Sunday, March 15

Full Schedule of IPL 2026 Matches at Rajiv Gandhi International Cricket Stadium: हैदराबाद का राजीव गाँधी इंटरनेशनल स्टेडियम भारत के सबसे प्रतिष्ठित क्रिकेट स्टेडियमों में से एक है। यह सिर्फ खेलने की जगह नहीं है, बल्कि सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के लिए जीत, जुनून और इतिहास का एक प्रतीक भी है। यहाँ पर दर्शकों के बैठने की क्षमता लगभग 38,000 के आसपास है।

राजीव गाँधी स्टेडियम आईपीएल के कई यादगार मैचों का गवाह भी रहा है और यह सनराइजर्स हैदराबाद का होम ग्राउंड भी है, जो आईपीएल इतिहास की सबसे सफल टीमों में से एक है। इस टीम ने अब तक 1 बार आईपीएल ट्रॉफी जीती है, जिसमें उनको सबसे अधिक सफलता इसी में ही मिली है।

IPL 2026 में राजीव गाँधी स्टेडियम में अपनी विरासत आगे बढ़ाने उतरेगी SRH

IPL 2026 में, राजीव गाँधी स्टेडियम में फिर से कई रोमांचक मुकाबले खेले जाएंगे, जिसमें वर्ल्ड कप विनिंग कप्तान पैट कमिंस की कप्तानी वाली सनराइजर्स हैदराबाद अपने घरेलू फैंस के सामने अपनी विरासत को आगे बढ़ाने के लिए मैदान में उतरेगी। इस स्टेडियम का एक अलग ही माहौल है, जहां स्टैंड में ऑरेंज जर्सी पहनकर आए दर्शक पूरे जोश के साथ अपनी घरेलू टीम का उत्साह बढ़ाते हैं, जिसके चलते विपक्षी टीमों पर काफी दबाव भी रहता है।

यह भी पढ़ें: IPL 2026 में एमए चिदंबरम स्टेडियम चेन्नई में खेले जाने वाले सभी मैचों का पूरा शेड्यूल

हैदराबाद का राजीव गाँधी स्टेडियम वह जगह रही है, जिसने सनराइजर्स हैदराबाद को जश्न मनाने के कई मौके दिए हैं। अंतिम ओवर के रोमांचक मुकाबलों से लेकर आईपीएल ट्रॉफी जीतने तक, इस ग्राउंड ने सब देखा है।

यहाँ की पिच बल्लेबाजों के लिए बेहद मददगार है और गेंदबाज भी यहाँ पर गेम बदलते हुए देखे गए हैं। इसीलिए, इस मैदान का आईपीएल में बहुत ही महत्त्व है और सभी खिलाड़ी इस मैदान पर मुकाबला खेलना चाहते हैं।

5 अप्रैल को राजीव गाँधी स्टेडियम में खेला जाएगा पहला मुकाबला

आईपीएल 2026 में राजीव गाँधी स्टेडियम सनराइजर्स हैदराबाद के होम ग्राउंड के रूप में कई रोमांचक मैचों का गवाह बनेगा। इस सीजन 5 अप्रैल को मेजबान टीम लखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ अपनी अभियान की शुरुआत करेगी।

IPL 2026 में राजीव गाँधी स्टेडियम मुंबई में खेले जाने वाले सभी मैचों का पूरा शेड्यूल

5 अप्रैल, 2026 (रविवार), दोपहर 3:30 बजे- सनराइजर्स हैदराबाद बनाम लखनऊ सुपर जाइंट्स

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुकइंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

आकाश अवस्थी स्पोर्ट्स डाइजेस्ट हिंदी में बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और स्पोर्ट्स जर्नलिज्म में दो वर्षों का अनुभव रखते हैं। इससे पहले वे इंडिया न्यूज़ और स्पोर्ट्सविकी जैसे प्रतिष्ठित प्लेटफॉर्म्स के साथ भी काम कर चुके हैं। क्रिकेट, कबड्डी और अन्य खेलों की बारीकियों को गहराई से समझना और उन्हें आसान व रोचक अंदाज में पाठकों तक पहुंचाना उनकी खासियत है। खेल जगत के साथ साथ पॉलिटिक्स की हर हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है।

Leave A Reply

Exit mobile version