Saturday, March 14

IPL Records: इस समय आईपीएल 2025 का सीजन खेला जा रहा है। इसके चलते हुए आईपीएल 2025 के सीजन के 36वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स टीम के लिए वैभव सूर्यवंशी ने केवल 14 साल की उम्र में डेब्यू किया था। तभी तो अब वह आईपीएल के इतिहास में सबसे कम उम्र में डेब्यू करने वाले खिलाड़ी भी बन गए हैं। इस युवा बल्लेबाज ने अपनी पारी के दौरान पहली गेंद पर ही शार्दुल ठाकुर के खिलाफ एक जोरदार छक्का जड़ दिया था। चलिए आईपीएल में डेब्यू के दौरान पहली गेंद पर छक्का लगाने वाले भारतीय बल्लेबाजों पर भी अब एक नजर डाल लेते हैं।

1. अनिकेत चौधरी :-

आईपीएल में डेब्यू के दौरान पहली गेंद पर छक्का लगाने वाले भारतीय बल्लेबाजों की सूचि में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के पूर्व तेज गेंदबाज अनिकेत चौधरी इस समय पहले पायदान पर हैं। इस खिलाड़ी ने अपना पहला आईपीएल मैच साल 2017 में सनराइजर्स हैदराबाद टीम के खिलाफ खेला था।

Aniket Chaudhary
Aniket Chaudhary

तब इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए हैदराबाद की टीम ने 207/4 का स्कोर बनाया था। इसके बाद इन रनों के जवाब में अनिकेत चौधरी आरसीबी की टीम के लिए आखिरी नंबर पर बल्लेबाजी करने आए थे। तब उन्होंने बेन कटिंग की पहली गेंद पर ही छक्का जड़ दिया था। इस मैच में वह 2 गेंद में 6 रन बनाकर नाबाद रहे थे।

2. सिद्धेश लाड :-

इस मामले में मुंबई इंडियंस के पूर्व बल्लेबाज सिद्धेश लाड दूसरे नंबर पर आते हैं। उन्होंने आईपीएल में केवल एक ही मैच खेला था। उस समय उन्होंने साल 2019 के आईपीएल में अपना इकलौता मैच पंजाब किंग्स की टीम के खिलाफ खेला था।

Siddhesh Lad
Siddhesh Lad

वहीं उस समय वह मुंबई के दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा के चोटिल होने के कारण सलामी बल्लेबाज के तौर पर मैदान पर उतरे थे। उस समय उन्होंने पहली ही गेंद पर अंकित राजपूत के खिलाफ छक्का जड़ दिया था। इस मैच में वह 13 गेंद में 15 रन बनाकर आउट हुए थे। वहीं तब इस मैच में मुंबई इंडियंस की टीम को 3 विकेट से जीत मिली थी।

3. समीर रिजवी :-

आईपीएल 2025 के सीजन में समीर रिजवी दिल्ली कैपटिल्स टीम की तरफ से खेल रहे हैं। जबकि पिछले आईपीएल सीजन 2024 में वह चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम का हिस्सा थे। आईपीएल 2024 के पिछले सीजन में उनको रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम के खिलाफ खेलने का मौका मिला था।

Sameer Rizvi
Sameer Rizvi

लेकिन तब उनकी बल्लेबाजी नहीं आई थी। फिर इसके बाद उनको पहली बार गुजरात टाइटंस टीम के खिलाफ बल्लेबाजी करने का मौका मिला था। इस मैच में खेलते हुए उन्होंने पहली गेंद पर ही राशिद खान के खिलाफ छक्का जड़ दिया था। इस मैच में वह 14 रन बनाकर आउट हो गए थे।

4. वैभव सूर्यवंशी :-

इस सूचि में अब चौथे स्थान पर वैभव सूर्यवंशी आ गए हैं। इस मैच में खेलते हुए वह 20 गेंद में 34 रन बनाकर आउट हुए थे। उन्होंने अपनी इस पारी में 2 चौके और 3 छक्के भी लगाए थे। इस मैच में जैसे ही लखनऊ के गेंदबाज शार्दुल ने ऑफ स्टंप के पास गेंद डाली, तब वैभव ने कवर के ऊपर से शानदार छक्का लगा दिया।

Vaibhav Suryavanshi
Vaibhav Suryavanshi

वहीं इस मैच में आउट होने के बाद पवेलियन लौटते समय वैभव रोने भी लगे थे। इसके अलावा वह आईपीएल 2025 सीजन में अपना पहला मुकाबला भी खेल रहे थे। इस मैच में उनको चोटिल संजू सैमसन की जगह मौका मिला था।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version