Saturday, March 7

टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी के लिए दुनियाभर में मशहूर हैं। उन्होंने 2015 में भारतीय टीम के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू किया था और तभी से वे व्हाइट बॉल में टीम में अंदर-बाहर होते रहे हैं।

आईपीएल में संजू ने 2013 में Rajasthan Royals के लिए डेब्यू किया। अपने पहले ही सीजन में उन्होंने अपने आक्रामक अंदाज से सभी को प्रभावित किया। तब से ही उनके टैलेंट की चर्चा हमेशा होती रही है।

IPL 2026 में संजू सैमसन की टीम

संजू सैमसन IPL 2026 में Chennai Super Kings टीम का हिस्सा हैं। 2013 में राजस्थान ने उन्हें कम प्राइस में खरीदा था और तब से ही वे रॉयल्स के लिए खेल रहे थे। हालाँकि बीच में दो सीजन वे दूसरी फ्रैंचाइज़ी के लिए भी खेले। लेकिन इस सीजन वे पहली बार चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलते हुए नजर आएंगे।

सीएसके और राजस्थान रॉयल्स ने आईपीएल 2026 से पहले आपस में ट्रेड किया, जिसमें आरआर ने संजू सैमसन के बदले रविंद्र जडेजा और सैम करन को लिया था।

Sanju Samson आईपीएल में किन-किन टीमों के लिए खेले हैं?

संजू सैमसन ने अपने आईपीएल करियर में 2 टीमों का प्रतिनिधित्व किया है और अब तीसरी टीम के लिए खेलने वाले हैं। वे 2013-2015 तक राजस्थान रॉयल्स का हिस्सा थे। इसके बाद 2016-17 में वे दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेले। 2018 में वापस राजस्थान ने उन्हें बैन से वापसी के बाद रिटेन किया और इस सीजन Chennai Super Kings ने उन्हें Rajasthan Royals से ट्रेड किया है।

संजू सैमसन की आईपीएल प्राइस

संजू सैमसन का आईपीएल प्राइस समय के साथ बढ़ता गया है। उन्हें 2013 में Rajasthan Royals ने 8 लाख रुपये में खरीदा था। अगले साल उनका प्राइस बढ़कर 10 लाख हो गया।

2014-15 में राजस्थान ने उन्हें 5.50 करोड़ में खरीदा था। 2016-17 में दिल्ली डेयरडेविल्स ने संजू को 4.20 करोड़ में अपने साथ जोड़ा। 2018 में राजस्थान की वापसी के साथ उन्हें 8 करोड़ में रिटेन किया गया। 2022 में सैमसन को 14 करोड़ में अपने साथ रिटेन किया।

संजू को 2025 में राजस्थान रॉयल्स ने 18 करोड़ में रिटेन किया था और अब वे चेन्नई में भी 18 करोड़ में ही ट्रेड हुए हैं।

संजू सैमसन के आईपीएल आंकड़े

संजू ने आईपीएल में अब तक 177 मैचों में 4704 रन बनाए हैं। उनके करियर में 3 शतक और 26 अर्धशतक शामिल हैं। इस दौरान उनका औसत 30.94 और स्ट्राइक रेट 139.04 है। वहीं कीपिंग में उन्होंने 86 कैच और 17 स्टंपिंग की हैं।

सैमसन का कप्तानी रिकॉर्ड

संजू ने आईपीएल में 67 मैचों में कप्तानी की है, जो उन्होंने Rajasthan Royals के लिए की थी। उनका कप्तानी रिकॉर्ड अच्छा रहा है। उनकी टीम को 33 मैचों में जीत और 32 मैचों में हार मिली थी। उनकी कप्तानी के दौरान जीत प्रतिशत 50.75% रहा।

संजू की कप्तानी में राजस्थान ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया था। उनकी कप्तानी में टीम पहली बार 2022 में 14 सालों के बाद फाइनल में पहुँचने में सफल हुई थी। हालाँकि गुजरात के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। लेकिन जिन 4 सीजन में उन्होंने फुल-टाइम कप्तानी संभाली है, उनमें 3 बार टीम प्लेऑफ में पहुँचने में सफल रही है।

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुकइंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

आकाश अवस्थी स्पोर्ट्स डाइजेस्ट हिंदी में बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और स्पोर्ट्स जर्नलिज्म में दो वर्षों का अनुभव रखते हैं। इससे पहले वे इंडिया न्यूज़ और स्पोर्ट्सविकी जैसे प्रतिष्ठित प्लेटफॉर्म्स के साथ भी काम कर चुके हैं। क्रिकेट, कबड्डी और अन्य खेलों की बारीकियों को गहराई से समझना और उन्हें आसान व रोचक अंदाज में पाठकों तक पहुंचाना उनकी खासियत है। खेल जगत के साथ साथ पॉलिटिक्स की हर हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है।

Leave A Reply

Exit mobile version