Thursday, March 12

Full Schedule of IPL 2026 Matches at MA Chidambaram Stadium Chennai: एमए चिदंबरम स्टेडियम तमिलनाडु राज्य के चेन्नई में स्थित है और यह आईपीएल टीम चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) का घरेलू मैदान भी है।

यह मैदान अपनी बड़ी बाउंड्री और तेज आउटफील्ड के कारण गेंदबाजों के लिए स्वर्ग माना जाता था, जहाँ अक्सर लो-स्कोरिंग मुकाबले देखने को मिलते हैं। लेकिन पिछले कुछ सालों से यहाँ पर हाई स्कोरिंग मैच देखने को मिल रहे हैं।

चेन्नई सुपर किंग्स के लिए यह स्टेडियम एक गढ़ है, क्योंकि यहाँ घरेलू टीम और दिग्गज एमएस धोनी को जबरदस्त समर्थन मिलता है। इस मैदान पर खेले जाने वाले IPL मैचों में चौकों-छक्कों की बारिश होना आम बात है, जिससे यहां का माहौल रोमांचक बना रहता है।

एमए चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई का इतिहास

एमए चिदंबरम स्टेडियम की स्थापना 1916 में हुई थी और यह भारत का दूसरा सबसे पुराना अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम है। यह तमिलनाडु क्रिकेट एसोसिएशन (TNCA) के अंतर्गत आता है और इसका नाम बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष एमए चिदंबरम के नाम पर रखा गया है।

यह मैदान भारतीय क्रिकेट इतिहास के कई ऐतिहासिक पलों का गवाह रहा है। 1986 में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला गया ऐतिहासिक टाई टेस्ट मैच यहीं हुआ था। 1999 में पाकिस्तान के खिलाफ सचिन तेंदुलकर की ऐतिहासिक 136 रनों की पारी इसी मैदान पर खेली गई थी।

यह भी पढ़ें: IPL 2026 में न्यू पीसीए क्रिकेट स्टेडियम न्यू चंडीगढ़ में खेले जाने वाले सभी मैचों का पूरा शेड्यूल

चेन्नई सुपर किंग्स ने एमए चिदंबरम स्टेडियम में सबसे बड़ा स्कोर 246/5 राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 2010 में बनाया था। जबकि लोवेस्ट स्कोर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (70/10) बनाम चेन्नई सुपर किंग्स हैं।

इस मैदान की पिच गेंदबाजों के मुफीद मानी जाती थी लेकिन पिछले कुछ सालों में यह बल्लेबाजों के लिए अनुकूल हो गई है, लेकिन यहां की उछाल और स्विंग गेंदबाजों के लिए भी फायदेमंद हो सकती है।

एमए. चिदंबरम स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स का रिकॉर्ड

चेन्नई सुपर किंग्स के लिए एमए चिदंबरम स्टेडियम हमेशा से एक मजबूत गढ़ रहा है। CSK ने इस मैदान पर अब तक कुल 81 मुकाबले खेले हैं, जिसमें से 52 में जीत हासिल की और 28 में हार का सामना करना पड़ा है। इसके अलावा, 2 मुकाबले टाई रहे हैं।

इस मैदान पर RCB का सबसे बड़ा टोटल 246/5 रन है, जो कि 2010 में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ बनाया था। वहीं, इस मैदान पर टीम का न्यूनतम स्कोर 103/9 रन रहा है।

IPL 2026 में चेन्नई में खेले जाने वाले मुकाबले

IPL 2026 में एमए चिदंबरम स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स अपने कुछ घरेलू मैच इसी मैदान पर खेलेगी। इस सीजन चेपॉक में पहला मुकाबला 3 अप्रैल को CSK और पंजाब किंग्स के बीच खेला जाएगा।

IPL 2026 में एमए चिदंबरम स्टेडियम चेन्नई में खेले जाने वाले सभी मैचों का पूरा शेड्यूल

3 अप्रैल, 2026 (शुक्रवार), शाम 7:30 बजे- चेन्नई सुपर किंग्स बनाम पंजाब किंग्स

11 अप्रैल, 2026 (शनिवार), शाम 7:30 बजे- चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुकइंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

आकाश अवस्थी स्पोर्ट्स डाइजेस्ट हिंदी में बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और स्पोर्ट्स जर्नलिज्म में दो वर्षों का अनुभव रखते हैं। इससे पहले वे इंडिया न्यूज़ और स्पोर्ट्सविकी जैसे प्रतिष्ठित प्लेटफॉर्म्स के साथ भी काम कर चुके हैं। क्रिकेट, कबड्डी और अन्य खेलों की बारीकियों को गहराई से समझना और उन्हें आसान व रोचक अंदाज में पाठकों तक पहुंचाना उनकी खासियत है। खेल जगत के साथ साथ पॉलिटिक्स की हर हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है।

Leave A Reply

Exit mobile version