलों का मंच नहीं होता है बल्कि यह उस अगली पीढ़ी का आगाज़ भी होता है जो आने वाले वर्षों में महिला क्रिकेट की दिशा और दशा दोनों को तय करता है।

इसके चलते हुए ही हर बार की तरह इस बार भी उम्मीदें बेहद ऊँची हैं। क्योंकि पूरी दुनिया भर की टीमों में कई ऐसे युवा क्रिकेटर्स शामिल हैं जिन्होंने अभी हाल के समय में घरेलू और इंटरनेशनल क्रिकेट में अपने शानदार प्रदर्शन से सभी को काफी प्रभावित किया है। इसके चलते हुए आज हम बात करेंगे कुछ ऐसे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों की जो इस मेगा टूर्नामेंट में काफी सुर्खियों में रहने वाले हैं।

1. जॉर्जिया वॉल : ऑस्ट्रेलिया :-

केवल अपनी 22 साल की छोटी सी उम्र में जॉर्जिया वॉल ने ऑस्ट्रेलिया की बैटिंग लाइनअप में अपनी एक मजबूत जगह बना ली है। इसके अलावा भारतीय टीम के खिलाफ अपने दूसरे ही इंटरनेशनल मैच में ODI शतक लगाकर भी उन्होंने अपने करियर की धमाकेदार शुरुआत की थी।

Georgia Voll
Georgia Voll

इसके बाद से वह लगातार बड़े स्कोर बना रही हैं। इस दौरान उन्होंने सभी को अपनी आक्रामक बल्लेबाज़ी से भी प्रभावित किया है। इसके अलावा T20 क्रिकेट में उनका तेज़ स्ट्राइक रेट और लगातार रन बनाने की क्षमता भी उनको अब इस आगामी टूर्नामेंट की सबसे खतरनाक युवा बल्लेबाज़ों में से एक बनाती है।

2. नंदनी शर्मा : भारत :-

इस मौजूदा समय में भारतीय महिला क्रिकेट टीम के लिए नंदनी शर्मा एक नई उम्मीद बनकर उभरी हैं। क्यूंकि अभी हाल ही उन्होंने इंग्लैंड टीम के खिलाफ अपने डेब्यू मैच में 4 ओवर में 3/34 की शानदार गेंदबाज़ी करते हुए अपनी टीम को जीत दिलाने में काफी अहम रोल निभाया था। इसके चलते हुए उन्होंने अपने टैलेंट का लोहा मनवा दिया है। इसके अलावा महिला प्रीमियर में भी उन्होंने लगातार विकेट लेकर खुद को साबित किया है। इस बीच उनकी सटीक लाइन-लेंथ और विविधता ने उन्हें एक भरोसेमंद तेज गेंदबाज़ के रूप में स्थापित किया है।

Nandini Sharma
Nandini Sharma

इसके अलावा चेम्सफोर्ड के काउंटी ग्राउंड में किए गए अपने इस शानदार प्रदर्शन के साथ ही वह टी20 इंटरनेशनल डेब्यू पर तीन विकेट लेने वाली दूसरी भारतीय महिला तेज गेंदबाज़ भी बन गई हैं। क्यूंकि इससे पहले यह उपलब्धि पहले केवल सोनिया दबीर के नाम थी। उन्होंने साल 2010 में इंग्लैंड की टीम के खिलाफ केवल 23 रन देकर 3 विकेट लिए थे। इसके अलावा WPL 2026 से पहले दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने उनको 20 लाख रुपये में खरीदा था। इसके बाद उन्होंने अपने दूसरे ही मैच में हैट्रिक और पांच विकेट लेकर इतिहास रच दिया था। इसके अलावा उन्होंने इस सीजन कुल 17 विकेट लिए थे।

3. टिली कॉर्टीन-कोलमैन : इंग्लैंड :-

टिली कॉर्टीन-कोलमैन इंग्लैंड की एक उभरती हुई युवा बाएं हाथ की स्पिन गेंदबाज़ हैं। इसके अलावा वह अपनी सटीक लाइन-लेंथ और विकेट लेने की क्षमता के लिए जानी जाती हैं।

Tilly Corteen
Tilly Corteen

वहीं इस दौरान घरेलू क्रिकेट और अंडर-19 वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन के बाद उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट में भी अपनी खास पहचान बनाई है। इसके अलावा न्यूज़ीलैंड की टीम के खिलाफ 4/8 जैसे मैच जिताऊ स्पेल ने उनको काफी सुर्खियों में ला दिया था। इसके अलावा अब वह इंग्लैंड टीम की स्पिन अटैक का काफी अहम हिस्सा बन गईं हैं।

4. केयला रेनके : दक्षिण अफ्रीका :-

केयला रेनके दक्षिण अफ्रीका महिला क्रिकेट टीम की एक उभरती हुई ऑलराउंडर खिलाड़ी हैं। इसके अलावा वह अपनी पावर-हिटिंग और दबाव में शानदार प्रदर्शन के लिए जानी जाती हैं। इसके अलावा उन्होंने काफी कम उम्र में ही दक्षिण अफ्रीका की अंडर-19 टीम की कप्तानी की है। इसके बाद उन्होंने सीनियर टीम में अपनी जगह बनाकर तेजी से अपने आप को साबित किया है।

Kayla Reyneke
Kayla Reyneke

इसके चलते हुए उन्होंने न्यूज़ीलैंड की महिला टीम के खिलाफ एक मैच में लगातार तीन छक्के लगाकर अपनी फिनिशिंग क्षमता को भी उजागर किया था। जबकि एक अन्य मैच में भी उन्होंने आखिरी गेंद पर छक्का लगाकर अपनी टीम को रोमांचक जीत दिलाई थी। वहीं इस मौजूदा समय में उनकी आक्रामक बल्लेबाज़ी और आत्मविश्वास ही उनको आने वाले समय में दक्षिण अफ्रीका टीम की एक बड़ी मैच-विनर खिलाड़ी बनाता है।

5. फीबे मोल्केनबोअर : नीदरलैंड्स :-

फीबे मोल्केनबोअर नीदरलैंड्स महिला क्रिकेट टीम की एक भरोसेमंद टॉप ऑर्डर बल्लेबाज़ हैं। इसके अलावा वह अपनी शांत और स्थिर बल्लेबाज़ी के लिए जानी जाती हैं। इस बीच उन्होंने बहुत कम समय में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में लगातार रन बनाकर अपनी टीम की बल्लेबाज़ी की रीढ़ बनने का काम भी किया है।

Phoebe Molkenboer
Phoebe Molkenboer

इसके अलावा इस दौरान दबाव की परिस्थितियों में अपनी टीम के लिए पारी को संभालना और जरूरी मौकों पर बड़ी पारियां खेलना उनकी खासियत भी रही है। इसके अलावा क्वालिफिकेशन मैचों में उनके अहम योगदान ने नीदरलैंड्स की महिला टीम को पहली बार महिला T20 वर्ल्ड कप में जगह दिलाने में काफी बड़ी भूमिका निभाई है।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version