साल 2014 में आईपीएल के दौरान मिचेल स्टार्क और किरोन पोलार्ड जब एक-दूसरे के आमने-सामने आ गए। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और मुंबई की टीम मैच खेल रही थी। टीम की तरफ से रोहित और पोलार्ड पार्टनरशिप में अच्छी पारी खेल रहे थे और अच्छे स्कोर बनाने की कोशिश कर रहे थे।
इसी दौरान ऑस्ट्रेलिया टीम के गेंदबाज और आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर से खेल रहे खिलाड़ी स्टार्क और पोलार्ड में बातचीत इतनी बढ़ गई कि दोनों एक-दूसरे के सामने लड़ाई करने के लिए खड़े हो गए।
किरोन पोलार्ड और मिचेल स्टार्क के बीच कब और कहाँ हुई थी लड़ाई
6 मई 2014 को वानखड़े के मैदान पर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और मुंबई के बीच मैच खेला जा रहा था। इस मैच में मुंबई की टीम ने 20 ओवरों में 187 रन बनाए। जवाब में आरसीबी 168 रन पर ही ऑलआउट हो गई थी।
किरोन पोलार्ड और मिचेल स्टार्क के बीच कैसे शुरू हुई लड़ाई
जब मुंबई की टीम बल्लेबाजी करने मैदान पर उतरी तब टॉप 3 प्ल्यर्स ने कुछ खास रन नहीं बनाए। फिर 5 वें विकेट के लिए क्रिज पर आए रोहित और किरोन पोलार्ड टीम को एक अच्छे स्कोर पर पहुचाने के लिए साझेदारी कर रहे थे। तब 17 वें ओवर में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर टीम की ओर से गेंदबाजी करने आए मिचेल स्टार्क और किरोन के बीच तीखी बहस शुरू हो गयी।
पोलार्ड ने गुस्सा होने के बाद भी स्टार्क को इशारा किया की गेंदबाजी करे। इस पर स्टार्क भड़क गए। इसके बाद जब अगली गेंद फेंकने के लिए रन-अप शुरू ही किया था तो पोलार्ड स्टंप्स से हट गए और साफ़ इशारा था कि गेंद न करे।
कुछ लोगो का ऐसा मानना था कि जानबूझ कर किया या वास्तव में किसी चीज ने उनका ध्यान भटकाया था। फिर भी पोलार्ड को स्टंप्स से हटते देख कर भी, वो रुके नहीं और गुस्से में गेंद पोलार्ड के पैरों के पास फेंक दी। उन्हें इससे चोट लग सकती थी। अब किरोन और भी गुस्से में थे और बैट जोर से घुमाया जैसे गेंदबाज को धमकी दे रहे हों और उन्होंने ने स्टार्क की तरफ जोर से बल्ला फेंक दिया। किस्मत अच्छी रही कि बैट से स्टार्क को चोट नहीं लगा।
दोनों के बीच ये लड़ाई उसके बाद भी खत्म नहीं हुई, इनका किस्सा दूसरे हाफ में भी जारी रहा और जब स्टार्क बैटिंग कर रहे थे तो पोलार्ड ने गेंदबाजी करते हुए उनके ऊपर बाउंसर फेंका।
किरोन पोलार्ड और मिचेल स्टार्क के लड़ाई के बाद क्या हुआ
आईपीएल में सबसे बुरी लड़ाईयों में एक है किरोन पोलार्ड और मिचेल स्टार्क का विवाद। इससे पहले कि पोलार्ड और स्टार्क के बीच मामला बहुत अधिक बढ़ जाए अंपायर, रोहित शर्मा और क्रिस गेल बीच में आ गए और दोनों खिलाड़ी को आपस में भिड़ने से रोका।
उस समय, आईपीएल गवर्निंग काउंसिल, आईपीएल कोड ऑफ कनडक्ट तथा टेक्निकल कमेटी के सदस्य थे रवि शास्त्री और कमेटी के मेंबर्स ने चेतावनी दी कि पोलार्ड-स्टार्क झड़प जैसी घटना दोबारा हुई तो खिलाड़ियों को और कड़ी सजा दी जा सकती है अधिक फाइन और बैन भी लगाया जा सकता है।
इस मामले के बाद दोनों खिलाड़ियों को भरना पड़ा था जुर्माना
उस मैच के रेफरी एंडी पाइक्राफ्ट ने किरोन पोलार्ड पर 75% और स्टार्क पर 50% मैच फीस का जुर्माना लगाया था। रवि शास्त्री को सबसे ज्यादा गुस्सा इस बात पर था कि आईपीएल बार-बार इस तरह की लड़ाइयों के चलते बदनाम होता है। अभी 2008 में हरभजन सिंह के श्रीसंत को थप्पड़ मारने का किस्सा खत्म नहीं हुआ था कि यह मामला हो गया। इसीलिए, उन्हें इतना कम सजा देना थोड़ा भी समझ नहीं आया।







