आईपीएल भले ही समाप्त हो गया हो लेकिन उसकी खबरें आज भी हेडलाइन बन रही है। इस सीजन के खत्म होते ही कई खिलाड़ियों के ट्रेड होने की खबरें आ रही थी जिसमें से एक डील फाइनल हो गई है। लखनऊ सुपर जायंट्स के पूर्व कैप्टन ऋषभ पंत की घर वापसी हो गई है। तो चलिए जानते हैं कि क्या है पूरा मामला?
ऋषभ पंत और कुलदीप यादव की ही ट्रेड
ऋषभ पंत अब आईपीएल 2027 में फिर से अपनी पुरानी टीम दिल्ली कैपिटेल्स से खेलते हुए नजर आएंगे। दिल्ली और लखनऊ के बीच ट्रेड हुई है जिसमें ऋषभ और कुलदीप का स्वैप हुआ है। कुलदीप यादव एलएसजी की टीम में गए है जबकि पंत दिल्ली को टीम में वापस आ गए हैं।
हालांकि ऋषभ की ऑक्शन रकम में कटौती हुई है अब उन्हें 27 करोड़ की जगह 15 करोड़ रुपए ही मिलेंगे जबकि कुलदीप 13.20 करोड़ में गए हैं। कुलदीप के लिए भी लखनऊ की टीम घर वापसी ही है। क्योंकि वह यूपी की तरफ से घरेलू क्रिकेट खेलते हैं और अब अपनी होम स्टेट के लिए आईपीएल भी खेलेंगे।
ऋषभ और टीम मैनेजमेंट के बीच नहीं था सब कुछ सही
आईपीएल 2026 खत्म होने के तुरंत बाद ऋषभ पंत ने लखनऊ सुपर जायंट्स की कप्तानी छोड़ दी थी और उसके बाद उनके ट्रेड होने की खबरें सामने आ रही थी। पहले उन खबरों को लोग झूठा मान रहे थे क्योंकि जब एलएसजी ने उनको सबसे महंगे खिलाड़ी के रूप में खरीदा था तब उनके मालिक ने कहा था कि वह ऋषभ को लंबे समय के लिए देख रहे है।
लेकिन उनके कप्तानी छोड़ने के बाद ही चीजे साफ होने लगी थी क्योंकि कप्तान और टीम मैनेजमेंट में आपस में बिल्कुल भी नहीं बन रही थी जिसके बाद अब ऋषभ पंत की घर वापसी हो गई है।
लखनऊ के ग्लोबल डायरेक्टर टॉम मूडी और कोच जस्टिन लैंगर से ऋषभ पंत की नहीं बन रही है। जो कि ग्राउंड में भी साफ देखने को मिल रहा था। कप्तान और कोच की सोच बिल्कुल अलग थी। सीजन खत्म होने के बाद टॉम मूडी ने ऋषभ की आलोचना भी की थी जिससे साफ जाहिर हो गया था कि अब दोनों एक ही टीम में नहीं रहने वाले हैं।
ऋषभ ने दिल्ली के लिए खेले हैं 8 सीजन
ऋषभ पंत ने दिल्ली के लिए 2016 में पहली बार खेल था और उसके बाद से ही वह 2024 तक टीम के साथ थे। हालांकि 2023 में एक्सीडेंट के कारण पंत खेल नहीं पाए थे लेकिन वह लगातार टीम के साथ थे।
उन्होंने कैपिटल्स के लिए 111 मैच खेले हैं। यहीं नहीं 2021 से 2024 तक ऋषभ ने टीम की कप्तानी भी संभाली थी लेकिन उनका रिकॉर्ड कुछ खास नहीं था। पंत की कप्तानी में दिल्ली ने सिर्फ एक बार प्लेऑफ में क्वालीफाई किया था। विकेटकीपर बल्लेबाज ने दिल्ली के लिए 43 मैचों में कप्तानी भी की है जिसमें 23 मैचों में जीत दर्ज की थी जबकि 20 में हार का सामना करना पड़ा था।
क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।







