Sunday, February 15

Will IPL 2025 be MS Dhoni’s last season?: महेंद्र सिंह धोनी और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) आईपीएल इतिहास का अहम हिस्सा हैं। पहले सीजन से आईपीएल खेल रहे धोनी को IPL 2025 में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ गुवाहाटी के बारसापारा स्टेडियम में खेले जाने वाले मुकाबले से पहले BCCI द्वारा उन्हें ‘IPL 18’ का स्पेशल मोमेंटो दिया गया। इस सम्मान ने धोनी के करियर को लेकर नई अटकलें खड़ी कर दी हैं।

धोनी को मिला ‘IPL 18’ का स्पेशल मोमेंटो

आईपीएल 2025 का सीजन खास है, क्योंकि यह लीग का 18वां सीजन है। इस मौके को खास बनाने के लिए BCCI ने उन दिग्गज खिलाड़ियों को IPL 18 का स्पेशल मोमेंटो देने का फैसला किया, जो पहले सीजन (2008) से खेल रहे हैं।

बता दें कि, 22 मार्च को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में विराट कोहली को यह सम्मान मिला, जबकि 30 मार्च को MS धोनी को भी यह सम्मान दिया गया। BCCI के सचिव देवजीत सैकिया ने गुवाहाटी के बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में CSK और राजस्थान रॉयल्स के मुकाबले से पहले धोनी को यह मोमेंटो सौंपा।

यहाँ देखें वीडियो:

क्या यह धोनी के संन्यास का संकेत है?

धोनी ने अब तक अपने भविष्य को लेकर कोई बयान नहीं दिया है, लेकिन यह सम्मान मिलने के बाद अटकलें तेज हो गई हैं कि क्या यह उनका आखिरी आईपीएल सीजन हो सकता है?

43 साल के धोनी की फिटनेस अब सवालों के घेरे में है। उन्हें घुटने की समस्या है, जो पिछले कुछ सीजन से उन्हें परेशान कर रही है। आईपीएल 2024 के दौरान उन्होंने घुटने की सर्जरी कराई थी, लेकिन पूरी तरह से फिट नहीं दिख रहे।

इसके अलावा, इस सीजन में धोनी का बल्लेबाजी क्रम नीचे जाना भी संकेत देता है कि वह खुद को ज्यादा समय तक मैदान पर बनाए रखने के लिए रणनीति बना रहे हैं।

RCB के खिलाफ नंबर 8 की बजाय नंबर 9 पर क्यों आए धोनी?

IPL 2025 के आठवें मैच में CSK का मुकाबला RCB से था। 197 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए CSK ने 100 रन के अंदर 6 विकेट गंवा दिए।

फैंस को उम्मीद थी कि धोनी नंबर 8 पर बल्लेबाजी करने आएंगे, लेकिन रविचंद्रन अश्विन को धोनी से पहले भेजा गया, जिससे सोशल मीडिया पर कई सवाल खड़े हो गए।

इस फैसले के पीछे तीन मुख्य कारण हो सकते हैं:

1. धोनी की फिटनेस चिंता: 7 ओवर तक बल्लेबाजी करने में काफी दौड़ लगानी पड़ती, जिससे उनकी घुटने की समस्या और बढ़ सकती थी।

2. टीम रणनीति: CSK टीम मैनेजमेंट ने शायद धोनी को अंतिम ओवरों के लिए बचाने की योजना बनाई थी।

3. संन्यास की ओर इशारा: क्या यह धोनी की ओर से संकेत था कि यह उनका आखिरी सीजन हो सकता है?

क्या धोनी 2026 में भी खेलेंगे आईपीएल?

धोनी ने अभी तक संन्यास को लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है। हालांकि, जिस तरह से उनकी बल्लेबाजी क्रम में गिरावट आई है और फिटनेस समस्याएं बनी हुई हैं, यह संकेत जरूर है कि CSK अब भविष्य की योजनाएं बना रहा है।

धोनी का ‘IPL 18’ सम्मान एक ऐतिहासिक पल था, लेकिन यह उनके करियर के अंत की ओर इशारा कर सकता है। फैंस को उनके फैसले का इंतजार रहेगा, लेकिन इस सीजन में उनकी भूमिका और फिटनेस पर नजर रखना अहम होगा।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Neetish Kumar Mishra Sports Digest Hindi में Editor के रूप में कार्यरत हैं और खेल पत्रकारिता में गहरा अनुभव रखते हैं। क्रिकेट, टेनिस, फुटबॉल और अन्य खेलों की बारीकियों पर उनकी पकड़ बेहद मजबूत है। नीतिश कुमार मिश्र अपने पेशेवर लेखन के जरिए पाठकों को न सिर्फ सटीक खबरें, बल्कि गहन विश्लेषण के माध्यम से खेलों को और करीब से समझने का मौका भी देते हैं।

Leave A Reply

Exit mobile version