IPL 2026 Auction: इस बार दुनिया की सबसे पॉपुलर क्रिकेट लीग आईपीएल का 19वां संस्करण अगले साल मार्च के महीने में शुरू होने का अनुमान लगाया जा रहा है। तभी तो बीते 15 नवंबर को सभी 10 टीमों ने अपनी ओर से रिलीज और रिटेन खिलाड़ियों की पूरी लिस्ट जारी की थी। वहीं अब आगामी 16 दिसंबर को अबू धाबी में उन तमाम क्रिकेटरों की फैसला होने जा रहा है। जिन्होंने इस नीलामी में अपनी 2 करोड़ की बेस प्राइस रखी है। इनमें इस बार वेंकटेश अय्यर से लेकर डेविड मिलर का नाम भी साहिल है।

कुल 42 खिलाड़ियों ने 2 करोड़ रखा बेस प्राइस :-

इस बीच अब ईएसपीएन क्रिकइन्फो की खबर के अनुसार आईपीएल 2026 में कुल 42 खिलाड़ियों ने 2 करोड़ बेस प्राइस रखा है। इस बार इन नामों में वेंकटेश अय्यर का नाम भी शामिल हैं। क्यूंकि उन्होंने पिछले सीजन में कोलकाता नाइट राइडर्स ने 23.75 करोड़ की भारी कीमत पर अपने साथ जोड़ा था।

David Miller
David Miller

इसके अलावा लखनऊ सुपर जाईंट्स की तरफ से रिलीज किए गए डेविड मिलर भी इस लिस्ट में शामिल हैं। इन दोनों के अलावा टॉम करन, सीन एबॉट, मुजीब उर रहमान जैसे दिग्गज खिलाड़ी भी इस लिस्ट में शामिल हैं।

ये है 2 करोड़ बेस प्राइस वाले खिलाड़ियों की पूरी लिस्ट :-

Cameron Green
image source vis getty images

रवि बिश्नोई, वेंकटेश अय्यर, मुजीबुर रहमान, नवीन उल हक, सीन एबॉट, एश्टन एगर, कूपर कोनोली, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, कैमरून ग्रीन, जोश इंगलिस, स्टीव स्मिथ, मुस्तफिजुर रहमान, गस एटकिंसन, टॉम बैंटन, टॉम करन, लियाम डॉसन, बेन डकेट, डैन लॉरेंस, लियाम लिविंगस्टोन, टाइमल मिल्स, जेमी स्मिथ, फिन एलन, माइकल ब्रेसवेल, डेवोन कॉनवे, जैकब डफी, मैट हेनरी, काइल जैमीसन, एडम मिल्ने, डेरिल मिशेल, विल ओ’रुरके, रचिन रवींद्र, गेराल्ड कोएट्जी, डेविड मिलर, लुंगी एनगिडी, एनरिक नॉर्टजे, रिले रूसो, तबरेज शम्सी, डेविड विसे, जेसन होल्डर, शाई होप, अकील हुसैन, अल्जारी जोसेफ.

मैक्सवेल ने नहीं किया है ऑक्शन के लिए नामांकन :-

इस बीच हम आपको बारे देना चाहते हैं कि ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के धाकड़ ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल ने आईपीएल 2026 ऑक्शन के लिए अपना नाम नहीं दिया है। जबकि आईपीएल 2025 में उन्होंने पंजाब किंग्स टीम की तरफ से केवल 7 मैच खेले थे।

Glenn Maxwell
Glenn Maxwell

तब इन मैचों में उन्होंने केवल 48 रन बनाए थे। इसके बाद उनको अबकी बार टीम ने रिलीज कर दिया था। जबकि दूसरी तरफ एक और ऑस्ट्रेलियाई विकेटकीपर बल्लेबाज जॉश इंग्लिस इस टूर्नामेंट के सिर्फ 25 फीसदी हिस्से के लिए उपलब्ध रहेंगे। इसके बाद भी उन्होंने इस बार 2 करोड़ के बेस प्राइस पर अपना नामांकन कर दिया है।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version