Tuesday, March 10

Sanju Samson: संजू सैमसन को लेकर पिछले कुछ समय से काफी सारी रिपोर्ट्स आ रही थी कि वह आईपीएल 2026 में किसी और टीम की तरफ से खेलने वाले हैं। इसके साथ ही यह खबर भी आ रही थी कि विकेटकीपर बैटर राजस्थान रॉयल्स का साथ छोड़ने वाले हैं। वहीं इस बीच अब उनसे जुड़ी बड़ी अपडेट सामने आई है। इस खबर के अनुसार संजू सैमसन इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें संस्करण में राजस्थान रॉयल्स की जर्सी में नहीं दिखाई देंगे।

संजू सैमसन को लेकर आया बड़ा अपडेट :-

इस बीच अब राजस्थान रॉयल्स टीम के कप्तान संजू सैमसन से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। क्यूंकि क्रिकबज ने अपनी रिपोर्ट में इसका दावा किया है। इसके अनुसार राजस्थान के यह कप्तान 10 साल बाद इस टीम को छोड़ने का मन बना चुके हैं। वहीं इस रिपोर्ट के अनुसार सैमसन ने रॉयल्स के टीम मैनेजमेंट को औपचारिक तौर पर उन्हें ट्रेड या रिलीज करने के लिए भी कहा है।

Sanju Samson
GT vs RR/Getty Images

इसके अलावा उन्होंने लिखित में यह अधिकारिक जानकारी राजस्थान रॉयल्स को भी दी है। वहीं यह विकेटकीपर बल्लेबाज अपनी फ्रेंचाइजी जिसके लिए वह 10 साल खेले हैं, अब उसको छोड़ना चाहते हैं। इसके अलावा सोशल मीडिया पर ऐसी खबरें काफी समय से आ रही थीं। इनमें तब यह दावे किए जा रहे थे। लेकिन इस बीच अभी तक संजू सैमसन या राजस्थान रॉयल्स की तरफ से इस पर कोई भी ऑफिशियल जानकारी नहीं आई है।

राजस्थान रॉयल्स को है इस पर ऐतराज :-

इसके चलते हुए अगर ऐसा होता है तो राजस्थान रॉयल्स की टीम को अगले आईपीएल में एक नए कप्तान की तलाश करनी पड़ सकती है। क्यूंकि राजस्थान रॉयल्स टीम के रेगुलर कप्तान संजू सैमसन इस टीम को टाटा बाय-बाय कह सकते हैं। इसके लिए उन्होंने टीम मैनेजमेंट से कहा है कि वह उन्हें या तो ट्रेड करें या रिलीज कर दें। वहीं एक रिपोर्ट्स के मुताबिक कई आईपीएल फ्रेंचाइजी ने संजू को अपनी टीम में शामिल करने के लिए इच्छा जताई है।

Sanju Samson
Sanju Samson

इनमें पहले स्थान पर चेन्नई सुपर किंग्स की टीम आती है। लेकिन इस पर राजस्थान की टीम पूरी तरह से कैश डील नहीं करना चाहती है। तभी तो ऐसे में अभी यह प्रक्रिया रुकी हुई है। लेकिन आने वाले कुछ समय में इसपर कोई ठोस अपडेट आ सकती है। वहीं इस बीच हम यहां पर आपको बता देना चाहते हैं कि संजू की जगह पिछले सीजन में कुछ मैचों में रियान पराग ने रॉयल्स की कप्तानी की थी।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version