रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने गुजरात टाइटंस को 8 विकेट से हराकर 5वीं जीत दर्ज कर ली है।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार ने कंडीशन को देखते हुए पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। गुजरात के ओपनर साईं सुदर्शन और शुभमन गिल ने काफी अच्छी शुरुआत दी।
साईं के शतक के चलते गुजरात ने बनाए 205 रन
सुदर्शन अब तक फॉर्म में नहीं थे लेकिन बेंगलुरु की फ्लैट विकेट उनको काफी रास आई। आरसीबी के गेंदबाजों ने उनको शॉर्ट बॉल से अटैक करने की कोशिश की जिसका खामियाजा उन्हें उठाना पड़ा। साईं ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए शतक जड़ दिया।
उन्होंने इस पारी के दौरान अपने करियर में 2000 रन पूरे कर लिए। उनके अलावा गिल ने 32 और बटलर ने 25 रन बनाए। अंत में होल्डर ने तेज तर्रार 22 रन बनकर गुजरात को 200 पार के पहुंचाया। गुजरात ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 205 रन बनाए।
देवदत्त और कोहली ने 206 के लक्ष्य को किया बौना साबित
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम इस बार नई ओपनिंग को मौका दिया। फिल साल्ट के चोटिल होने की वजह से जैकब बेथल को मौका मिला। उन्होंने और कोहली ने मिलकर बेगलुरु को तेज शुरुआत दी। पारी के शुरू में ही वाशिंगटन ने कोहली का कैच छोड़ दिया जो कि गुजरात के लिए काफी महंगा साबित हुआ।
कोहली और पडिकल के अर्धशतकों के चलते आरसीबी ने दर्ज की आसान जीत
जैकब बेथल 14 रन बनाकर आउट हुए लेकिन उसके बाद कोहली और देवदत्त पडिकल ने गुजरात टाइटंस के गेंदबाजों को रिमांड में लेना शुरू किया। पड़ीकल ने रबादा के ओवर में छक्के से शुरुआत की। उसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा।
पावरप्ले में तो उन्होंने तेजी से रन बनाए ही लेकिन उसके बाद मिडल ओवरों में तो उन्होंने ऐसा एक्सीलरेट किया कि गुजरात को टीम को समझ में ही नहीं आया कि क्या हुआ है। कोहली और देवदत्त ने रिक्वायर्ड रन रेट को कभी भी ऊपर नहीं आने दिया और लगातार तेजी से रन बनाते रहे।
पॉइंट्स टेबल में नंबर 2 पर पहुंची बेंगलुरु
देवदत्त पड़िकल अर्धशतक लगाने के बाद आउट हो गए लेकिन कोहली नहीं रुकें। उन्होंने तेजी से रन बनाना जारी रखा। हालांकि उनके आउट होने के बाद आरसीबी के कुछ विकेट जल्दी गिर लेकिन टिम डेविड और कृणाल पांड्या ने मिलकर आसानी से 7 गेंद रहते मैच जीता दिया। कोहली 44 गेंदों में 81 रन बनाकर आउट हुए। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु इस जीत के साथ नंबर 2 पर पहुंच गई है।
क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।







